1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vi का जबरदस्त प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ 84 दिन तक धड़ल्ले से चलाएं इंटरनेट

Vi का जबरदस्त प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ 84 दिन तक धड़ल्ले से चलाएं इंटरनेट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 19, 2024 07:00 am IST,  Updated : Apr 19, 2024 07:00 am IST

वोडाफोन आइडिया तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। वीआई के पास अपने 22 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए कई सारे धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको वीआई का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें लंबी वैलिडिटी, फ्री कॉलिंग, अधिक डेटा और फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi Offer, Vi Plan, Vi cheapest Plan, Vodafone Idea, Vodafone Idea Best Plan- India TV Hindi
वीआई की लिस्ट में यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

Vodafone Idea best Prepaid Plan: वोडाफोन आइडिया हमारे देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। वीआई के पास इस समय 22 करोड़ से ज्यादा यूजर्स मौजूद है। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए वीआई समय समय अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती रहती है। वीआई अपने कई सारे प्लान्स में लंबी वैलिडीटी के साथ साथ ओटीटी का भी फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। 

अगर आप अपने फोन में वीआई का सिम इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। हम आपको एक ऐसे जबरदस्त रिचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी, अधिक डेटा, फ्री कॉलिंग के साथ ओटीटी का भी फायदा उठा सकते हैं। 

Vi की लिस्ट का धमाकेदार प्लान

वोडाफोन आइडिया के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 839 रुपये का आता है। अगर आप इतने रुपये से अपने वीआई नंबर को रिचार्ज करते हैं तो आप एक ही बार में कई दिनों के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। वीआई 839 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। 

प्लान में मिलेगा बिंज ऑल नाइट का ऑफर

आप 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कालिंग का आनंद उठा सकते हैं। अगर इसके डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे परफेक्ट है जिन्हें अधिक डेटा चाहिए। इसमें पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 168GB डेटा मिलता है, यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्लान बिंज ऑल नाइट ऑफर के साथ आता है तो आप इसमें रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा एक्सेस कर सकते हैं। 

वीआई इस प्लान में अपने यूजर्स को हर दिन 100SMS फ्री देता है। अगर आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार के दीवाने हैं तो यह प्लान खूब भाने वाला है। इसमें यूजर्स को 84 दिन के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान को लेने के बाद आपका ओटीटी का मंथली खर्च बचने वाला है। 

यह भी पढ़ें- एक गलती और हैकर्स को मिल जाएगा आपका फेसबुक एक्सेस, कभी न करें ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक