1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi, Redmi और Poco के दर्जनों फोन होंगे 'कबाड़', कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

Xiaomi, Redmi और Poco के दर्जनों फोन होंगे 'कबाड़', कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 29, 2024 12:44 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 12:45 pm IST

Xiaomi, Redmi और Poco के लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के दर्जनों फोन अब कबाड़ बन जाएंगे। कंपनी ने इन ब्रांड्स के कई स्मार्टफोन को EoL यानी एंड ऑफ लाइफ की लिस्ट में शामिल किया है। इन डिवाइस के लिए कंपनी अब कोई और सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं करेगी।

Xiaomi 14 5G- India TV Hindi
Xiaomi 14 5G Image Source : FILE

Xiaomi, Redmi, Poco के लाखों यूजर्स के लिए बुरी खबर हैं। कंपनी ने दर्जनों मोबाइल फोन को अपनी End of Life (EOL) लिस्ट में शामिल किया है, जिसका मतलब है कि इन स्मार्टफोन के लिए कंपनी अब कोई सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं करेगी। शाओमी, रेडमी और पोको ब्रांड के ये स्मार्टफोन काफी लोकप्रिय हैं और लाखों यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं। 

कुछ साल पहले लॉन्च हुए ये फोन भारत समेत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में भी शामिल रहे हैं। आइए, जानते हैं शाओमी, रेडमी और पोको ब्रांड के इन स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट

Xiaomi के ये फोन होंगे कबाड़

  1. Xiaomi Mi 10S (चीनी वेरिएंट)
  2. Xiaomi Mi 10 Pro (चीनी और ग्लोबल वेरिएंट)
  3. Xiaomi Mi 10 (चीनी और ग्लोबल वेरिएंट)
  4. Xiaomi Mi 10 Ultra (चीनी वेरिएंट)
  5. Xiaomi Mi 11 Lite (जापानी वेरिएंट)

Redmi के इन स्मार्टफोन में नहीं मिलेगा सपोर्ट

  1. Redmi Note 10 Pro (ग्लोबल वेरिएंट)
  2. Redmi Note 10 (ग्लोबल वेरिएंट)
  3. Redmi Note 10 5G (ग्लोबल वेरिएंट)
  4. Redmi Note 10T (ग्लोबल वेरिएंट)
  5. Redmi Note 8 (2021) (ग्लोबल वेरिएंट)

POCO का यह फोन भी शामिल

POCO M3 Pro 5G (ग्लोबल वेरिएंट)

क्या होता है EoL?

जब किसी स्मार्टफोन या डिवाइस के लिए रेगुलर सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं किया जाता है, तो उसे EoL यानी एंड ऑफ लाइफ लिस्ट में शामिल कर दिया जाता है। आम तौर पर कोई भी कंपनी किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की एक्सपायरी डेट नहीं बताती है, लेकिन स्मार्टफोन और टैबलेट आदि के लिए जब सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं किया जाता है, तो डिवाइस के बग और जरूरी सिक्योरिटी पैच नहीं मिलते हैं। इसकी वजह से डिवाइस को इस्तेमाल करना खतरे से खाली नहीं रहता है। जिस तरह से आजकल ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, शाओमी, रेडमी और पोको के ये डिवाइसेज आपके लिए 'कबाड़' साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Realme के इन स्मार्टफोन में सबसे पहले मिलेगा Android 15, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक