1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में अब फेवरेट सेलिब्रिटी से होगी बातचीत! मेटा ला रहा है धमाकेदार फीचर

WhatsApp में अब फेवरेट सेलिब्रिटी से होगी बातचीत! मेटा ला रहा है धमाकेदार फीचर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 14, 2024 11:33 am IST,  Updated : Sep 14, 2024 11:33 am IST

इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सुविधा के लिए अब एक धमाकेदार फीचर लाने जा रहा है। मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में आपको अब अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की आवाज में सवालों के जवाब मिलेंगे।

WhatsApp, WhatsApp feature, Tech news, Tech news in Hindi- India TV Hindi
वॉट्सऐप जल्द ही रोलआउट करेगा धांसू फीचर। Image Source : फाइल फोटो

WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। करीब 3 बिलियन से अधिक लोग अपने स्मार्टफोन इस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत और सेफ्टी के लिए वॉट्सऐप नए नए फीचर्स लाता रहता है। पिछले एक साल में वॉट्सऐप ने एक से बढ़कर एक नए फीचर्स रोलआउट किए हैं। अब वॉट्सऐप अब तक का सबसे धमाकेदार फीचर लाने जा रहा है जिसमें आप अपने फेवरेट सेलिब्रिटी से बात कर सकेंगे। 

मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में कंपनी ने हाल ही में Meta AI का सपोर्ट दिया था। कंपनी लगातार इस एआई फीचर को अपडेट और अपग्रेड कर रही है। अब वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो आपको सेलिब्रिटी से बात करने का मौका देगा। कंपनी के इस नए फीचर से करोड़ों यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। 

फेवरेट सेलिब्रिटी देंगे सवालों के जवाब

आपको बता दें कि वॉट्सऐप इस समय मेटा एआई के लिए एक नया फीचर लाने जा रहा है। इस फीचर के आने के बाद आप मेटा एआई से वॉयस मोड में बातचीत कर सकेंगे। इस अपकमिंग फीचर की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को सेलिब्रिटी की आवाज का सपोर्ट मिलेगा। आप जो भी सवाल पूछेंगे उसका जवाब Meta AI आपके फेवरेट सेलिब्रिटी की आवाज में देगा। 

वॉट्सऐप मेटा एआई के इस नए फीचर से आपको एक नया अनुभव मिलेगा। कंपनी इसमें आपको अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की आवाज को चुनने का ऑप्शन भी देगा। लीक्स की मानें तो अपकमिंग फीचर की टेस्टिंग इस समय अमेरिका और ब्रिटेन के यूजर्स के लिए की जा रही है लेकिन, टेस्टिंग के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- jio के करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत, 365 दिन तक रिचार्ज के झंझट से मिला छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक