बहरीन की राजधानी में एक शिया गांव के बाहर हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मनामा उपनगर में इस सप्ताह हुआ यह दूसरा विस्फोट है। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
सऊदी अरब समेत कुछ देशों द्वारा कतर पर पाबंदियां लगाए जाने के बाद दोहा को होने वाले भारत के इंजीनियरिंग निर्यात पर बुरा असर पड़ा है।
भारत की सबसे बड़ी नेचूरल गैस आयातक कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी ने सोमवार को कहा है कि उसे ऐसा नहीं लगता कि कतर से होने वाली गैस आपूर्ति पर इसका कोई असर पड़ेगा।
कतर के साथ संबंध खत्म करने वाले प्रमुख खाड़ी के देशों में UAE भी शामिल हो गया है जिसके बाद एतिहाद ने कतर के लिए उड़ानें निलंबित करने का फैसला किया है।
सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को कतर के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं। इन देशों ने कतर पर आतंकवाद को सहयोग देने और उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए संबंध तोड़े हैं।
संपादक की पसंद