1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. जिस टंकी से लोगों को सप्लाई हो रहा था पानी, उसमें से निकले 30 मरे हुए बंदर; मचा हाहाकार

जिस टंकी से लोगों को सप्लाई हो रहा था पानी, उसमें से निकले 30 मरे हुए बंदर; मचा हाहाकार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 04, 2024 08:04 am IST,  Updated : Apr 04, 2024 08:04 am IST

तेलंगाना के नलगोंडा में एक पानी की टंकी में लगभग 30 बंदर मृत पाए गए। पानी की टंकी का इस्तेमाल हिल कॉलोनी में लगभग 200 परिवारों को पीने के पानी की आपूर्ति के लिए किया जा रहा था।

नगर निगम कर्मियों ने बंदरों के शव को बाहर निकाला- India TV Hindi
नगर निगम कर्मियों ने बंदरों के शव को बाहर निकाला Image Source : IANS

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में बुधवार को उस वक्त हाहाकार मच गया, जब एक पानी की टंकी में लगभग 30 बंदर मृत पाए गए। नंदीकोंडा नगर पालिका के अंतर्गत नागार्जुन सागर के पास पानी की टंकी से नगर निगम कर्मियों ने बंदरों के शव बाहर निकाले। पानी की टंकी का उपयोग हिल कॉलोनी में लगभग 200 परिवारों को पीने के पानी की आपूर्ति के लिए किया जा रहा था। 

नगर निगम के कर्मचारियों ने इसके ऊपर धातु की चादरें लगा दी थीं। अधिकारियों को संदेह है कि भीषण गर्मी के कारण बंदर पानी के लिए धातु की चादरों को हटाकर टैंक में घुस गए होंगे, लेकिन बाहर नहीं आ सके और डूब गए।

10 दिन पहले बंदरों की मौत का शक

इतनी बड़ी संख्या में बंदरों के शव बरामद होने के बाद क्षेत्र के निवासी उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंतित थे, क्योंकि वे वही पानी पी रहे थे। उन्हें संदेह है कि बंदरों की मौत 10 दिन पहले हुई थी, जबकि वही पानी उन्हें पीने के लिए दिया गया था। उन्होंने लापरवाही के लिए नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (इनपुट- IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।