COACHING
-
उत्तराखंड: बेसमेंट में चल रहा था कोचिंग सेंटर, हुआ सील; अन्य को सुरक्षा मानदंडों को लेकर दी ये चेतावनी
उत्तराखंड में सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया। साथ ही कई अन्य सेंटर्स को सुरक्षा उपकरणों की कमी को जल्द दूर करने की चेतावनी दी गई।
एजुकेशन | Aug 04, 2024, 10:43 AM IST -
विकास दिव्यकीर्ति ने मृतकों को लेकर किए 2 बड़े-बड़े ऐलान, चारों परिवारों को देंगे 10 लाख रुपये की मदद और...
विकास दिव्यकीर्ति ने कोचिंग सेंटर हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों व करंट से हुई यूपीएससी छात्र के परिवार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। साथ ही जिस कोचिंग संस्थान में हादसा हुआ था उसने छात्रों के लिए भी बड़ा फैसला किया है।
एजुकेशन | Aug 02, 2024, 12:14 PM IST -
राव IAS कोचिंग मृतक छात्रों के परिवारों को देगा 50-50 लाख रुपये, लेकिन...
राव आईएएस कोचिंग सेंटर की बेसमेंट लाइब्रेरी में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। मामले में दिल्ली पुलिस ने राव आईएएस कोचिंग सेंटर के सीईओ और मालिक अभिषेक गुप्ता और उसके को-ऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली | Aug 02, 2024, 06:26 AM IST -
राजेंद्र नगर हादसा: कोर्ट ने SUV के ड्राइवर को दी जमानत, पानी से भरी सड़क पर चलाई थी गाड़ी
दिल्ली की एक अदालत ने ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत हो जाने के मामले में SUV ड्राइवर मनोज कथूरिया को जमानत दे दी है।
दिल्ली | Aug 01, 2024, 06:10 PM IST -
हाईकोर्ट ने एसयूवी ड्राइवर की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, बोले- यह लीपापोती है या क्या है?
राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर हाईकोर्ट में मामला पहुंच गया है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एसयूवी ड्राइवर की गिरफ्तारी पर पुलिस को जमकर लताड़ा है।
दिल्ली | Jul 31, 2024, 09:46 PM IST -
जिले में बेसमेंट में चल रहे सभी कोचिंग सेंटर हटेंगे,मामला भी होगा दर्ज, बोले इंदौर डीएम
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अवैध कोचिंग के मालिकों पर जिला प्रशासन सख्त है। इंदौर के डीएम ने कहा कि सभी बेसमेंट चल रहे कोचिंग संस्थान हटाए जाएंगे।
मध्य-प्रदेश | Jul 31, 2024, 06:32 PM IST -
दिल्ली कोचिंग हादसे में गिरफ्तार गाड़ी मालिक की बेल खारिज, बेसमेंट के मालिकों को भी राहत नहीं
दिल्ली पुलिस ने कार ड्राइवर को लेकर अदालत में दलील थी कि वह मस्तीखोर है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कोचिंग सेंटर के बाहर पहले से भरे पानी के बीच से ड्राइवर अपनी गाड़ी को स्पीड से लेकर निकला। इसकी वजह से पानी ओवरफ्लो हुआ और कोचिंग सेंटर के अंदर घुसने लगा।
दिल्ली | Jul 31, 2024, 05:49 PM IST -
Rau's IAS कोचिंग सेंटर ने घटना के बाद पहली बार जारी किया अपना बयान, कहा- हम बहुत दुखी हैं
Rau's IAS कोचिंग सेंटर ने आज यूपीएससी उम्मीदवारों की मौतों को लेकर अपना बयान जारी किया है। बता दें कि घटना को बीते 4 दिन हो गए हैं।
एजुकेशन | Jul 31, 2024, 05:11 PM IST -
दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा: HC की कड़ी फटकार-MCD के कितने अधिकारी अब तक गिरफ्तार हुए?
दिल्ली में आईएएस कोचिंग में हुए हादसे का मामला अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है और पूछा है कि क्या इस केस में अबतक किसी एमसीडी अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है?
राष्ट्रीय | Jul 31, 2024, 03:12 PM IST -
कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए नया कानून लाएगी दिल्ली सरकार, मंत्री आतिशी ने किया ऐलान
दिल्ली सरकार कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक कानून बनाएगी। इसका ऐलान दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
दिल्ली | Jul 31, 2024, 11:27 AM IST -
दिल्ली की घटना के बाद नींद से जागा इस राज्य का यह जिला प्रशासन, 13 कोचिंग संस्थानों को किया सील
राजेंद्र नगर के आईएएस कोचिंग सेंटर की घटना के बाद देश भर में बवाल-सा मचा हुआ है। साथ ही सभी जिलों के प्रशासन की नींद टूट गई है, वे अब सख्ती के साथ कोचिंग माफिया पर नकेल कस रहे हैं।
एजुकेशन | Jul 30, 2024, 10:30 PM IST -
योगी सरकार ने लखनऊ में सील किए 20 सेंटर, हजारों छात्रों की जिंदगी जोखिम में डाल रहे कोचिंग माफिया
यूपी में हजारों छात्रों की जिंदगी जोखिम में डाल रहे कोचिंग माफिया पर प्रशासन ने नकेल कसी है, आज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए राजधानी में 20 सेंटर सील किए हैं।
उत्तर प्रदेश | Jul 30, 2024, 09:16 PM IST -
टिन की छत और न एसी न ही दीवारों पर प्लास्टर, कुछ इस हाल में है खान सर का फेमस कोचिंग सेंटर
आज से कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू की गई है, इसी सिलसिले में टीम देश के फेमस खान सर के कोचिंग सेंटर भी गई जहां, खान सर की कोचिंग सेंटर का अलग ही हाल मिला।
एजुकेशन | Jul 30, 2024, 07:46 PM IST -
कोचिंग हादसे में गिरफ्तार गाड़ी मालिक जमानत के लिए पहुंचा कोर्ट, 3 छात्रों की मौत के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग हादसे में तीन छात्रों की बेसमेंट में घुसे पानी में डूबने से जान गई है। बारिश के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कोचिंग के पास से ही एक कार सड़क में भरे पानी से होकर गुजरी थी। इसके बाद ही ये हादसा हुआ था।
दिल्ली | Jul 30, 2024, 06:25 PM IST -
दिल्ली कोचिंग हादसा: हर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा, LG ने की घोषणा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के LG वी के सक्सेना ने कोचिंग हादसे में मारे गए छात्रों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। साथ ही, उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि हादसे में हुई मौतों के लिए जिम्मेदार किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
एजुकेशन | Jul 30, 2024, 06:58 AM IST -
'UPSC परीक्षा पास करना बचपन से ही उसका सपना था' तान्या सोनी के पिता का बयान
तान्या के पिता विजय कुमार ने बताया कि उनकी बेटी राष्ट्रीय राजधानी के एक कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक करने के बाद पिछले एक महीने से इस कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रही थी।
तेलंगाना | Jul 29, 2024, 11:18 PM IST -
Rau's IAS कोचिंग सेंटर में हुई मौतों को लेकर होगी हाईलेवल जांच, गृह मंत्रालय ने गठित की कमेटी
Rau's IAS कोचिंग सेंटर में हुई मौतों को लेकर हाईलेवल जांच कीजाएगी। इसके लिए गृह मंत्रालय ने एक कमेटी की गठन किया है। कमेटी सरकार को 30 दिन के भीतर अपना रिपोर्ट सौंपेगी।
राष्ट्रीय | Jul 29, 2024, 08:55 PM IST -
दिल्ली बेसमेंट हादसे के बाद सतर्क हुई MP सरकार, कोचिंग सेंटर्स को लेकर दिया ये बड़ा आदेश
ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के 'बेसमेंट' में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे 3 अभ्यर्थियों की मौत हो गई। हादसे के बाद मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार भी सतर्क हो गई है।
दिल्ली | Jul 29, 2024, 09:15 PM IST -
राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसा: बुलडोजर कार्रवाई, SUV चालक की गिरफ्तारी, जानें अबतक क्या हुआ
दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर कोचिंग सेंटर में हुए हादसे पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। बुलडोजर कार्रवाई करने के साथ ही उस रात जिस एसयूवी की वजह से कोचिंग सेंटर का गेट टूटा था, उस गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। जानिए इस मामले में अबतक क्या हुआ?
दिल्ली | Jul 29, 2024, 07:09 PM IST -
Rau's IAS कोचिंग में हुई मौतों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'जवाबदेही तय होगी...'
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने Rau IAS कोचिंग में हुई मौतों पर आज सदन में अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि लापरवाही हुई है।
एजुकेशन | Jul 29, 2024, 11:32 PM IST