1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगाना के अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, चार करोड़ रुपये की संपत्ति मिली

तेलंगाना के अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, चार करोड़ रुपये की संपत्ति मिली

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 08, 2025 10:45 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 10:45 pm IST

तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति होने के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) ने वारंगल जिले के उप परिवहन आयुक्त के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। आइए आपको विस्तार से इस मामले की जानकारी देते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

आय से अधिक संपत्ति के संबंध में एक उप परिवहन आयुक्त के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक मामला दर्ज किया है। यह मामला तेलंगाना के वारंगल जिले का है। आपको बता दें कि वारंगल जिले के उप परिवहन आयुक्त के खिलाफ ACB ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है और इसके साथ ही आयुक्त एवं उनके परिवार के लोगों से जुड़ी कथित तौर पर 4 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी भी बरामद की है। इसके संबंध में ACB ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया है। आइए आपको बताते हैं कि ACB ने क्या बताया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने जारी की विज्ञप्ति

आय से अधिक संपत्ति के लिए दर्ज मामले में ACB ने जारी किए विज्ञप्ति में बताया कि अपनी सर्विस के दौरान उन्होंने यानी उप परिवहन आयुक्त ने भ्रष्ट आचरण और संदिग्ध तरीकों के इस्तेमाल से कथित तौर पर अपनी आय के अलावा अधिक संपत्ति कमाया और इसी कारण उनके खिलाफ DA का मामला दर्ज किया गया है। उस विज्ञप्ति में लिखा है, 'ऐसा करना भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है और इसी कारण उप परिवहन आयुक्त के घर और उनके रिश्तेदारों के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को तलाशी ली गई।

तलाशी में क्या बरामद हुआ?

उस तलाशी के दौरान अधिकारी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर मकान, भूखंड और कृषि भूमि से संबंधित संपत्ति के दस्तावेज मिले। इसके अलावा हमें वहां से बैंक में जमा पैसा, घरेलू सामान, 3 चार पहिए वान और एक दो पहिया वाहन मिला। इसके अलावा वहां से हमने सोने और चांदी की ज्वैलरी और विदेशी शराब की 23 बोतलें भी बरामद की।' जारी विज्ञप्ति में संपत्ति का कुल मूल्य लगभग चार करोड़ से अधिक (4,04,78,767) होने का अनुमान बताया गया है।

(इनपुट: पीटीआई)

ये भी पढ़ें-

'निर्वासित भारतीयों संग अमेरिका ने किया दुर्व्यवहार', कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में किया विरोध प्रदर्शन

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम बच्ची की हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।