1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. 'भाजपा अपना प्रभुत्व बनाए रखने की कोशिश कर रही' एक देश, एक चुनाव पर बोले सीएम रेवंत रेड्डी

'भाजपा अपना प्रभुत्व बनाए रखने की कोशिश कर रही' एक देश, एक चुनाव पर बोले सीएम रेवंत रेड्डी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 21, 2024 09:35 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 09:35 pm IST

रेवंत रेड्डी ने कहा कि देश राज्यों का संघ है। भाजपा राज्यों के संघ की भावना को ठेस पहुंचाकर ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की आड़ में अपना प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिश कर रही है जिसका प्रतिकार किया जाना चाहिए।

Revanth Reddy- India TV Hindi
रेवंत रेड्डी Image Source : PTI

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘एक देश, एक चुनाव’ के जरिये अपने प्रभुत्व को बनाए रखने की कोशिश कर रही है और इस प्रयास का प्रतिकार किया जाना चाहिए। रेड्डी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव दिवंगत सीताराम येचुरी की याद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। येचुरी का हाल में निधन हो गया था। 

उन्होंने कहा, ‘‘देश राज्यों का संघ है। भाजपा राज्यों के संघ की भावना को ठेस पहुंचाकर ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की आड़ में अपना प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिश कर रही है जिसका प्रतिकार किया जाना चाहिए। ऐसे अहम समय में सीताराम येचुरी की अनुपस्थिति माकपा या कॉमरेड के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बड़ी क्षति है।’’ 

रवनीत सिंह बिट्टू पर साधा निशाना

रेड्डी ने दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कार्रवाई नहीं किया जाना भाजपा के फासीवादी विचारों को इंगित करता है। उन्होंने रेखांकित किया कि बिट्टू आम आदमी नहीं हैं बल्कि केंद्रीय मंत्री हैं और उनके द्वारा ऐसी भाषा का इस्तेमाल लोकतंत्र की भावना के लिए अच्छा नहीं है। 

राहुल गांधी येचुरी का बहुत सम्मान करते हैं

रेड्डी ने कहा कि वामपंथी और कांग्रेस केरल के चुनाव में एक दूसरे से लड़ते हैं लेकिन येचुरी ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर वाम और कांग्रेस के एक साथ काम करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी येचुरी का बहुत सम्मान करते हैं। (इनपुट- पीटीआई भाषा)

यह भी पढ़ें-

Video: सेना अधिकारी की मंगेतर के पूरे शरीर पर चोट के निशान, आरोपी बोले- नशे में धुत थी, उसी ने लड़ाई की

CM बनते ही आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के छुए पैर, बगल में खड़े देखते रहे LG वीके सक्सेना- VIDEO

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।