CEASE FIRE
-
अमेरिकी वार्ताकारों ने गाजा में युद्ध विराम को लेकर तैयार किया नया प्रस्ताव, जानें क्या हैं शर्तें
इजरायल-हमास युद्ध में शांति का प्रयास लगातार विफल हो रहा है। इस बीच अमेरिकी वार्ताकारों की ओर से गाजा में युद्ध विराम को लेकर नया मसौदा तैयार किए जाने की बात सामने आई है। इसे इसी हफ्ते या अगले सप्ताह पेश किया जा सकता है।
अमेरिका | Sep 05, 2024 11:11 am IST -
गाजा पर फिर इजरायल ने कर दिया बड़ा हमला, 19 लोगों की मौत के बाद संघर्ष विराम की ओर दौड़ा अमेरिका
इजरायल का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ताओं के लिए काहिरा जाएगा, जबकि सोमवार को ब्लिंकन की इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की संभावना है। हमास ने निकट भविष्य में समझौता होने को लेकर संदेह जताया है। हमास ने कहा है कि नवीनतम प्रस्ताव पिछले प्रस्ताव से काफी अलग है, जिसे उसने स्वीकार लिया था।
अन्य देश | Aug 18, 2024 05:01 pm IST -
Advertisement
-
हमास ने गाजा में युद्ध विराम के अमेरिका प्रस्ताव को स्वीकारा, इजरायली बंधकों की रिहाई का रास्ता खुला
अमेरिका के प्रयास से गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हमास ने अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार लिया है। इससे इजरायली बंधकों की रिहाई की उम्मीदें जाग गई हैं।
अन्य देश | Jul 06, 2024 02:33 pm IST -
दक्षिणी गाजा में अपने 8 सैनिकों की मौत के बाद इजरायल ने की युद्ध विराम की घोषणा, जानें आगे क्या है प्लान
दक्षिणी गाजा में लंबे समय बाद इजरायल ने युद्ध विराम की घोषणा की है। हालांकि यह अल्प विराम होगा। इजरायल ने युद्ध विराम की घोषणा ऐसे वक्त में की है, जब दक्षिणी गाजा में हमास के हमले में उसके 8 सैनिक शहीद हो गए हैं। सेना ने कहा कि मानवीय सहायता को रास्ता देने के लिए विराम किया गया है।
अन्य देश | Jun 16, 2024 02:52 pm IST -
Advertisement
-
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन थोड़ा और अधिक जमीन दे तो खत्म हो जाएगा युद्ध, कीव ने खारिज किया "अल्टीमेटम"
यूक्रेन में शांति को लेकर स्विट्जरलैंड में चल रहे सम्मेलन से पहले पुतिन ने एक और बयान दिया है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यदि यूक्रेन मॉस्को के लिए अपनी और अधिक जमीन छोड़ने को तैयार हो और वह नाटो में शामिल होने की जिद छोड़ दे तो युद्ध खत्म हो सकता है।
अमेरिका | Jun 15, 2024 05:16 pm IST -
Putin Ceasefire: यूक्रेन के साथ सीजफायर के लिए तैयार हुए पुतिन, लेकिन रखी कुछ बड़ी शर्तें
करीब 2 वर्षों से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। दावा किया जा रहा है कि पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीजफायर की बात कही है।
यूरोप | Jun 14, 2024 09:34 pm IST -
Advertisement
-
इजरायल ने गाजा में बाइडेन के "युद्ध विराम" प्रस्ताव को स्वीकारा, मगर कहा-"अच्छी डील नहीं"
गाजा में अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को इजरायल ने स्वीकार कर लिया है। इसे फिलिस्तीनियों के लिए बहुत बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। इस मसौदे में इजरायली बंधकों की रिहाई, इजरायली सैनिकों की गाजा से चरणों में सैन्य वापसी और फिलिस्तीनियों का पुनर्वास और मदद शामिल है।
अन्य देश | Jun 02, 2024 06:48 pm IST -
बाइडेन ने दिया युद्धविराम का नया प्रस्ताव, नेतन्याहू ने कहा-"सभी लक्ष्य हासिल न होने तक खत्म नहीं होगा गाजा युद्ध"
गाजा में युद्ध विराम को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तीन चरणों वाला युद्धविराम का नया प्रस्ताव पेश किया है। बाइडेन के अनुसार इसे इजरायल ने ही तैयार किया है, जिस पर इजरायल और हमास दोनों सहमत होते दिख रहे हैं। मगर इस बीच नेतन्याहू ने फिर संदेश जारी किया है कि हमास के खात्मे तक विराम संभव नहीं होगा।
अमेरिका | Jun 01, 2024 10:56 am IST -
Advertisement
-
दुनिया को सुकून पहुंचाने वाली सबसे बड़ी खबर, यूक्रेन युद्ध रोकने को तैयार हुए पुतिन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन कुछ शर्तों के साथ यूक्रेन में युद्ध रोकने को तैयार हो गए हैं। हालांकि यह आधिकारिक तौर पर अभी रूस की ओर से ऐलान नहीं किया गया है, मगर रॉयटर्स ने रूसी सूत्रों के हवाले यह दावा किया है।
यूरोप | May 24, 2024 05:25 pm IST -
हमास ने माना सीजफायर का प्रस्ताव, क्या अब रुकेगा 7 महीने से जारी युद्ध?
हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया ने कतर के प्रधानमंत्री और मिस्र के खुफिया मामलों के मंत्री को बता दिया है कि वह उनके युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमत होने के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, इजरायल इस समझौते पर सहमत नहीं है।
एशिया | May 07, 2024 02:55 pm IST -
Advertisement
-
रूस ने की इस मसौदे से यूक्रेन युद्ध में शांति लाने की पहल, जानें क्या जेलेंस्की होंगे इन बिंदुओं पर तैयार?
रूस ने यूक्रेन के साथ 2 वर्ष से अधिक समय से चल रहे युद्ध के बाद अब एक शांति मसौदा पेश किया है, जिसे वर्ष 2022 में ही तैयार किया गया था। हालांकि इसमें मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार कई बदलाव किए जाने का दावा है। रूस का कहना है कि यह मसौदा रूस-यूक्रेन शांति का आधार बन सकता है।
यूरोप | Apr 12, 2024 08:30 pm IST -
सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर नेतन्याहू, साउथ गाजा से हटाई सेना; सुनक ने की संघर्ष रोकने की अपील
गाजा में इजरायली बंधकों की हत्या और आम नागरिकों की मौत से इजरायल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। लंबे समय बाद इजरायल ने साउथ गाजा से अपनी सेना हटा ली है। अब वहां सिर्फ एक टुकड़ी ही रह गई है। इधर ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने मानवीयता के आधार पर युद्ध रोकने की अपील की।
अन्य देश | Apr 07, 2024 06:51 pm IST -
Advertisement
-
इजरायली बंधक की गाजा में हत्या से बौखलाए नेतन्याहू, अमेरिका ने युद्धविराम वार्ता का प्रयास किया तेज
गाजा में हमास आतंकियों ने एक और इजरायली बंधक की हत्या कर दी है। यह हत्या ऐसे वक्त में की गई है, जब आज अमेरिका के प्रयास से युद्ध विराम को लेकर वार्ता होनी है। माना जा रहा है कि हमास ने इजरायल पर बंधकों की रिहाई के लिए युद्ध विराम करने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से ऐसा किया है। मगर इससे इजरायल बौखला गया है।
अन्य देश | Apr 07, 2024 10:50 am IST -
गाजा में युद्धविराम के प्रस्ताव पर वोटिंग से दूर रहा भारत, मगर UN में फिलिस्तीन के पक्ष में इस मुद्दे पर चौंकाया
संयुक्त राष्ट्र में जिस प्रस्ताव के पक्ष में भारत ने वोट किया है, उसमें फलस्तीन और इजरायल के शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से रहने के द्वि-राष्ट्र समाधान का भी समर्थन किया गया है। वहीं जिस प्रस्ताव से भारत ने दूरी बनाई इसमें गाजा में तत्काल युद्ध विराम की मांग शामिल है।
अन्य देश | Apr 06, 2024 06:35 am IST -
Advertisement
-
गाजा में तत्काल युद्ध विराम का अमेरिकी प्रस्ताव UN में हुआ धड़ाम, चीन और रूस ने वीटो लगाकर उड़ाए परखच्चे
गाजा में तत्काल युद्ध विराम का एक और प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में खारिज हो गया है। यानि मतलब साफ है कि गाजा में युद्ध जारी रहेगा। अमेरिका की ओर से लाए गए इस प्रस्ताव को चीन और रूस ने वीटो करके गिरा दिया। इससे गाजा में युद्ध विराम की अमेरिकी कोशिश फिर से नाकाम हो गई।
यूरोप | Mar 23, 2024 06:24 am IST -
क्या रुकेगी गाजा की जंग! रमजान में युद्ध विराम की कोशिश करेगा अमेरिका, बाइडेन ने दिया बधाई संदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रमजान से पूर्व मुस्लिम धर्मावलंबियों को बधाई संदेश दिया। इस दौरन गाजा में जंग के संबंध में उन्होंने कहा कि रमजान में 6 सप्ताह का युद्ध विराम हो, ऐसी कोशिश में अमेरिका लगा हुआ है।
अमेरिका | Mar 11, 2024 10:54 am IST -
Advertisement
-
'रमजान के पाक महीने में रोक दो लड़ाई', जानें UNSC ने किससे की ये बड़ी अपील
संघर्ष रोकने के संबंध में एक प्रस्ताव ब्रिटेन ने सुरक्षा परिषद में पेश किया जिसमें 15 सदस्यीय परिषद में से 14 देशों ने समर्थन में मत डाला और केवल रूस इस दौरान मौजूद नहीं था।
अन्य देश | Mar 09, 2024 09:33 am IST -
'बंधकों का सौदा अभी भी हमारे हाथों में', गाजा में युद्धविराम की संभावनाओं पर जानिए और क्या बोले बाइडेन?
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल और हमास की जंग पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंधकों का सौदा अभी भी हमारे हाथों में ह। युद्ध विराम की संभावनाओं जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने और क्या कहा?
एशिया | Mar 06, 2024 07:20 am IST -
अबकी बार कतर की मध्यस्थता भी नहीं आई काम, इस वजह से नहीं हो पाया गाजा में युद्ध विराम
इजरायल-हमास युद्ध के चार महीने होने को हैं, लेकिन अभी तक इसे रोका नहीं जा सका है। गाजा में लगातार हो रही आम नागरिकों की मौत को रोकने के लिए युद्ध विराम का प्रयास सफल नहीं हो सका है। इस बार कतर की मध्यस्थता भी गाजा में युद्ध विराम नहीं करवा सकी है। नेतन्याहू ने साफ कह दिया है कि हमले नहीं रुकेंगे।
अन्य देश | Feb 18, 2024 01:16 pm IST -
इजरायली सैनिकों की मौत के बाद नेतन्याहू ने किया युद्ध रोकने से इनकार, UN की इस चेतावनी से घबराई दुनिया
इजरायल ने हमास के हमले में हाल में हुई अपने 21 सैनिकों की मौत के बाद युद्ध विराम और बातचीत के सारे विकल्पों को खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले से अधिक आक्रामक हो गए हैं। इससे संयुक्त राष्ट्र भी चिंतित हो गया है। संयुक्त राष्ट्र ने इससे दुनिया में आशांति बढ़ने का अंदेशा जताया है।
अमेरिका | Jan 24, 2024 01:47 pm IST