WORLD HINDI DAY: आज यानी 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। साल 2006 में भारत सरकार ने इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत की थी, ताकि हिन्दी को वैश्विक पहचान मिल सके। यही कारण है कि यह दिन दुनिया भर के हिन्दी प्रेमियों के लिए महत्व रखता है। हिन्दी भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के और भी कई देशों में बोला जाता है। हालांकि, सबसे ज्यादा हिन्दी भाषी लोग भारत में ही हैं। अगर, आपको हिन्दी नहीं आती है और आप हिन्दी में कुछ लिखना चाहते हैं तो ये 10 ऐप्स और वेबसाइट्स आपको अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद करने में मदद करेंगे।
गूगल का यह ऐप आप अपने एंड्रॉइड या iOS स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर सकते हैं या फिर आप गूगल ट्रांसलेट की वेबसाइट पर भी जाकर अंग्रेजी को हिन्दी में ट्रांसलेट कर सकेंगे। गूगल ट्रांसलेट के जरिए आप 100 से ज्यादा भाषाओं को ट्रांसलेट कर सकते हैं। Google Translate हिन्दी से अंग्रेजी या फिर अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद करने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला ऐप है।
इस ऐप या वेबसाइट पर जाकर भी आप अंग्रेजी से हिन्दी में ट्रांसलेट कर सकते हैं। इस ऐप की खास बात यह है कि इसमें आप किसी प्रोफेशनल इंसान के द्वारा किए जाने वाले हिन्दी ट्रांसलेशन भी कर सकते हैं। साथ ही, इसमें AI के जरिए ट्रांसलेशन की भी सुविधा मिलेगी।
गूगल की तरह ही माइक्रोसॉफ्ट का यह टूल अंग्रेजी से हिन्दी में या फिर हिन्दी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने में सक्षम है। इस टूल के जरिए आप 70 भाषाओं का अनुवाद हिन्दी में कर सकते हैं। यह टूल भी Android और iOS पर उपलब्ध है।
यह एक आसान वेब टूल है, जिसके जरिए आप किसी भी भाषा को हिन्दी में ट्रांसलेट कर सकते हैं। फिलहाल यह टूल अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें भारतीय भाषाएं जैसे कि पंजाबी, बंगाली, कन्नड़ आदि का भी सपोर्ट मिलता है।
यह भी एक फ्री-टू-यूज टूल है, जिसके जरिए आप अंग्रेजी से हिन्दी में आसानी से अनुवाद कर सकते हैं। इस टूल या ऐप को आप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।
इन ऐप्स के अलावा Easy Hindi Typing, Translare Hindi to English, LingvaNex, Translate Now और Dict Box ऐप्स के जरिए भी हिन्दी से अंग्रेजी या फिर अंग्रेजी से हिन्दी में आसानी से अनुवाद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Jio के इस 84 दिन वाले सस्ते रिचार्ज ने उड़ाया गर्दा, BSNL में गए यूजर्स लौटने लगे वापस
संपादक की पसंद