CHANDRAYAAN 3
-
चंद्रयान-3 मिशन: ISRO ने कहा- प्रज्ञान, विक्रम से नहीं मिल रहा सिग्नल, एक्टिवेट नहीं हुए तो फिर...
चांद पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर ने चांद पर एक दिन पूरा कर लिया है। इसरो का कहना है कि चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य पूरा हो चुका है। हालांकि, प्रयास ये है कि उन्हें जगाकर अतिरिक्त जानकारियां जुटाई जाएं।
राष्ट्रीय | Sep 23, 2023 07:32 am IST -
लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान जागेंगे ? चंद्रयान-3 को लेकर ISRO का आया नया अपडेट
चंद्रमा की सतह पर पिछले दो हफ्ते से निष्क्रिय पड़े लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को एक्टिव करने की कोशिश इसरो के वैज्ञानिकों ने शुरू कर दी है। फिलहाल लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान की तरफ से कोई सिग्नल नहीं मिला है।
राष्ट्रीय | Sep 22, 2023 10:31 pm IST -
Advertisement
-
Explainer: चांद पर डीप स्लीप मोड से कैसे जागेंगे विक्रम और प्रज्ञान? यहां समझें पूरी प्रक्रिया
चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में अब सूर्योदय हो गया है। ऐसे में इसरो की ओर से 22 सितंबर को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क करने की कोशिश की जाएगी। अगर ऐसा हो जाता है तो चांद से इसरो को और अधिक डेटा मिल सकता है।
Explainers | Sep 22, 2023 02:55 pm IST -
Chandrayaan-3: चांद पर लंबी रात के बाद अब होने वाला है सूर्योदय, जागने वाले हैं विक्रम और प्रज्ञान
चंद्रमा पर 14 दिनों तक धूप और 14 दिनों तक अंधेरा रहता है। चंद्रयान मिशन-3 का प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर अभी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद हैं और सूर्योदय होते ही इनके फिर से चार्ज होने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय | Sep 21, 2023 06:30 am IST -
Advertisement
-
विपक्ष ने चंद्रयान-3 की सफलता का श्रेय वैज्ञानिकों को दिया, रिसर्च पर खर्च बढ़ाने को कहा
राज्यसभा में आज चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा हुई। इस दौरान विपक्षी पार्टियों ने इस सफलता का श्रेय वैज्ञानिकों को दिया। साथ ही विपक्षी दलों के सांसदों ने सरकार से रिसर्च पर खर्च बढ़ाने को भी कहा।
राष्ट्रीय | Sep 20, 2023 10:32 pm IST -
ISRO ने लोगों के लिए शुरू किया क्विज कम्पीटिशन, मिलेगी बड़ी प्राइज मनी
ISRO ने लोगों को चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी देने व टेस्ट करने के लिए एक क्विज शुरू किया है। MyGov चंद्रयान-3 महा क्विज़ लिंक isro quiz.mygov.in पर उपलब्ध है। यहां पुरस्कार राशि, पात्रता, नियम और शर्तें और जानें।
एजुकेशन | Sep 14, 2023 02:41 pm IST -
Advertisement
-
Chandrayaan-3: चंद्रमा पर आराम फरमा रहे हैं विक्रम और प्रज्ञान, 22 सितंबर को फिर होगा चमत्कार?
चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर कीर्तिमान रच दिया। चंद्रमा पर अभी रात का समय चल रहा है और 22 सितंबर को वहां सूरज की रौशनी होगी तो क्या फिर से रोवर एक्टिव हो जाएगा। कोरियाई मून मिशन ने तस्वीरें भेजी हैं।
राष्ट्रीय | Sep 13, 2023 09:48 pm IST -
चांद पर आराम फरमा रहा विक्रम लैंडर, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ली Photo
Chandrayaan-3 का विक्रम लैंडर सोमवार को हा स्लीप मोड में चला गया था। अंधेरे में चांद पर अभी विक्रम लैंडर कैसा दिख रहा है। इसकी तस्वीर चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ली। जिसे ISRO ने सोशल मीडिया साइट X पर शेयर किया है।
राष्ट्रीय | Sep 09, 2023 05:09 pm IST -
Advertisement
-
भारत के चंद्रयान-3 की सफलता से अमेरिका के NASA ने सीखा सबक, जाएगा चांद के दक्षिणी ध्रुव पर, टेस्टिंग शुरू
भारत के ISRO की राह पर अमेरिका का NASA भी चलेगा। नासा चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रोवर यान उतारेगा। इसके लिए टेस्टिंग शुरू हो गई है। 'नासा' द्वारा चांद पर अंतरिक्ष यान भेजने के लिए एक चंद्रमा रोवर बनाया जा रहा है।
अमेरिका | Sep 08, 2023 07:05 pm IST -
'भगवान से पूछकर बताए क्यों कम हुई बारिश, कहीं चंद्रयान-3...', RTI के जरिए केंद्रीय मंत्री से मांगा जवाब
दरभंगा जिले के गौरा बौराम प्रखंड के आसी पंचायत स्थित महुआर गांव के निवासी राजकुमार झा ने आरटीआई लगाते हुए भारत सरकार से जवाब मांगा है। अब देखना दिलचल्प होगा कि भारत सरकार सूचना अधिकार आवेदन का क्या जवाब देती है।
बिहार | Sep 08, 2023 10:47 am IST -
Advertisement
-
चंद्रयान 3: ISRO ने जारी की चंद्रमा की 3D तस्वीर, दिलचस्प फोटो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान ने आज चंद्रमा की एक 3D तस्वीर जारी की है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर गए प्रज्ञान रोवर ने यह तस्वीर ली है। तस्वीर पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
राष्ट्रीय | Sep 06, 2023 06:15 am IST -
रोवर प्रज्ञान के बाद अब लैंडर विक्रम भी सोया, ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी, जानिए अब कब टूटेगी दोनों की नींद
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने पहले कहा था कि चंद्र मिशन के रोवर और लैंडर चंद्रमा की रात में निष्क्रिय हो जाएंगे। इसके 14 दिनों बाद जब वहां उस्बह होगी तब इनके सक्रिय होने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय | Sep 04, 2023 07:24 pm IST -
Advertisement
-
इसरो ने चांद पर दोबारा कराई विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग, इस कारण उठाना पड़ा ये बड़ा कदम
भारत का चंद्रयान-3 मिशन चांद पर अपनी सभी अपेक्षाओं पर खड़ा उतरा है। प्रज्ञान रोवर सभी अहम जानकारियों को ट्रांसफर कर के स्लीप मोड में जा चुका है। वहीं, विक्रम लैंडर ने एक और करतब दिखाया है।
राष्ट्रीय | Sep 04, 2023 12:23 pm IST -
चंद्रयान-3 मिशन में अहम भूमिका निभाने वालीं ISRO की वैज्ञानिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन
इसरो की वैज्ञानिक एन वलरमती का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वलरमति रॉकेट लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन का जिम्मा संभालती थीं। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के लिए भी काउंटडाउन वलरमती ने ही किया था।
राष्ट्रीय | Sep 04, 2023 09:47 am IST -
Advertisement
-
अपना काम खत्म करके चांद पर ही सो गया रोवर प्रज्ञान, जानिए अब क्या है ISRO का नया प्लान?
भारत अब तक चांद पर तीन मिशन भेज चुका है। साल 2008 में चंद्रयान-1 को लॉन्च किया गया था। इसमें एक प्रोब की क्रैश लैंडिंग कराई गई थी जिससे चांद पर पानी के बारे में पता चला था। फिर 2019 में चंद्रयान-2 चांद के करीब पहुंचा, लेकिन लैंड नहीं कर पाया। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड करते ही भारत ने रिकॉर्ड बना दिया।
राष्ट्रीय | Sep 03, 2023 12:01 am IST -
Aditya-L1 Mission Launched | Chandrayaan-3 के बाद आदित्य L-1 हुआ लॉन्च, अब खुलेंगे सूरज के राज
Chandrayaan-3 के बाद अब ISRO ने सूरज के राज खोलने के लिए Aditya-L1 Mission लॉन्च किया है। इस मिशन के जरिए Sun के रहस्य खुलेंगे। देखिए कैसा है सूर्य, जिसमें समा सकती हैं 13 लाख Earth |
न्यूज़ | Sep 02, 2023 03:08 pm IST -
Advertisement
-
Chandrayaan-3 को लेकर बड़ा अपडेट, लैंडर से 100 मीटर दूर हुआ रोवर, शुरू होगी ये प्रक्रिया
चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी मिली है कि रोवर, लैंडर से 100 मीटर दूर हो गया है। एक या दो दिन में इन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
राष्ट्रीय | Sep 02, 2023 02:24 pm IST -
उड़ चला भारत का Aditya L1, चंद्रयान 3 की तरह अब सूर्य पर विजय की बारी
आदित्य एल1 ने धरती की सतह को छोड़ दिया है। अब यह यान सूर्य की ओर बढ़ चला है और अगले 128 दिनों में वह एल1 प्वाइंट पर पहुंच जाएगा। यहां पहुंचने के बाद यह यान सूर्य का अध्ययन करेगा और इसरो को डेटा भेजेगा।
राष्ट्रीय | Sep 02, 2023 11:55 am IST -
Aditya L1 Launch: सूर्य के इतने करीब पहुंचने पर भी जलकर खाक नहीं होगा आदित्य एल1, जानिए आखिर कैसे होगा ये संभव
सूर्ययान यानी आदित्य एल1 को आज लॉन्च किया जाएगा। सुबह 11.50 बजे इसरो द्वारा आदित्य एल1 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इससे जुड़ा अहम सवाल ये है कि क्या सूर्य के इतने करीब पहुंचने पर आदित्य एल1 जलकर खाक नहीं होगा।
राष्ट्रीय | Sep 02, 2023 08:36 am IST -
Aditya L1 Live Telecast: इस लिंक के जरिए देखें आदित्य एल1 का लाइव प्रसारण, भारत के लिए बेहद अहम है यह मिशन
चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो आज सूर्ययान आदित्य एल1 को लॉन्च करने वजा रहा है। आदित्य एल1 को 2 सितंबर की सुबह 11.50 बजे लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि दिए गए लिंक के जरिए इस लॉन्च का लाइव प्रसारण आप देख सकते हैं।
राष्ट्रीय | Sep 02, 2023 07:07 am IST