1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. जिष्णु देव वर्मा ने तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, बैडमिंटन से भी ऐसे रहा है नाता

जिष्णु देव वर्मा ने तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, बैडमिंटन से भी ऐसे रहा है नाता

 Published : Jul 31, 2024 09:42 pm IST,  Updated : Jul 31, 2024 09:44 pm IST

15 अगस्त 1957 को जन्मे जिष्णु देव वर्मा बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 1993 में बीजेपी में शामिल हुए थे और तब से पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Jishnu Dev Varma and Revanth reddy- India TV Hindi
जिष्णु देव वर्मा और रेवंत रेड्डी Image Source : PTI

हैदराबाद: त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा ने बुधवार को तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इस समारोह में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद थे। तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे ने नये राज्यपाल को पद की शपथ दिलाई। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी और कई वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

शपथ ग्रहण से पहले दिन में, वर्मा का यहां हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया जहां रेवंत रेड्डी, मुख्य सचिव शांति कुमारी, पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र और अन्य ने उनकी अगवानी की।

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रह चुके हैं वर्मा

15 अगस्त 1957 को जन्मे जिष्णु देव वर्मा बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 1993 में बीजेपी में शामिल हुए थे और तब से पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। त्रिपुरा सरकार में उन्होंने बिजली, ग्रामीण विकास, पंचायत राज, वित्त, योजना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पर्यावरण मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाली थी। वह पिछले साल सिपाहीजला जिले के चारिलम से विधानसभा चुनाव हार गए थे। (भाषा इनपुट्स के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।