1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. झुंड से अलग हुए हाथी ने तेलंगाना में किया प्रवेश, खेत में काम कर रहे किसान को कुचलकर मारा

झुंड से अलग हुए हाथी ने तेलंगाना में किया प्रवेश, खेत में काम कर रहे किसान को कुचलकर मारा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 04, 2024 06:47 am IST,  Updated : Apr 04, 2024 06:47 am IST

छत्तीसगढ़ से पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में हाथी का झुंड घुसा। इसमें से एक हाथी झुंड से अलग होकर तेलंगाना में प्रवेश कर गया। जहां हाथी ने खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

तेलंगाना के कुमारम भीम आसिफाबाद जिले में बुधवार को जंगली हाथी ने एक किसान को कुचलकर मार डाला। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। छत्तीसगढ़ से पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में घुसे झुंड से अलग हुए हाथी ने तेलंगाना में प्रवेश कर कौथला मंडल के बुरेपल्ले गांव में अपने खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया। 45 वर्षीय किसान अल्लूरी शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में हाथी की मौजूदगी से इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

तेलंगाना के गांव में प्रवेश किया हाथी

तेलंगाना के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्यजीव वार्डन मोहन परगाईन के मुताबिक, यह नर हाथी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के रास्ते छत्तीसगढ़ में दाखिल हुआ। एक झुंड का हिस्सा जो दो दिन पहले गढ़चिरौली जंगल में घुस गया था, हाथी उससे अलग हो गया और प्राणहिता नदी को पार करने के बाद तेलंगाना के गांव में प्रवेश कर गया। उन्होंने कहा कि फील्ड स्टाफ बिछुड़े हाथी को झुंड से मिलवाने की कोशिश कर रहे हैं। 

सुरक्षित दूरी से हाथी की गतिविधि पर नजर

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे इस हाथी के करीब जाने का जोखिम न उठाएं। वन अधिकारियों की टीमें सुरक्षित दूरी से हाथी की गतिविधि पर नजर रख रही हैं और उसे भगाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच, वन विभाग ने मृत किसान के परिवार के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। (इनपुट- IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।