1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp चैनल में आ रहा है तगड़ा फीचर, मालिक अब 15 लोगों को बना सकें के एडमिन

WhatsApp चैनल में आ रहा है तगड़ा फीचर, मालिक अब 15 लोगों को बना सकें के एडमिन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Dec 08, 2023 09:57 am IST,  Updated : Dec 08, 2023 09:57 am IST

अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बता दें कि वॉट्सऐप लगातार अपने चैनल फीचर को अपग्रेड कर रहा है। अब इसी कड़ी में कंपनी एक नया फीचर देने जा रही है। वॉट्सऐप अपने चैनल फीचर में एक बड़ा अपडेट देने वाला है। अब आपको बहुत जल्द वॉट्सऐप चैनल में एडमिन्स जोड़ने का भी ऑप्शन मिलेगा।

whatsapp, whatsapp New Feature, whatsapp Upcoming Feature, whatsapp Update- India TV Hindi
वॉट्सऐप चैनल में यूजर्स को मिलेगा बड़ा अपडेट। Image Source : फाइल फोटो

WhatsApp Channel Latest Feature: वॉट्सऐप अपने अरबों यूजर्स के लिए समय समय पर नए नए अपडेट्स और फीचर्स लाता रहता है। कुछ महीने पहले वॉट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म में चैनल फीचर को जोड़ा था। यह फीचर अभी नया है इसलिए कंपनी इसे लगातार अपग्रेड कर रही है और इसमें नए नए फीचर्स को जोड़ रही है। अब वॉट्सऐप, चैनल में एक नया फीचर देने जा रही है जिसमें चैनल में एक से अधिक एडमिन्स जोड़े जा सकते हैं। 

लेटेस्ट रिपोर्ट में यह सामने आया है कि कंपनी इन दिनों चैनल के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसमें चैनल ऑनर एक से अधिक एडमिन्स बना सकेंगे। इस फीचर के रोलआउट होने के बाद चैनल के मालिक चैनल की कमान 15 नए एडमिन्स को दे सकेंगे। यानी चैनल ऑनर के पास 15 एडमिन्स क्रिएट करने का ऑप्शन होगा। 

एडमिन्स के पास होंगी कई पावर्स

वॉट्सऐप चैनल के अपकिंग फीचर की जानकारी वॉट्सऐप पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो ने दी है। चैनल में ऐड किए गए एडमिन्स को कई तरह के पॉवर्स भी होंगी। एडमिन्स चैनल में पोस्ट कर सकेंगे और इसके साथ ही उनके पास चैनल की प्रोफाइल फोटो को बदलने और सेटिंग में बदलाव करने की भी क्षमता होगी। 

WhatsApp ने जारी किया अपडेट

रिपोर्ट की मानें तो वॉट्सऐप ने इसके लिए WhatsApp beta for Android 2.23.26.5 अपडेट जारी किया है। फिलहाल अभी यह फीचर कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है जिससे इसकी ठीक तरह से टेस्टिंग की जा सके। अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको वॉट्सऐप का बीटा वर्जन इंस्टाल करना होगा। वाबेटाइंफोन ने इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। नए अपडेट के बाद चैनल ऑनर को एडमिन इनवाइट करने का ऑप्शन मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- Flipkart Big Year End Sale 2023: iPhone, Google, Samsung के स्मार्टफोन में 9 दिन तक मिलेगा धांसू डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक