1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोचिंग में दो लड़कों के बीच जमकर चले लात-घूंसे और चप्पल, क्लेश का Video हुआ वायरल

कोचिंग में दो लड़कों के बीच जमकर चले लात-घूंसे और चप्पल, क्लेश का Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 05, 2024 06:57 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 06:57 pm IST

स्कूल और कोचिंग में छात्रों के बीच छोटी-मोटी बातों पर अक्सर लड़ाई और झगड़े देखे जाते हैं। हाल में एक कोचिंग के अंदर दो छात्रों के लड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो एक दूसरे को बुरी तरह से पीटने में लगे हुए हैं।

एक दूसरे से लड़ाई करते हुए कोचिंग के छात्र- India TV Hindi
एक दूसरे से लड़ाई करते हुए कोचिंग के छात्र Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कोचिंग सेंटर में दो स्टूडेंट्स की लड़ाई का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कोचिंग में ही पढ़ने वाले दो छात्र आपस में बुरी तरह से एक-दूसरे से उलझे हुए हैं। दोनों एक दूसरे पर थप्पड़ और चप्पल की बरसात करते नजर आ रहे हैं। क्लास के अंदर हो खुलेआम हो रहे लड़ाई का मजा क्लास के अन्य छात्र उठा रहे हैं। दोनों छात्रों की लड़ाई छुड़ाने की जगह अन्य छात्र उनका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ छात्र लड़कों की भिड़ंत पर लाइव कमेंट्री करते हुए सुने जा सकते हैं।

छात्रों के बीच हुई मारपीट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का दूसरे छात्र को नीचे दबाया होता है। लेकिन जैसे ही वह उठता है, सामने वाले पर लगातार चप्पलों की बरसात कर देता है। फिर दोनों तरफ से जमकर चप्पल और थप्पड़ चलने शुरू हो जाते हैं। इसी बीच थप्पड़ की बरसात करने वाला लड़का धक्का खाकर सीट के नीचे गिर जाता है। फिर वह दोबारा उठ खड़ा होता है और सामने वाले लड़के से लड़ाई करना शुरू कर देता है। दोनों छात्रों की लड़ाई के दौरान पूरी क्लास तमाशाबीन होकर मौज ले रही है। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वायरल हो रहा ये वीडियो किस कोचिंग सेंटर का है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल साइट X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - कोचिंग इंस्टीट्यूट के अंदर 2 लड़कों के बीच हुआ चप्पल-कलेश। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।   

ये भी पढ़ें:

बेटे के स्टंट करने की आदत से परेशान पिता ने फूंक डाली बाइक, Video देख लोगों ने बताया सही फैसला

बीच सड़क पर युवक महिला से करने लगे जबरदस्ती, CCTV में रिकॉर्ड हुआ Video आया सामने

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।