1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. हैदराबाद
  4. काटने के लिए ले जाई जा रही थीं 60 गाय! भरे ट्रक को गौरक्षकों ने रोका, फिर हुआ ये

काटने के लिए ले जाई जा रही थीं 60 गाय! भरे ट्रक को गौरक्षकों ने रोका, फिर हुआ ये

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2019 10:28 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 10:28 pm IST

भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध के नेतृत्व में ‘गौरक्षकों’ के एक समूह ने सोमवार को शहर के बाहरी इलाके में एक ट्रक को रोका, जिसमें कथित तौर पर काटने के लिये 60 गाय और बछड़े ले जाए जा रहे थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

हैदराबाद: भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध के नेतृत्व में ‘गौरक्षकों’ के एक समूह ने सोमवार को शहर के बाहरी इलाके में एक ट्रक को रोका, जिसमें कथित तौर पर काटने के लिये 60 गाय और बछड़े ले जाए जा रहे थे। तेलंगाना के भाजपा विधायक सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट किया कि एक ट्रक से मवेशियों को ले जाए जाने की सूचना मिलने पर वह ‘गौरक्षकों’ के अपने दल के साथ शामिरपेट इलाके में पहुंचे। विधायक ने कहा कि उन्होंने वाहन को रोककर गायों को बचाया और बाद में पुलिस से मामले की शिकायत की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 60 गाय और बछड़े एक ट्रक में ओडिशा से लाए जा रहे थे और शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। ये पूछे जाने पर कि क्या गायों को काटे जाने के लिए ले जाया जा रहा था, पुलिस अधिकारी ने कहा, “ऐसा लगता तो है, लेकिन अभी मामले की जांच जारी है।” उन्होंने कहा कि सभी गायों को एक गौशाला में भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hyderabad से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें तेलंगाना