CAA
-
बिहार विधानसभा से एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा असमंजस में
बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार ने मंगलवार को सर्वसम्मति से राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू नहीं करने को लेकर विधानसभा से संकल्प पारित किया है।
राजनीति | Feb 27, 2020 12:17 pm IST -
अगर प्रधानमंत्री को अमित शाह पर भरोसा नहीं तो बर्खास्त क्यों नहीं करते: कांग्रेस
कांग्रेस ने अजीत डोभाल के दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर मोदी को गृह मंत्री अमित शाह पर भरोसा नहीं है तो उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं करते।
राजनीति | Feb 26, 2020 10:45 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली हिंसा: मृतकों में गोली लगने से हुई 9 की मौत, कई लोगों को धारदार हथियार घोंपकर मारा
गुरु तेग बहादुर अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एक महिला सहित 22 लोगों की मौत हुई है जबकि 200 से ज्यादा घायलों को यहां भर्ती कराया गया था, जिनमें से 35 बचे हैं बाकियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
राष्ट्रीय | Feb 26, 2020 07:34 pm IST -
दिल्ली हिंसा: CM केजरीवाल ने फिर की सेना की तैनाती की मांग, कहा- कम थी पुलिस की संख्या
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग की है कि दिल्ली को संभालने के लिए अगर जरूरत है तो फिर से सेना को बुला लिया जाए।
राष्ट्रीय | Feb 26, 2020 06:10 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली हिंसाः उत्तर पूर्वी दिल्ली के DCP के कार्यालय पहुंचे NSA अजीत डोभाल
दिल्ली में हिंसा भड़कने के बाद हालात पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी कार्यालय पहुंचे।
राष्ट्रीय | Feb 26, 2020 04:25 pm IST -
सोनिया हिंसा का राजनीतिकरण कर रही हैं, शाह के इस्तीफे की मांग हास्यापद: भाजपा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाकों में हुई हिंसा की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा कि अब हिंसा समाप्त हो रही है और सच्चाई सामने लाने के लिए जांच भी शुरू हो गई है...
राजनीति | Feb 26, 2020 03:41 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली हिंसा पर हाई कोर्ट ने कहा- नहीं बनने चाहिए 1984 दंगों जैसे हालात
दिल्ली हाई कोर्ट ने हिंसा के मामले पर सुनवाई कर आदेश दिया है कि सरकार के अधिकारी पीड़ितों से मिलकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दें।
राष्ट्रीय | Feb 26, 2020 04:46 pm IST -
दिल्ली हिंसा पर पीएम मोदी का ट्वीट, कहा-शांति और सद्भावना हमारा मूल सिद्धांत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली हिंसा पर ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पीएम मोदी ने दो ट्वीट किए। पीएम ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने दिल्ली के हालात की पूरी समीक्षा की है। दिल्ली पुलिस और दूसरी एजेंसियां शांति बनाए रखने की कोशिश में जुटी हैं।
राष्ट्रीय | Feb 26, 2020 02:12 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली हिंसा पर सोनिया गांधी ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा, बताया सोची-समझी साजिश
उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि गृहमंत्री बताएं वह रविवार से कहां थे और क्या कर रहे थे, साथ हीं दिल्ली सरकार भी शांति व्यवस्था कायम करने में विफल रहने का आरोप लगााया।
राजनीति | Feb 26, 2020 01:34 pm IST -
केजरीवाल की मांग पर गृह मंत्रालय का जवाब, फिलहाल सेना बुलाने की जरूरत नहीं: सूत्र
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दंगा प्रभावित क्षेत्रों में सेना बुलाने की मांग को गृह मंत्रालय ने नकार दिया है।
राष्ट्रीय | Feb 26, 2020 12:53 pm IST -
Advertisement
-
CAA के खिलाफ दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क, एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली में हुई हिंसा से उत्तर प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई है। प्रशासन की दिल्ली की सीमा से सटे जिलों पर खास नजर है।
उत्तर प्रदेश | Feb 26, 2020 12:07 pm IST -
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई, 4 क्षेत्र में कर्फ्यू, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा
उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 पर पहुंच गई है। जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंगलवार को मरने वाले लोगों की संख्या 13 बताई गई थी।
राष्ट्रीय | Feb 26, 2020 11:12 am IST -
Advertisement
-
कपिल मिश्रा का दावा-मिल रही जान से मारने की धमकी, कहा-सीएए का समर्थन करके कुछ गलत नहीं किया
सीएए के समर्थन में भीड़ को संबोधित करते हुए दिये गये अपने भाषण पर उठे विवाद के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि वह सच बोलने पर अपने खिलाफ चलाये जा रहे नफरत वाले अभियान से डरते नहीं हैं और कानून का समर्थन कर रहे हैं।
राजनीति | Feb 26, 2020 09:19 am IST -
पोस्टमॉर्टम में खुलासा, पत्थर नहीं गोली लगने से हुई हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत
सीएए) और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में शहीद हुए दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है कि उनकी मौत पत्थर लगने से नही बल्कि गोली लगने से हुई थी।
राष्ट्रीय | Feb 26, 2020 08:01 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली हिंसा: दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश, 13 लोगों की मौत
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा के मद्देनजर प्रशासन ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने यह आदेश तब जारी किया जब पहले धारा 144 लागू करने और फिर कर्फ्य लगाने के बाद भी दंगाइयों ने हिंसा बंद नहीं की।
राष्ट्रीय | Feb 26, 2020 12:02 am IST -
दिल्ली के शाहीन बाग से CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग पर SC में आज सुनवाई
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से नागरिकता संशोधन विरोधी प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी।
राष्ट्रीय | Feb 26, 2020 12:11 am IST -
Advertisement
-
सीएए के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता, यह भारत को देखना है : डोनाल्ड ट्रंप
संशोधित नागरिकता कानून के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि इस मुद्दे को भारत को देखना है और वह किसी विवाद में पड़कर अपनी दो दिवसीय शानदार भारत यात्रा को खराब नहीं करना चाहते ।
राष्ट्रीय | Feb 25, 2020 08:07 pm IST -
डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली में हिंसा, सीएए, भारत-पाकिस्तान संबंधों पर जानें क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली में हिंसक घटनाओं पर कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा नहीं की, यह भारत का मामला है।
राष्ट्रीय | Feb 25, 2020 07:00 pm IST -
दिल्ली पुलिस ने कहा- नियंत्रण में है अधिकतर जगहों पर स्थिति, 9 नागरिकों और 1 पुलिसकर्मी की मौत
दिल्ली में हो रही हिंसा के दौरान अबतक कुल 9 नागरिकों की मौत हो चुकी है और एक पुलिसकर्मी को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी गई है।
राष्ट्रीय | Feb 25, 2020 06:42 pm IST -
दिल्ली हिंसा: जाफराबाद में गोली चलाने वाला शाहरुख गिरफ्तार, मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके के पास गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शाहरुख है। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया है। शाहरुख के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
राष्ट्रीय | Feb 25, 2020 07:03 pm IST