1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. दूसरे नंबर पर गलती से हो गया है रिचार्ज, इस तरह से मिलेगा फुल रिफंड

दूसरे नंबर पर गलती से हो गया है रिचार्ज, इस तरह से मिलेगा फुल रिफंड

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 15, 2023 03:15 pm IST,  Updated : Jul 15, 2023 03:15 pm IST

क्या आप जानते हैं कि जब गलती से कोई रिचार्ज दूसरे नंबर पर हो जाता है तो उसका रिफंड पाया जा सकता है। हालांकि बहुत लोगों को इसका तरीका नहीं मालूम है और लोग सिर्फ परेशान होते रहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे गलत रिचार्ज होने पर रिफंड पा सकते है।

Online Recharge, Refund, How to get refund, wrong recharge, Airtel, Vodafone Idea, Jio, BSNL- India TV Hindi
गलत रिचार्ज होने पर आप आसानी से फुल रिफंड पा सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

आज से कुछ सालों पहले तक हमें अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज करने के लिए दुकान जाना पड़ता था और फिर हम या तो टॉप अप लेकर खुद से रिचार्ज करते थे या फिर दुकानदार को अपना नंबर बताते थे और वो रिचार्ज कर देता था। अब यह सिस्टम पूरी तरह से बदल गया है। अब सभी मोबाइल कंपनियां ऑनलाइन रिचार्ज करने का ऑप्शन देती हैं। ऑनलाइन तरीके से हम तुरंत कभी भी अपने मोबाइल को रिचार्ज कर लेतें हैं लेकिन इसमें एक बहुत बड़ी दिक्कत यह है कि कई बार जल्दबाजी में हम गलती से दूसरे नंबर पर रिचार्ज कर जाते हैं और हमारा पैसा बर्बाद हो जाता है। 

अगर कम कीमत का रिचार्ज गलत नंबर पर होता है तो अक्सर हम लोग उसे लेकर परेशान नहीं होते लेकिन अगर कोई बड़े अमाउंट का रिचार्ज गलत हो जाता है तो हमारी टेंशन बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब गलती से कोई रिचार्ज दूसरे नंबर पर हो जाता है तो उसका रिफंड पाया जा सकता है। हालांकि बहुत लोगों को इसका तरीका नहीं मालूम है और लोग सिर्फ परेशान होते रहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे गलत रिचार्ज होने पर रिफंड पा सकते है। 

गलत नंबर पर रिचार्ज होने पर सबसे पहले उस टेलीकॉम अपरेटर के कस्टमर केयर नंबर पर काल करें और उसे डिटेल बताएं। कस्टमर केयर को रिचार्ज अमाउंट, किस नंबर पर रिचार्ज हुआ है उसका विवरण देना होगा। इस संबंध में आपको उस टेलीकॉम आपरेटर को एक ई-मेल भी करना होगा। आपको हम तीनों टेलीकॉम आपरेटर के ई-मेल आईडी बता देते हैं...

JIO- care@jio.com

VI- customercare@vodafoneidea.com
Airtel- airtelpresence@in.airtel.com

टेलीकॉम आपरेटर आपके द्वारा दी गई जानकारी को चेक करेंगे और डिटेल्स वेरिफाई होने के बाद वो आपका रिचार्ज का पैसा रिफंड कर देंगे। 

बता दें कि कई बार कस्टमर केयर से बात होने पर उससे कहा सुनी भी हो जाती है। अगर आपको लगता है कि यहां आपकी बात नहीं सुनी जा रही है तो आप ग्राहक सेवा पोर्टल यानी कंज्यूमर फोर म पर भी अपनी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको ग्राहक सेवा से संबंधित ऐप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर मिल जाएंगी। 

यह भी पढ़ें- BSNL के इस प्लान ने जीत लिया सबका दिल, 90 दिन तक डेली मिलेगा 1.5 GB डेटा और भी बहुत कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक