CHAMOLI
-
Chamoli में जिंदगी बचाने की जंग जारी, देखिए रेस्क्यू ऑपरेशन की 10 तस्वीरें
तपोवन में बड़ी टनल से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। इस टनल में 30 से 40 मजदूरों के फंसे होने की बात कही जा रही है। रविवार को हुए हादसे में 200 से ज्यादा लोग लापता है।
राष्ट्रीय | Feb 08, 2021, 03:45 PM IST -
उत्तराखंड की तपोवन सुरंग में फंसे 30-40 लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी
तपोवन में एक बड़ी सुरंग के अंदर फंसे हुए एक अनुमान के मुताबिक 30-40 लोगों को बचाने के लिए एक मल्टी-एजेंसी ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद एक ग्लेशियर के फटने के बाद उत्तराखंड के चमोली जिले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 203 लोग लापता हैं।
न्यूज़ | Feb 08, 2021, 12:59 PM IST -
चमोली में पुल टूटने से अलग हो गए 13 गांव, बचाव कार्य जारी, पहुंचाई जा रही है राहत सामग्री
चमोली के डीएम स्वाति भदौरिया ने बताया कि पुल टूटने से जो 13 गांव अलग हो गए हैं उनके लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और उन्हें राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। हमारी मेडिकल टीमें भी पहुंच गई हैं।
राष्ट्रीय | Feb 08, 2021, 12:38 PM IST -
चमोली हादसे पर CM त्रिवेंद्र रावत का बड़ा बयान- सैलाब के बाद अब तक 203 लोग लापता है
चमोली हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बयान दिया है जिसमें उन्होंने बताया है कि सैलाब के बाद अब तक 203 लोग लापता है जिनकी तलाश लगातार जारी है।
राष्ट्रीय | Feb 08, 2021, 12:30 PM IST -
तपोवन पनबिजली परियोजना पूरी तरह से धवस्त हुई | देखिए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
चमोली जिले में ग्लेशियर के फटने के बाद उत्तराखंड का तपोवन हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर डैम पूरी तरह से धवस्त हो गया। धौली गंगा और ऋषि गंगा नदियों के संगम पर स्थित बांध पूरी तरह से नष्ट हो गया। यहां तक कि मलारी घाटी और तपोवन के पास के दो पुल बह गए हैं।
न्यूज़ | Feb 08, 2021, 10:46 AM IST -
Chamoli: बड़ी टनल को 70 मीटर तक खोला गया, फंसे हुए हैं 30 लोग
ITBP देहरादून के सेक्टर हेडक्वार्टर की DIG अपर्णा कुमार ने बताया कि बड़ी टनल को 70-80 मीटर खोला गया है, जेसीबी से मलबा निकाल रहे हैं। यहां कल से 30-40 कर्मी फंसे हुए हैं।
राष्ट्रीय | Feb 08, 2021, 10:31 AM IST -
Uttrakhand Glacier Burst: पहले प्रोजेक्ट से 32 और दूसरे प्रोजेक्ट से 121 लोग लापता- DGP
डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि तपोवन में कल छोटी टनल से कल 12 लोगों को बचाया गया है। ग्लेशियर टूटने से रैणी पावर प्रोजेक्ट पूरा बह गया और तपोवन भी क्षतिग्रस्त हुआ। पहले प्रोजेक्ट से 32 लोग लापता हैं और दूसरे प्रोजेक्ट से 121 लोग लापता हैं।
राष्ट्रीय | Feb 08, 2021, 09:38 AM IST -
Live: यहां पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर समय अपडेट
इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...
राष्ट्रीय | Feb 09, 2021, 10:17 AM IST -
Chamoli Rescue Operation Live: टनल के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, फंसे हैं 30-40 लोग, 200 से ज्यादा लापता
चमोली में आई भीषण आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है। ये ऑपरेशन पूरी रात चलता रहा और सूरज की पहली किरण के साथ ही इसमें और तेजी आ चुकी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग लापता हैं।
राष्ट्रीय | Feb 11, 2021, 09:13 PM IST -
धौली गंगा नदी में एक बार फिर से जलस्तर बढ़ा, कुछ समय के लिए रोकना पड़ा बचाव कार्य
धौली गंगा नदी का जलस्तर रविवार की रात एक बार फिर बढ़ गया। इसके चलते आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में घबराहट पैदा हो गई। रविवार रात करीब आठ बजे अचानक धौली गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के चलते अधिकारियों को एक परियोजना क्षेत्र में जारी राहत एवं बचाव कार्य को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।
राष्ट्रीय | Feb 08, 2021, 06:29 AM IST -
Uttarakhand Chamoli Glacier Burst: ITBP जवानों ने सुरंग से ऐसे कई श्रमिकों को बचाया, देखिए Video
आईटीबीपी ने इस अभियान का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में बचावकर्मी सुरंग से एक रस्सी के जरिये व्यक्तियों को सुरंग से बाहर निकालते हुए ‘दम लगाके हइशा’ बोलते नजर आ रहे हैं।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2021, 11:53 PM IST -
Uttarakhand Chamoli Disaster: चमोली ग्लेशियर हादसे पर फ्रांस-अमेरिका ने दुख प्रकट किया, IAF ने संभाली कमान
उत्तराखंड के चमोली ग्लेशियर हादसे पर अमेरिका और फ्रांस ने दुख प्रकट किया है। साथ ही उत्तराखंड चमोली ग्लेशियर आपदा के रेस्क्यू ऑपरेश को लेकर भारतीय वायुसेना ने कमान संभाल ली है।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2021, 11:33 PM IST -
जोशीमठ जोशीमठ में धौली गंगा नदी का जल उच्च स्तर पर: सीडब्ल्यूसी अधिकारी
उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदादेवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने के बाद केन्द्रीय जल आयोग के अधिकारियों ने कहा कि जोशीमठ में धौली गंगा नदी का जल खतरनाक रूप से उच्च स्तर पर बह रहा है।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2021, 10:11 PM IST -
चमोली तबाही: मृतकों के परिजनों को 6 लाख, घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान
उत्तराखंड चमोली ग्लेशियर आपदा पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस हादसे पर कहा कि संडे होने की वजह से बहुत लोगों की जान बच गई।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2021, 10:49 PM IST -
Uttarakhand Glacier Collapse: सुरंग में फंसे 16 लोगों को बचाया गया, देखिए VIDEO
तपोवन सुरंग में फंसे 16 लोगों को ITBP ने बचा लिया गया है। हादसे के समय तपोवन NTPC प्लांट में 100 लोग काम कर रहे थे। हालांकि, अभी राहत और बचाव काम जारी है।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2021, 09:54 PM IST -
उत्तराखंड चमोली हादसा: किन-किन पॉवर प्रोजेक्ट को हुआ भारी नुकसान, देखें लिस्ट
उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को एक ग्लेशियर टूटने से भयंकर तबाही हुई है। ग्लेशियर टूटने से पीपल कोटी पावर प्रोजेक्ट (Pipalkoti Hydro Electric Project (4 x 111 MW) को काफी नुकसान पहुंचा है।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2021, 03:40 PM IST -
Uttarakhand Disaster: 10 शव बरामद, सुरंग में फंसे 16 लोग निकाले गए, करीब 170 लापता
उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को एक ग्लेशियर टूटने से भयंकर तबाही हुई है। अभी तक 10 शव बरामद किए गए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।
राष्ट्रीय | Feb 08, 2021, 04:42 PM IST -
उत्तराखंड में फिर आई भारी तबाही, वित्त मंत्री ने कहा- राज्य सरकार की हर संभव मदद की जाएगी
उत्तराखंड के चमोली से दुखद खबर है। यहां ग्लेशियर के टूटने के बाद अचानक बढ़े जल स्तर से ऋषि गंगा प्रोजेक्ट में कॉपर डैम टूट गया है। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों को हवाले से जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 150 कर्मचारी लापता हैं।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2021, 02:33 PM IST -
Chamoli Glacier Flood: ग्लेशियर टूटने से भीषण तबाही, रेड अलर्ट जारी, 150 से ज्यादा लापता
Chamoli Glacier Flood: बाढ़ से चमोली जिले के निचले इलाकों में खतरा देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल और जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि नदी के बहाव में कमी आई है जो राहत की बात है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2021, 03:49 PM IST -
Chamoli Glacier Flood: रात 9 बजे तक बाढ़ का पानी हरिद्वार पहुंचने की आशंका
उत्तराखंड के चमोली में कुदरत की जो तबाही है उससे हर कोई सन्न है। रात 9 बजे तक बाढ़ का पानी हरिद्वार पहुंचने की आशंका है जिसके चलते प्रशासन ने तटों को खाली कराने का आदेश दिया है।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2021, 02:12 PM IST