पलवल सीएमओ ने एक हॉस्पिटल का पंजीकरण रद्द करने की एवज में पंद्रह लाख रुपए मांगे थे। वह पहले ही सात लाख रुपये ले चुका था और अब एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
एसीबी के एडिशनल एसपी जगराम मीणा की गाड़ी से लाखों रुपये बरामद होने के बाद उनकी गिनती की गई और उन्हें जब्त कर लिया गया। एसपी ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
छत्तीसगढ़ में एसीबी ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एक लिपिक को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त ‘लैब टेक्निशियन’ तुकाराम लहरे ने एसीबी में शिकायत की थी।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्यकारी इंजीनियर नुने श्रीधर से जुड़े 13 ठिकानों पर छापेमारी की और ऐसी संपत्तियां पाईं जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक हैं। हैदराबाद के शेखपेट में स्काई हाई नामक एक आलीशान आवासीय परिसर में 4,500 वर्ग फुट का फ्लैट, इसके अलावा करीमनगर में कम से कम तीन अन्य फ्लैट शामिल हैं।
एसीबी ने बताया कि के. पार्थ सारथी, डीएसपी सूर्यपेट डिवीजन और पी. वीरा राघवाउलू, इंस्पेक्टर (एसएचओ), सूर्यपेट टाउन को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
तेलंगाना में सिंचाई विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एसीबी की टीम ने आरोपी के घर और उसके रिश्तेदारों से संबंधित 13 अन्य परिसरों की तलाशी ली, जिसमें करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति का पता चला।
एसीबी की जांच में आय से चार करोड़ ज्यादा की संपत्ति उजागर हो चुकी है। हरिप्रसाद मीणा के 5 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। सर्च में 2 ऑडी कार, 1 स्कॉर्पियो और थार मिली है।
थानेदार साहब ने दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़िता के पास पैसे कम थे तो 30 हजार में बात बनी, लेकिन जब थानेदार को रिश्वत मिली तो पीछे से एसीबी की टीम आ गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति होने के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) ने वारंगल जिले के उप परिवहन आयुक्त के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। आइए आपको विस्तार से इस मामले की जानकारी देते हैं।
केटी रामा राव अपने वकील से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने एसीबी ऑफिस के बाहर लिखित में अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में रेवंत रेड्डी को तीसरे दर्जे का अपराधी बताया।
निजामाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने नगर निगम अधीक्षक के घर पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये का कैश बरामद किया है और अवैध संपत्ति का पता लगया है।
गुजरात ACB ने अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा और इनमें से एक के घर से भी लाखों का कैश बरामद किया।
कोराना काल में हुए 200 करोड़ रुपये के घोटाले पर एन्टी करप्शन ब्यूरो ने बड़ा एक्शन लिया है। एसीबी ने इस मामले की जांच करते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारी और 2 प्राइवेट फर्म के मालिकों को गिरफ्तार किया है।
हरियाणा के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सहकारी विकास परियोजना में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 14 आरोपी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किए गए हैं।
तेलंगाना में एसीबी ने एक बड़े अधिकारी के घर पर छापेमारी की है। ये छापेमारी करीब 14 टीमों ने एक साथ की है। इस छापेमारी में अधिकारी के घर से 100 करोड़ की संपत्ति बरामद की गई है।
दिल्ली पुलिस ने ACB के अधिकारियों के काम में कथित तौर पर बाधा डालने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बटला हाउस निवासी अफसर (20) और अनवर (31), जाकिर नगर निवासी शकील अहमद (45) और जोगाबाई एक्सटेंशन निवासी सिकंदर (45) के रूप में हुई है।
Rajasthan News: राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में जयपुर नगर निगम-ग्रेटर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी और हनुमानगढ़ में कृषि पर्यवेक्षक सहित तीन लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया।
ACB Raid: बेंगलुरू कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री जमीर अहमद (Zameer Ahmed) के पांच ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) की छापेमारी हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने जमीर अहमद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए यह कार्रवाई की है। एसीबी की आज की कार्रवाई ईडी (ED) की जांच के आधार पर हो रही है।
जयपुर की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई करते हुए ADG रैंक के अधिकारी पंकज गोयल को 1 लाख की रिश्वत लेते दबोचा है। पंकज गोयल ने आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी लेने की ऐवज में घूस मांगी थी।
बेंगलुरु में CDO टीआर स्वामी पर एसीबी की गाज, करोड़ो रुपये कैश बरामद
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़