BYELECTION
-
BJP से धामनगर सीट हारने के बाद सतर्क हुई नवीन पटनायक सरकार, पद्मपुर सीट बचाने के लिए बदलेगी रणनीति
बीजद ने 2009 के बाद से सभी उपचुनाव जीते हैं लेकिन उसे भद्रक जिले में धामनगर उपचुनाव में भाजपा से हार का सामना करना पड़ा।
इलेक्शन न्यूज | Nov 09, 2022 02:21 pm IST -
यूपी में सपा और RLD मिलकर लड़ेंगे आगामी उपचुनाव, जानें किसके खाते में जाएगी कौन-सी सीट?
उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव समाजवादी पार्टी (SP) और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) साथ मिलकर लड़ेंगे। इसकी जानकारी सपा ने ट्वीट कर दी है।
इलेक्शन न्यूज | Nov 09, 2022 12:45 pm IST -
Advertisement
-
यूपी के खतौली सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, BJP विधायक की सदस्यता हुई थी रद्द
उत्तर प्रदेश के रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। वहीं, यूपी के एक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मैनपुरी में भी उपचुनाव है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली है। इसके अलावा ओडिशा, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी एक-एक सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को होना है।
उत्तर प्रदेश | Nov 08, 2022 02:16 pm IST -
बिहार उपचुनाव के रिजल्ट ने बीजेपी और महागठबंधन दोनों को दिए कई संदेश! यहां जानिए समीकरण
बिहार उपचुनाव आने वाले विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट था। इस टेस्ट में बीजेपी और महागठबंधन दोनों ही अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। महागठबंधन ने गोपालगंज में बीजेपी की जीत का कारण ओवैसी की पार्टी को बताया। हालांकि ये तय है कि आगामी विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होगा।
बिहार | Nov 07, 2022 05:25 pm IST -
Advertisement
-
गोला उपचुनाव में SP की हार के बाद आया अखिलेश यादव का बयान, कहा- 'BJP ने लोकतंत्र को पराजित किया'
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि, गोला गोकर्णनाथ चुनाव में कदम-कदम पर धांधली हुई। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने समाजवादी समर्थकों को घरों से उठाकर भयभीत किया, उन्हें डराया। प्रशासन तंत्र ने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम किया।
इलेक्शन न्यूज | Nov 06, 2022 04:53 pm IST -
गोपालगंज में फिर लहराया बीजेपी का परचम, RJD को 2183 वोटों से मिली पटखनी
बीजेपी की तरफ से खड़ी कुसुम देवी ने गोपालगंज विधानसभा सीट पर RJD प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को 2183 वोटों से परास्त कर दिया है।
इलेक्शन न्यूज | Nov 06, 2022 02:25 pm IST -
Advertisement
-
Highlights: बिहार में 50-50, हरियाणा और यूपी में लहराया भगवा, यहां जानें सारे नतीजे
Assembly Bypoll Results 2022: देश की 6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट, बिहार की दो सीटें मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र की एक अंधेरी ईस्ट सीट, जैसी सीटें को लिए नतीजे आ रहे हैं।
इलेक्शन न्यूज | Nov 06, 2022 10:17 pm IST -
विधानसभा उपचुनाव: 6 राज्यों की 7 सीटों के लिए आज काउंटिंग, जानें पूरी डिटेल्स
विधानसभा उपचुनाव: 6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है। आज यानी 6 नवंबर को उपचुनावों के नतीजे आएंगे। बिहार की मोकामा सीट पर नतीजे देखना काफी दिलचस्प होगा। अनंत सिंह को अयोग्य घोषित किये जाने के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी इस सीट से चुनाव लड़ी हैं।
इलेक्शन न्यूज | Nov 06, 2022 06:17 am IST -
Advertisement
-
'आप एक ‘बड़े ऐलान’ के लिए खुद को करें तैयार,' तेजस्वी का बयान
गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी मोहन प्रकाश गुप्ता के पक्ष में एक चुनावी सभा में आरजेडी नेता ने कहा कि पिछले 17 सालों तक आप लोगों ने बीजेपी को मौका दिया, RJD को सिर्फ तीन सालों के लिए मौका दीजिए।
बिहार | Oct 29, 2022 12:06 am IST -
गोपालगंज उपचुनाव में कांटे का मुकाबला होने के आसार, आखिर किसकी होगी जीत पक्की
Bihar By-election: बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस सीट को बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, वहीं सत्ताधारी महागठबंधन का सबसे बड़ा घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भाजपा को टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
बिहार | Oct 23, 2022 11:47 pm IST -
Advertisement
-
उपचुनावों के लिए 3 सीटों पर BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, कुलदीप बिश्नोई के बेटे को भी मिला टिकट
BJP: इन तीनों विधानसभा सीटों समेत 7 विधानसभा सीटों पर नामांकन की तारीख 14 अक्टूबर है। 17 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है। सभी सातों विधानसभाओ की सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होंगे।
राजनीति | Oct 08, 2022 12:03 pm IST -
छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 3 नवंबर को चुनाव और 6 को आएगा रिजल्ट
ByElections: आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, इन विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना की तारीख सात अक्टूबर को जारी की जायेगी। यहां नामांकन की तारीख 14 अक्टूबर है। 17 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है।
राष्ट्रीय | Oct 03, 2022 01:56 pm IST -
Advertisement
-
यूपी और कर्नाटक विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
MLC By-election: BJP ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने 18 जुलाई को इन तीनों सीटों पर उपचुनाव करवाने की घोषणा की थी।
राष्ट्रीय | Jul 30, 2022 11:36 pm IST -
आजमगढ़ सीट हारने के बाद सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा- How Can You रोक?
Azamgarh By Election Result: वायरल वीडियो में पुलिसवाले के रोकने पर धर्मेंद्र यादव कहते हैं- 'How Can you रोक? स्ट्रांग रूम कौन जाएगा?' धर्मेंद्र यादव द्वारा बोली गई इस लाइन का सोशल मीडिया यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश | Jun 27, 2022 11:23 am IST -
Advertisement
-
Punjab By poll Result: संगरूर सीट पर शिअद अमृतसर के मान हुए विराजमान; अकाली दल, कांग्रेस और बीजेपी की जमानत जब्त
Punjab By poll Result: पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को 5,822 मतों से हराया।
राष्ट्रीय | Jun 26, 2022 07:30 pm IST -
3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर लड़ रहीं राजनीतिक पार्टियों का आज तय होगा भविष्य, वोटों की गिनती जारी
By-Election Result: देश के तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। यूपी की दो, पंजाब की एक लोकसभा सीट, त्रिपुरा की चार और आंध्रप्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था।
राजनीति | Jun 26, 2022 08:48 am IST -
Advertisement
-
ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी को उपचुनाव में मिली करारी हार, पीएम की बढ़ी परेशानी
UK News: कंजर्वेटिव पार्टी को मिली करारी हार के बाद पीएम बोरिस जॉनसन के नेतृत्व के सामने एक और चुनौती खड़ी हो गई है। उनके विरोधी कहे जाने वाले पार्टी के दो सांसदों ने कहा है कि वे सत्तारूढ़ पार्टी को चलाने वाली समिति का चुनाव लड़ सकते हैं।
यूरोप | Jun 25, 2022 07:16 pm IST -
3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न, पंजाब में सबसे कम व त्रिपुरा में सर्वाधिक मतदान
Byelections in Country: देश में पांच राज्यों और दिल्ली में लोकसभा की तीन और विधानसभा की सात सीटों के लिए उपचुनाव संपन्न हुए। इस दौरान त्रिपुरा में सबसे अधिक 76.62 प्रतिशत मतदान हुआ और पंजाब में सबसे कम 37% वोटिंग हुई।
राजनीति | Jun 23, 2022 11:15 pm IST -
Jharkhand Byelection: मांडर विधानसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 44.81 प्रतिशत मतदान
Jharkhand Byelection: झारखंड के मांडर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 44.81 फीसदी मतदान हुआ। यहां 433 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जिसमें 141 मतदान केंद्रों को अत्यधिक संवेदनशील, 218 को संवेदनशील और 55 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।
राजनीति | Jun 23, 2022 03:54 pm IST -
रामपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, जानिए अब तक कितना हुआ मतदान
Rampur Lok Sabha By-Election : यह सीट आजम खान (Azam Khan) के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था।
उत्तर प्रदेश | Jun 23, 2022 12:17 pm IST