1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. सीमेंट से लदे ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 17 लोग घायल

सीमेंट से लदे ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 17 लोग घायल

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 20, 2025 11:09 am IST,  Updated : May 20, 2025 11:26 am IST

तेलंगाना के विकाराबाद में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। दरअसल यहां सीमेंट से लदे एक ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए हैं।

Fierce collision between a cement-laden truck and a bus 4 people died 17 people injured vikarabad- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

तेलंगाना के विकाराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां जिले के पारिगी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत सीमेंट से लदे ट्रक और बस के बीच टक्कर देखने को मिली है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। विकाराबाद जिले के पुलिस अधीक्षक के. नारायण रेड्डी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे पर शोक जताया। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल सहायता और बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। 

हैदराबाद में आग की वजह से 17 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि इससे पहले तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद चारमीनार के पास एक मकान में भीषण आग लग गई थी। आग गुलजार हाउस की एक इमारत में लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 11 गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। इे लेकर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। 

रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "ओल्ड सिटी के मीर चौक में एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे से काफी व्यथित हूं। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राहत कार्य तेज करें और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करें।" तेलंगाना अग्नि आपदा प्रतिक्रिया आपातकाल और नागरिक सुरक्षा ने 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सभी मृतकों के नाम की लिस्ट भी जारी की गई है। वहीं फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट के डीजी ने बताया कि हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। घटना के समय मकान में कुल 21 लोग थे। सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। घर वालों के अलावा छुट्टियां मनाने उनके कुछ रिश्तेदार भी आए हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।