1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आ रहा इंस्टाग्राम वाला फीचर, अब मिलेगा यूजर नेम सेलेक्ट करने का ऑप्शन

WhatsApp में आ रहा इंस्टाग्राम वाला फीचर, अब मिलेगा यूजर नेम सेलेक्ट करने का ऑप्शन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 03, 2023 01:22 pm IST,  Updated : Oct 03, 2023 01:22 pm IST

अगर आप इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बहुत जल्द एक नया फीचर मिलने वाला है। अब आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की तरह वॉट्सऐप पर भी यूजरनेम को सेलेक्स कर सकेंगे। इतना ही नहीं यूजर नेम को आप अपने हिसाब से मॉडीफाई भी कर सकेंगे।

Whatsapp usernames, whatsapp update, whatsapp news, whatsapp phone number, Whatsapp New Feature- India TV Hindi
वॉट्सऐप में इस फीचर के आने से यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा। Image Source : फाइल फोटो

WhatsApp Upcoming Feature: वॉट्सऐप लगातार इस बारे में कोशिश कर रही है कि किस तरह से यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया जा सके। इसके लिए कंपनी नए नए फीचर्स और अपडेट्स ला रही है। अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म में चैनल फीचर जोड़ा था। इसके जरिए यूजर्स अपने फेवरेट सेलिब्रिटीज से सीधे जुड़ कर उनकी एक्टिविटी से अपडेट रह सकते हैं। अब कंपनी जल्द ही एक नया फीचर देने वाली है जिसके बाद यूजर्स ऐप में अपना यूजरनेम भी सेलेक्ट कर सकेंगे। 

वॉट्सऐप यूजर्स को जल्द ही ऐप्लिकेशन में यूजरनेम बनाने का ऑप्शन मिलेगा। कंपनी इस समय इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। वॉट्सऐप के इस फीचर की जानकारी कंपनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट्स वॉबेटाइंफो ने दी है। इस फीचर को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक कुछ बीटा यूजर्स को iOS 23.20.1.71 के अपडेट में यह फीचर मिला है। इससे पहले एंड्रॉयड को लेकर भी ऐसा ही अपडेट सामने आया था। 

वॉबेटाइंफो ने दी बड़ी जानकारी

लेटेस्ट रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि वॉट्सऐप यूजरनेम का यह फीचर कंपनी आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए जारी करेगा। वॉबेटाइंफो ने इस अपकमिंग फीचर को लेकर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिससे यह पता चलता है कि यूजर्स को यह फीचर प्रोफाइल में वॉट्सऐप यूजरनेम का फीचर मिलेगा। 

यूजर्स वॉट्सऐप यूजरनेम को कई तरह से मॉडीफाई भी कर सकेंगे। यूजरनेम में यूजर्स अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर के साथ साथ कुछ सेलेक्टेड स्पेशल कैरेक्टर भी इस्तेमाल कर सकेंगे। अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है और जल्द ही इसका अपडेट यूजर्स को मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- एलन मस्क YouTube को देंगे टक्कर, X पर आने वाला है लाइव गेम स्ट्रीमिंग का फीचर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक