1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. बीआरएस के पूर्व विधायक से पुलिस ने की पूछताछ, फोन टैपिंग से जुड़ा है मामला

बीआरएस के पूर्व विधायक से पुलिस ने की पूछताछ, फोन टैपिंग से जुड़ा है मामला

 Published : Nov 16, 2024 11:16 pm IST,  Updated : Nov 16, 2024 11:16 pm IST

हैदराबाद पुलिस ने आज बीआरएस के पूर्व विधायक से फोन टैपिंग मामले में पूछताछ की है। इससे पहले पुलिस इस मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

Telangana- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

तेलंगाना के एक पूर्व विधायक से हैदराबाद पुलिस ने पूछताछ की है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पूर्व विधायक जयपाल यादव फोन टैपिंग मामले की जांच से संबंधित समन के बाद आज यानी शनिवार को हैदराबाद पुलिस के सामने पेश हुए। बता दें कि पिछली बीआरएस सरकार के दौरान अवैध रूप से फोन टैपिंग के आरोपों की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने वाले जयपाल यादव दूसरे पूर्व एमएलए हैं।

पुलिस ने दिया था नोटिस

यादव ने पूछताछ के बाद कहा कि उन्हें मामले में शामिल पुलिस के एक अधिकारी के साथ फोन नंबर शेयर करने के लिए एक नोटिस मिला था। जयपाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस के सवालों के सही जवाब दिया। बता दें कि बीआरएस के एक अन्य पूर्व विधायक चिरुमार्थी लिंगैया से 14 नवंबर को पूछताछ की गई थी, जिसके बाद जयपाल यादव को सवालों के जवाब देने के लिए बुलाया गया।

अब तक 3 हो चुके हैं गिरफ्तार

हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में 13 मार्च से अब तक 3 निलंबित अधिकारियों और एक रिटायर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों पर खुफिया जानकारी से छेड़छाड़ करने और फोन टैपिंग में शामिल होने का आरोप है। अधिकारी अभी राज्य सूचना ब्यूरो के पूर्व प्रमुख व एक अन्य संदिग्ध की भी खोज कर रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि दोनों अमेरिका में रह रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने राजनेताओं, हाईकोर्ट के एक जस्टिस और उनके परिवार और अन्य लोगों के कथित तौर पर फोन टैप किए थे।

ये भी पढ़ें:

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, कहा- KCR के पदचिह्नों पर चल रहे हैं रेवंत रेड्डी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।