BRENT CRUDE
-
Petrol-Diesel: भाव में बड़ी कटौती की उम्मीद बढ़ी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 6% से ज्यादा सस्ता हुआ
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग कुछ शांत होने की उम्मीद बढ़ी है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से भाव घटने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से ज्यादा और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है
बिज़नेस | Jul 12, 2018, 08:51 AM IST -
Petrol-Diesel: मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़े दाम, 6 दिन में पेट्रोल लगभग 1 रुपए महंगा
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है, मंगलवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल का दाम 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया है जबकि मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह डीजल का दाम मंगलवार दिल्ली और कोलताता में 16 पैसे तथा मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है।
बिज़नेस | Jul 10, 2018, 08:48 AM IST -
Petrol-Diesel: लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, 3 दिन में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 38 पैसे महंगा
लगभग 5 हफ्ते तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती या स्थिरता के बाद तेल कंपनियों ने इस हफ्ते फिर से दाम बढ़ाना शुरू किए हैं और शनिवार को लगातार तीसरे दिन दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार 3 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
बिज़नेस | Jul 07, 2018, 10:30 AM IST -
पेट्रोल-डीजल और महंगा होने का खतरा बढ़ा, कच्चे तेल का भाव 43 महीने के ऊपरी स्तर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से हुई बढ़ोतरी की वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के और महंगा होने का खतरा बढ़ गया है, विदेशी बाजार में कच्चे तेल का भाव करीब 43 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है, ऊपर से घरेलू करेंसी रुपए पर भी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है
बिज़नेस | Jul 03, 2018, 10:29 AM IST -
पेट्रोल-डीजल: 4 दिन बाद कीमतों में कटौती, मुंबई में 12 तो दिल्ली में 8 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
लगातार 4 दिन तक भाव स्थिर रहने के बाद तेल कंपनियों ने मंगलवार को फिर से पेट्रोल की कीमतों में कटौती की है, हालांकि डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में में पेट्रोल की कीमतों में 8 पैसे प्रति लीटर और दिल्ली में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है
बिज़नेस | Jun 19, 2018, 01:00 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: 16 दिन बाद दाम में पहली कटौती, पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता
16 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एकतरफा तेजी के बाद आज बुधवार को पहली बार कटौती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाई हैं। हालांकि लगातार 16 दिन तक दाम जिस तरह से बढ़े हैं उसके सामने आज हुई कटौती नाम मात्र है। आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता हुआ है।
बिज़नेस | May 30, 2018, 08:29 AM IST -
पेट्रोल-डीजल के 2-3 रुपए सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी, क्रूड ऑयल सस्ता होने के साथ रुपए में आया उछाल
ट्रोल-डीजल की मार्केट के जानकारों के मुताबिक हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में जिस तरह से गिरावट आई है और रुपए में जो रिकवरी देखने को मिल रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-5 प्रतिशत तक यानि 2-3 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो सकती है
बिज़नेस | May 28, 2018, 01:33 PM IST -
सेंसेक्स 35000 के पार, कच्चे तेल में गिरावट और मानसून की आहट से तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट और मानसून के जल्द केरल पहुंचने की उम्मीद में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 35000 के ऊपर पहुंच गया है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10650 के ऊपर कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 144.09 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35068.99 और निफ्टी 45 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10650 पर कारोबार कर रहा है
बिज़नेस | May 28, 2018, 09:36 AM IST -
कच्चा तेल 80 डॉलर के भी पार, और महंगे पेट्रोल-डीजल के लिए रहें तैयार
अगर पेट्रोल और डीजल का मौजूदा बढ़ा हुआ भाव आपके लिए परेशानी पैदा कर रहा है तो आपकी परेशानी आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का भाव 80 डॉलर के पार चला गया है जिससे तेल कंपनियों की लागत बढ़ेगी और वह इस लागत को ग्राहकों से वसूलने के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ा सकती हैं।
बिज़नेस | May 17, 2018, 03:47 PM IST -
रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 75 पैसे दूर पेट्रोल, गुरुवार को लगातार चौथे दिन बढ़े दाम
देश में डीजल की कीमतें पहले ही रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं और गुरुवार को लगातार चौथे दिन दाम बढ़ने के बाद अब पेट्रोल भी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 22-23 पैसे और डीजल के दाम में 22-24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है
बिज़नेस | May 17, 2018, 08:51 AM IST -
Petrol-Diesel: लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, दिल्ली में पेट्रोल 75 के पार
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है, करीब 20 दिन बाद सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उसके बाद मंगलवार और आज बुधवार को फिर से दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 75 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया है और डीजल का दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।
बिज़नेस | May 16, 2018, 08:40 AM IST -
2 हफ्ते बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका, क्रूड ऑयल 42 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा
कर्नाटक चुनाव की वजह से देश में 2 हफ्ते से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ रहा है
बिज़नेस | May 07, 2018, 09:19 AM IST -
पेट्रोल और डीजल और भड़केगी महंगाई की ‘आग’, कच्चा तेल हुआ 75 डॉलर के पार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं जो नवंबर 2014 के बाद सबसे अधिक कीमत है। कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की लागत बढ़ेगी
बिज़नेस | Apr 24, 2018, 02:33 PM IST -
कच्चे तेल का भाव 75 डॉलर के करीब पहुंचा, डीजल की कीमतें नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर
घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के और महंगा होने की आशंका भी बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, गुरुवार को ब्रेंट क्रूड के भाव ने 74.24 डॉलर प्रति बैरल का ऊपरी स्तर छुआ है जो 41 महीने में सबसे ज्यादा भाव है
बिज़नेस | Apr 19, 2018, 03:40 PM IST -
LPG के बाद पेट्रोल और डीजल पर भी मिल सकती है राहत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3% घटा कच्चा तेल
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 2.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है, अब इसका दाम घटकर 67.60 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है, इसी तरह WTI क्रूड की कीमतों में सोमवार को करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई है
बिज़नेस | Apr 03, 2018, 10:56 AM IST -
दिल्ली में पेट्रोल 73 के पार और मुंबई में 81 के करीब, डीजल का भाव भी 6 हफ्ते की ऊंचाई पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम ऊपरी स्तर पर बना हुआ है, इसके अलावा घरेलू स्तर पर रुपया भी डॉलर के मुकाबले रिकवर नहीं हो पाया है। इन दोनो वजहों से घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की पेट्रोल और डीजल पर लागत बढ़ी है
बिज़नेस | Mar 29, 2018, 10:09 AM IST -
पेट्रोल और डीजल जला सकते हैं आपकी जेब, ब्रेंट क्रूड का दाम 39 महीने की ऊंचाई पर
Petrol Price: कच्चे तेल के दाम बढ़ते देख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना शुरू कर दिए हैं, देश के 4 महानगरों में पेट्रोल का दाम आज करीब डेढ़ महीने के ऊपरी स्तर पर है
बिज़नेस | Mar 26, 2018, 10:07 AM IST -
पेट्रोल-डीजल का भाव घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10% से ज्यादा सस्ता हुआ कच्चा तेल
Petrol and Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की लागत घटी है और वह घटी हुई लागत का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं
बिज़नेस | Feb 11, 2018, 11:24 AM IST -
पेट्रोल के दाम 6 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल 30 महीने की ऊंचाई पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 30-31 महीने की ऊंचाई पर हैं जिस वजह से देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की लागत बढ़ रही है और उन्हें पेट्रोल के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं
बिज़नेस | Dec 27, 2017, 11:47 AM IST -
कच्चे तेल का भाव बढ़ने से डरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 227 और निफ्टी 82 प्वाइंट लुढ़का
सबसे ज्यादा गिरावट हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर में देखने को मिली, इसके बाद इंफ्राटेल, भारत पेट्रोलियम, कोल इंडिया, यूपीएल और आयसर मोटर के शेयरों मे ज्यादा बिकवाली रही।
बाजार | Dec 12, 2017, 03:56 PM IST