Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vodafone Idea का सिम है तो तुरंत ले लें ये प्लान्स, 180 दिन की मिलेगी वैलिडिटी

Vodafone Idea का सिम है तो तुरंत ले लें ये प्लान्स, 180 दिन की मिलेगी वैलिडिटी

Written By: Gaurav Tiwari Published : Sep 27, 2024 07:31 pm IST, Updated : Sep 27, 2024 07:31 pm IST

वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। अगर आप वीआई का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आज की खबर आपके काम की होने वाली है। हम आपको वीआई के दो ऐसे प्लान्स बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 180 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है।

Recharge Plans, Recharge offer, Vodafone Idea, Vodafone Idea Plan, Vodafone Idea Best Plan- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो वोडाफोन आइडिया ग्राहकों के लिए लाया शानदार रिचार्ज प्लान्स।

वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। वीआई के पास इस समय करीब 21 करोड़ यूजर्स है। अपने यूजर्स को कंपनी कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। वीआई की लिस्ट में शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म वाले कई सारे अलग-अलग प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप बार बार मोबाइल रिचार्ज करा कर परेशान हो गए हैं तो लंबी वैलिडिटी वाला प्लान लेना एक बेहतर ऑप्शन है। 

जियो की लिस्ट में एक से बढ़कर एक धांसू प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप VI यूजर हैं तो हम आपको कुछ ऐसे प्लान्स बताने जा रहे हैं जिसमें आप एक बार में ही 6 महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। हम जो प्लान्स आपको बता रहे हैं उसमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ फ्री कॉलिंग, डेटा और दूसरे कई सारे फायदे भी मिलते हैं। 

Vi का 1049 रुपये का प्लान

वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों को 1049 रुपये का प्लान ऑफर करता है। इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। मतलब आप 6 महीने के लिए पूरी तरह से टेंशन फ्री हो जाते हैं। आप 6 महीने तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 1800 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं। प्लान में आपको कुल 12GB डेटा मिलता है। मतलब आप हर महीने सिर्फ 2GB डेटा ही इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर आपको सिर्फ कॉलिंग का काम रहता है तो आप इस प्लान की तरफ जा सकते हैं। 

Vi का 1749 रुपये का प्लान

वोडाफोन आइडिया के पास अपने ग्राहकों के लिए 1749 रुपये का प्लान भी मौजूद है। इस रिचार्ज प्लान में भी ग्राहकों को 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। आप टेंशन फ्री होकर 180 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है जिन्हें अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है। इसमें आपको हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। वीआई इस प्लान के साथ बिंज ऑल नाइट ऑफर भी देता है। मतलब रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक आप अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Amazon Sale: iPhone 15 Pro की कीमत में बड़ी गिरावट, आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement