1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. केंद्रीय मंत्री ने कर दिया 'स्वर्ण मंदिर' बनाने का वादा, कहा- सब माता के आशीर्वाद से हुआ

केंद्रीय मंत्री ने कर दिया 'स्वर्ण मंदिर' बनाने का वादा, कहा- सब माता के आशीर्वाद से हुआ

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 21, 2024 02:32 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 02:32 pm IST

संजय कुमार ने लोकसभा चुनावों में समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया और अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। लोकसभा चुनावों में सफलता के लिए पार्टी नेताओं ने गुरुवार की रात को बंदी संजय कुमार को सम्मानित किया।

Bandi Sanjay Kumar- India TV Hindi
बंदी संजय कुमार Image Source : PTI

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाती है तो चारमीनार के भाग्यलक्ष्मी मंदिर को सोने का बनाया जाएगा। संजय कुमार ने गुरुवार देर रात मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह देवी माता का आशीर्वाद है कि भाजपा को राज्य में अनुकूल माहौल मिला और वह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बने। उन्होंने तेलंगाना में भाजपा की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया।

संजय कुमार ने लोकसभा चुनावों में समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया और अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। लोकसभा चुनावों में सफलता के लिए पार्टी नेताओं ने गुरुवार की रात को बंदी संजय कुमार को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ भाग्यलक्ष्मी मंदिर का दौरा किया। तेलंगाना में भाजपा ने 17 लोकसभा सीटों में से आठ पर जीत हासिल की है। 

कौन हैं बंदी संजय कुमार

बंदी संजय कुमार 12 साल की उम्र में स्वयं सेवक संघ के साथ जुड़ गए थे। वह हिंदूवादी छवि के लिए जाने जाते हैं। तेज तर्रार स्वभाव के चलते पार्षद का चुनाव जीतने के बाद वह सांसद बने और दूसरी जीत के बाद उन्हें मंत्री भी बनाया गया। 2019 में भी संजय कुमार ने शानदार जीत हासिल की थी। पिछले साल उन्होंने तेलंगाना बीजेपी का अध्यक्ष पद छोड़ दिया था और उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। अब वह  गृह राज्य मंत्री बनाए गए हैं। संजय कुमार अमित शाह के साथ काम करेंगे।

यह भी पढ़ें-

संजय राउत ने बताया दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को किसने फंसाया? खड़े किए अहम सवाल

Video: 'प्यासी मर रही दिल्ली...कहां जाएं लोग?' पानी सत्याग्रह से पहले आतिशी ने पढ़ा केजरीवाल का ये संदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।