1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगाना में बाढ़ के बीचों-बीच फंसे 30 लोग, भारतीय वायुसेना और NDRF ने हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

तेलंगाना में बाढ़ के बीचों-बीच फंसे 30 लोग, भारतीय वायुसेना और NDRF ने हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

 Reported By: Surekha Abburi Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 19, 2024 08:37 am IST,  Updated : Jul 19, 2024 09:13 am IST

तेलंगाना में एक बांध से अचानक पानी छोड़ने जाने की वजह से अश्वराओपेटा में बाढ़ आ गई। इस कारण बाढ़ में करीब 30 लोग फंस गए, जिन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ और भारतीय वायुसेना ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया।

Telangana floods 30 people stranded in the midst of FLOOD Indian Air Force and NDRF rescued them by - India TV Hindi
तेलंगाना में बाढ़ के बीचों-बीच फंसे 30 लोग Image Source : INDIA TV

तेलंगाना के भद्रादी कोथागुडम जिले के अश्वराओपेटा में पेद्दावगु बांध से अचानक पानी छोड़े जाने की वजह से वहां बाढ़ आ गई है। इस कारण बाढ़ में करीब 30 लोग फंस गए। इस घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद फंसे हुए लोगों की जान बचाने के लिए दो हेलीकॉप्टरों की तैनाती की गई। भारतीय वायुसेना के साथ समन्वित बचाव अभियान के तहत नारायणपुरम गांव, अश्वरावेटा मंडल में कृषि क्षेत्रों में फंसे आठ खेत मजदूरों को सफलतापूर्वक हवाई मार्ग से निकाला गया। 

बाढ़ के बीच फंसे 30 लोग

पुलिस अधीक्षक बी.रोहित राजू ने अभियान की निगरानी की तथा एनडीआरएफ कर्मियों को बचाव अभियान में सहायता करने को लेकर निर्देश जारी किया गया है। तेलंगाना और आंध्र में लगातार हो रही बारिश से नदी तालाब भरे हुए है निचले इलाकों मे रह रहे लोगों को अलर्ट पे रहने को कहां है,  साथ ही अधिकारियों को भी दोनों राज्यों की सरकारों नें अलर्ट पर रहने को कहा है। बता दें कि देश में हो रही मॉनसून की बारिश कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ है जब बाढ़ में लोग फंसे हों। 

असम में भी आई बाढ़

बता दें कि इससे पहले असम में भीषण बाढ़ ने तबाही मचाई थी। इस दौरान लाखों लोगों को उनके घरों विस्थापित कर दूसरे स्थान पर पहुंचाना पड़ा था। वहीं काजीरंगा नेशनल पार्क में भी बाढ़ ने तबाही मचाई थी, जहां कई जानवरों की चिड़ियाघर में ही मौत हो गई थी। बता दें कि कोथागुडम जिले में आई बाढ़ का फुटेज हमारे पास मौजूद है। इसे देखकर साफ पता चलता है कि बाढ़ के बीचों-बीच लोग फंसे हुए हैं। वहां कुछ रिक्शा खडें हैं जिनमें लोग सवार हैं और अन्य कई लोग बाहर खड़े हैं। साथ ही हेलीकॉप्टर से किए जा रहे रेस्क्यू का भी वीडियो हमारे पास मौजूद है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।