1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Youtube में होगा सबसे बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, Netflix, Amazon Prime की तरह करेगा काम

Youtube में होगा सबसे बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, Netflix, Amazon Prime की तरह करेगा काम

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 06, 2025 06:48 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 06:48 pm IST

अगर आप यूट्यूब इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। यूट्यूब इस समय दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। अब कंपनी लंबे समय बाद अपने प्लेटफॉर्म में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करने जा रही है। यूट्यूब आने वाले समय में अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसा दिख सकता है।

Netflix, Youtube, YOUTUBE, Netflix,tech news in Hindi, Youtube, Youtube Netflix- India TV Hindi
यूट्यब प्लेटफॉर्म में कर सकता है अब तक का सबसे बड़ा बदलाव। Image Source : फाइल फोटो

यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। चाहे कुछ सीखने की जानकारी लेनी हो या फिर कोई वीडियो तलाशना हो लोग यूट्यूब की तरफ ही रुख करते हैं। हर दिन करोड़ों की संख्या में लोग इस प्लेटफॉर्म में वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं। यूट्यूब यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं देता है लेकिन अब यूट्यूब अपने प्लेटफॉर्म में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। 

कई सारी रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि कंपनी अब दूसरे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तरह सब्सक्रिप्शन बेस्ड कंटेंट की तरफ से ज्यादा ध्यान फोकस कर सकती है। आने वाले समय में यूट्यूब पर अमेजन और नेटफ्लिक्स की तरह थर्ड पार्टी कंटेंट को इंटीग्रेट किया जा सकता है। माना जा रहा है कि ऐसा कदम यूट्यूब इसलिए उठा रहा है कि ताकि विज्ञापन के अलावा भी रेवेन्यू को जनरेट किया जा सके।

डिजाइन में होगा सबसे बड़ा बदलाव

यूट्यूब अगर इस दिशा में काम करता है तो कंपनी अपने प्लेटफॉर्म के डिजाइन भी बदलाव कर सकती है। यूजर्स को जल्द ही एक नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी अपने लेआउट को दोबारा डिजाइन करेगी और आने वाले समय में यूट्यूब का डिजाइन नेटफ्लिक्स, डिज्नी हॉट स्टार और अमेजन प्राइम वीडियो जैसा मिल सकता है।

यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म में अलग अलग सेक्शन दिए जा सकते हैं। इसमें शोज के लिए एक अलग सेक्शन होगा जबकि सब्सक्रिप्शन बेस्ड कंटेंट के लिए अलग सेक्शन होगा। इतना ही नहीं कंपनी नए डिजाइन में क्रिएटर्स के लिए भी काफी कुछ नया ला सकती है। लीक्स की मानें तो क्रिएटर्स को अपने शो के एपिसोड के लइए एक डेडिकेटेड शो पेज मिल सकता है। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि व्यूअर्स आसानी से अपने फेवरेट क्रिएटर्स के कंटेंट को तलाश कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- Holi 2025: फोन की वजह से फीकी नहीं होगी होली, पानी और रंग से ऐसे सेफ रहेगा महंगा स्मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक