1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगानाः पहली नौकरी की खुशी में जिन दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया, उन्होंने ही किया गैंगरेप

तेलंगानाः पहली नौकरी की खुशी में जिन दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया, उन्होंने ही किया गैंगरेप

 Published : Jul 30, 2024 10:37 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 10:53 pm IST

एक सॉफ्टवेयर कंपनी में पहली नौकरी मिलने पर दी गई पार्टी में एक युवती के साथ उसके दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना हैदराबाद के बाहरी इलाके वनस्थलीपुरम में हुई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

हैदराबादः तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दो युवकों ने दोस्ती का गला घोंटते हुए अपनी बचपन की दोस्त युवती के साथ गैंगरेप किया। दरअसल, 24 वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पहली नौकरी लगी थी। इसी की खुशी में उसने अपने बचपन के दोस्त को पार्टी दी। लेकिन उसे नहीं पता था कि जिन लोगों को वह बुला रही है वही उसके भरोसे का खून कर देंगे।

नशे की हालत में किया रेप

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सोमवार को रात के समय उसका बचपन का दोस्त उसे नयी नौकरी मिलने का जश्न मनाना चाहता था और वे दोनों वनस्थलीपुरम के एक रेंस्तरा और बार में गए और वहां शराब पी। महिला ने बताया है कि वह व्यक्ति उसे रेंस्तरा के परिसर में बने एक कमरे में ले गया और नशे की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। उसने बताया कि इसके बाद उसके दोस्त का एक चचेरा भाई भी कमरे में घुस गया और उसने भी बलात्कार किया। 

बचपन के दोस्त ने दिया धोखा

महिला का यह दोस्त स्कूल में उसका सहपाठी भी रहा है। शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद दोनों व्यक्ति वहां से चले गए और महिला ने अपने भाई को फोन करके इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

रचाकोंडा पुलिस के मुताबिक महिला ने एक बार में पार्टी दी थी। अपने बचपन के दोस्त गौतम रेड्डी को पार्टी दी। जब पीड़िता शराब के नशे में थी, तो गौतम रेड्डी और दूसरा युवक उसे एक कमरे में ले गए और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इनपुट-भाषा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।