Meta ने कंफर्म कर दिया है कि वॉट्सऐप के पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को लाने की तैयारी की जा रही है। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को WhatsApp Plus के नाम से रोल आउट किया जाएगा। यूजर्स को हर महीने इस सर्विस के इस्तेमाल करने के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान में यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो फिलहाल मौजूदा वर्जन में नहीं मिलते हैं।
लॉन्च के बाद से ही WhatsApp करोड़ों यूजर्स के लिए फ्री रहा है। यही कारण है कि यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। इसे भारत ही नहीं दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। वॉट्सऐप के लिए अब Plus सर्विस लॉन्च होने वाली है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को नए थीम और कस्टमाइजेशन टूल मिल सकते हैं।
WhatsApp Plus में स्टैंडर्ड वर्जन की तरह ही मैसेजिंग, कॉल्स, ग्रुप बनाने जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो मौजूदा स्टेंडर्ड प्लान में मिलते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को पहले की तरह ही WhatsApp में मैसेजिंग, कॉलिंग, ग्रुप बनाने वाले फीचर्स मिलते रहेंगे यानी यूजर्स को इसके लिए पैसे नहीं देने होंगे। हालांकि, प्लस सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को कुछ एडवांस फीचर मिलेंगे।
WhatsApp Plus क्या है?
मेटा अपने वॉट्सऐप यूजर्स को प्रीमियम सर्विस ऑफर करने के लिए इस सब्सक्रिप्शन प्लान को लाने की तैयारी कर रहा है। प्लस यूजर्स को स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यूजर्स फिलहाल वॉट्सऐप ग्रुप में अधिकतम 3 मैसेज ही पिन कर सकते हैं। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, सब्सक्रिप्शन प्लान वाले यूजर्स ग्रुप में अधिकतम 20 मैसेज को पिन कर सकता है।
इसके अलावा WhatsApp के प्रीमियम वर्जन में कस्टम लिस्ट, ग्रुप चैट, नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलने के साथ-साथ ऐप को कस्टमाइज करने की भी सुविधा मिलेगी। इस सब्सक्रिप्शन फीचर की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में भी जानकारी रिवील नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर को इसके लिए एवरेज 2.94 डॉलर यानी लगभग 270 रुपये हर महीने खर्च करने पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें - कम खर्च में पुराने LCD को बना सकते हैं 4K Smart TV, खरीदना होगा ये खास डिवाइस