1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp का नया फीचर जल्द, स्टेटस शेयर करने का तरीका बदलेगा, यूजर्स को मिलेगी ज्यादा प्राइवेसी

WhatsApp का नया फीचर जल्द, स्टेटस शेयर करने का तरीका बदलेगा, यूजर्स को मिलेगी ज्यादा प्राइवेसी

 Published : Apr 19, 2026 03:25 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 03:30 pm IST

WhatsApp का एक नया फीचर जल्द आने वाला है जिससे यूजर्स का स्टेटस शेयर करने का तरीका बदल जाएगा और उनको ज्यादा प्राइवेसी भी मिल सकेगी।

WhatsApp- India TV Hindi
व्हाट्सऐप Image Source : UNSPLASH

WhatsApp New Faeture: व्हाट्सऐप लगातार नए-नए फीचर्स पर काम करता रहता है और इनके जरिए अपने यूजर्स के लिए ऐप का एक्सपीरिएंस और बेहतर करता रहता है। अब व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसकी मदद से यूजर्स के लिए अपना स्टेटस शेयर करने का तरीका बदल सकता है। WhatsApp जिस नए फीचर पर काम कर रहा है, इसका नाम स्टेटस लिस्ट है। इसके जरिए यूजर्स अपने स्टेटस के लिए कस्टम ऑडियंस सेट कर सकते हैं और इसके तहत वो जिन कॉन्टेक्ट्स के साथ अपना स्टेटस शेयर करना चाहते हैं, उन्हीं को केवल स्टेटस शेयर कर सकेंगे। गौरतलब है कि ऐसा फीचर इंस्टाग्राम पर पहले से ही है जिसकी मदद से यूजर्स क्लोज और कस्टम ऑडियंस सेट कर सकते हैं और वही लोग उनकी स्टोरीज देख सकते हैं।

इस फीचर का फायदा क्या है?

इस फीचर की मदद से यूजर्स को अपने स्टेटस को केवल लिमिटेड कॉन्टेक्ट्स तक ही पहुंचाने में मदद मिलेगी और इसके जरिए उन्हें ज्यादा प्राइवेसी मिल सकेगी। यूजर्स को अपने स्टेटस शेयरिंग पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा और वो अपने स्टेटस को बेहतर तरीके से शेयर भी कर सकेंगे। आप इसके जरिए अपने कॉन्टेक्ट्स की एक क्लोज लिस्ट बना सकेंगे और इसके बाद उन्हीं तक आपका स्टेटस पहुंचेगा जो आपकी क्लोज स्टेटस लिस्ट में होगे। इसकी मदद से आप अपने करीबी दोस्तों की एक लिस्ट तैयार कर पाएंगे और उन्हीं को अपना स्टेटस शेयर कर सकेंगे। WhatsApp के इस नए फीचर के बाद यूजर्स के लिए अपने स्टेटस को और ज्यादा पर्सनलाइज तरीके से शेयर करने का ऑप्शन मिल सकेगा। 

यूजर्स को मिलेंगे कौन-कौन से ऑप्शंस?

Wabetainfo ने इस फीचर की जानकारी एक्स पर शेयर की है और इसके मुताबिक यूजर्स के पास मल्टीपल लिस्ट बनाने का ऑप्शन होगा और अपनी पसंद के मुताबिक ही स्टेटस शेयर करने का विकल्प होगा। यूजर्स अलग-अलग लोगों के लिए अलग ऑडियंस सेट करने में सफल हो सकेंगे। Wabetainfo के मुताबिक अभी ये फीचर डेवलपमेंट के चरण में है और पहले एंड्रॉइड यूजर्स के लिए आ सकता है। WhatsApp इसी फीचर को फिर आईओएस यूजर्स के लिए भी लाने पर काम कर रहा है। चूंकि अभी ये फीचर डेवलपिंग फेज में है तो इसके सभी टेस्ट पूरे होने के बाद ही इसका स्टेबल वर्जन जारी किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें 

iPhone 18 Pro मॉडल्स में डार्क चेरी नाम से नया सिग्नेचर कलर पेश होने की उम्मीद, जानें और क्या पता चला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक