1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. घर में कहीं गुम गया आपका फोन? कर लें ये सेटिंग्स, Silent Mode में भी बजने लगेगी घंटी

घर में कहीं गुम गया आपका फोन? कर लें ये सेटिंग्स, Silent Mode में भी बजने लगेगी घंटी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 18, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jun 18, 2024 06:00 am IST

Smartphone गलती से गुम होने पर उसे ढूंढ़ना हमेशा उस समय मुश्किल होता है, जब वह Silent Mode में हो। ऐसा होने पर आप किसी और फोन से अपने फोन पर रिंग करके नहीं ढूंढ़ पाएंगे। हालांकि, Google और Apple ने अपने OS में ऐसा खास फीचर दिया है, जो साइलेंट होने पर भी फोन की घंटी बजा देगा।

Smartphone Tips- India TV Hindi
Smartphone Tips Image Source : FILE

स्मार्टफोन गलती से गुम होने या खो जाने पर आप उसे किसी दूसरे फोन से रिंग करके खोज लेते हैं। मान लीजिए अगर आपका फोन साइलेंट मोड में है और घर में ही कहीं गुम हो गया है, तो आप उसे कैसे खोजेंगे? ऐसे में फोन पर आप कितना भी रिंग करें आपको पता ही नहीं चलेगा। Android हो या iPhone को ढूंढ़ने का हम एक आसान तरीका आपको बताने जा रहे हैं। आपको बस अपने फोन में यह छोटी सी सेटिंग कर देनी है। इसके बाद Silent Mode में भी फोन बजने लगेगा।

Android यूजर्स करें ये सेटिंग्स

एंड्रॉइड स्मार्टफोन ढूंढ़ने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन के Find My Device ऑप्शन को इनेबल करना होगा। इसके लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर गूगल अकाउंट में जाना होगा। वहां आपको Find My Device का ऑप्शन मिलेगा, जिसे आप एक टैप में इनेबल कर सकते हैं।

  • Find My Device इनेबल करने के बाद आप Google डिवाइस मैनेजर में जाएं।
  • यहां आपको अपने सभी डिवाइस की लिस्ट दिख जाएगा।
  • इसके बाद Lost Android फोन पर टैप करें।
  • यहां आपको Play Sound का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर टैप करते ही Silent Mode में भी फोन बजने लगेगा।
  • हालांकि, यह ध्यान रहे कि आपका फोन इंटरनेट से कनेक्ट होना चाहिए।

iPhone यूजर्स करें ये सेटिंग्स

  • Apple iPhone यूजर को Find My iPhone फीचर को इनेबल करना होगा।
  • इसके लिए iPhone की सेटिंग्स में जाकर अपने नाम के साथ Find My पर टैप करके सभी सेटिंग्स को इनेबल कर लें।
  • इसके बाद Find my iPhone में जाएं।
  • यहां आपको Devices पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी उपलब्ध डिवाइसेज दिख जाएंगी।
  • जिस iPhone को ढूंढ़ना है उस पर टैप करके Play Sound पर टैप करें।
  • इसके बाद आपका गुम हुआ iPhone भी Silent Mode में बजने लगेगा।

ऐसा करने से गलती से घर में गुम हुए Android स्मार्टफोन या iPhone को आप आसानी के ढूंढ़ सकेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक