1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वैलेंटाइन डे से पहले WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! आ रहा कॉलिंग वाला खास फीचर

वैलेंटाइन डे से पहले WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! आ रहा कॉलिंग वाला खास फीचर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 06, 2024 06:04 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 06:13 pm IST

WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए वेलेंटाइंस से पहले खुशखबरी लेकर आया है। जल्द ही, इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के लिए कॉलिंग वाला खास फीचर आ रहा है, जिसके जरिए यूजर्स अपने चाहने वालों को बस एक क्लिक टैप में कॉल कर पाएंगे।

WhatsApp- India TV Hindi
WhatsApp यूजर्स के लिए कॉलिंग वाला खास फीचर आ रहा है। Image Source : FILE

वेलेंटाइंस वीक कल यानी 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। इससे पहले WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में कमाल का फीचर आने वाला है। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट को एक क्लिक करते ही कॉल कर सकेंगे। इस फीचर को फिलहाल बीटा वर्जन में देखा गया है।

बीटा यूजर्स के लिए हुआ रोल आउट

WhatsApp का यह फीचर उन यूजर्स के लिए होगा, जो किसी कॉन्टैक्ट पर ज्यादा कॉलिंग करते हैं और उसे फेवरेट लिस्ट में रखना चाहते हैं। वाट्सऐप के इस फीचर को iOS बीटा वर्जन 24.3.10.70 में देखा गया है। इस फीचर के आने से यूजर्स को बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। जिस तरह से यूजर्स अपने फोन में क्विक डायल का इस्तेमाल करते हैं। ठीक उसी तरह यह फीचर वाट्सऐप कॉल के लिए भी काम करेगा।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर के आने से यूजर्स अपनी फेवरेट कॉन्टैक्ट लिस्ट तैयार कर सकेंगे। यह फेवरेट कॉन्टैक्ट कॉल टैब के ऊपर दिखाई देगा। यूजर्स अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट को इसके जरिए क्विक डायल में जोड़ सकते हैं। इस वन टैप कॉलिंग फीचर के आने के बाद यूजर्स को ऐप द्वारा कॉलिंग करते समय नया एक्सपीरियंस मिलेगा। यह फीचर वॉइस और वीडियो दोनों कॉलिंग के लिए काम करेगा।

वाट्सऐप का यह फीचर जल्द ही Android और Windows के बीटा वर्जन में भी लाया जा सकता है। इससे पहले वाट्सऐप ने कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग फीचर (Screen Sharing Feature) को सभी डिवाइसेज के लिए रोल आउट किया है। इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल वीडियो कॉलिंग के दौरान कर सकते हैं। इसके अलावा वाट्सऐप यूजर्स के लिए चैनल को पिन करने का फीचर भी जल्द रोल आउट हो सकता है। इस फीचर को भी लेटेस्ट बीटा वर्जन में देखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक