CONG
-
पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह तेज, प्रताप सिंह बाजवा ने दी सिद्धू को नसीहत, कहा-अलग स्टेज न बनाएं
पंजाब कांग्रेस का अंतर्कलह खुलकर सामने आ रहा है। प्रताप सिंह बाजवा ने नवजोत सिंह सिद्धू को नसीहत दी है कि वे अपने बयानों में थोड़ी परिपक्वता दिखाएं। अलग स्टेज न बनाएं, पार्टी के आधिकारिक मंच पर बयान दें।
पंजाब | Dec 20, 2023 03:04 pm IST -
'अबतक 141...आगे होगा क्या?' मतदान से लेकर दैनिक भत्ते तक, जानें सांसदों के निलंबन का क्या मतलब है?
संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामा करने वाले 141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है, जिनमें लोकसभा के 95 और राज्यसभा के 46 सांसद शामिल हैं। क्यों और कैसे सांसदों को निलंबित किया जाता है और उनपर क्या-क्या पाबंदियां लगाई जाती हैं-जानिए सबकुछ।
Explainers | Dec 20, 2023 10:27 am IST -
Advertisement
-
क्या यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका और खड़गे? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को कहा कि राज्य इकाई ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से राज्य से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया है।
उत्तर प्रदेश | Dec 20, 2023 07:29 am IST -
लोकसभा से I.N.D.I.A के दो तिहाई सांसद निलंबित, कांग्रेस से सोनिया-राहुल समेत सिर्फ 9 बाकी
संसद में हुई सुरक्षा चूक मामले में विपक्षी दलों का हंगामा लगातार जारी है। भारी हंगामे के बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के सांसदों को निलंबित किया गया है। इसे लेकर सांसदों ने काफी नाराजगी व्यक्त की है।
राजनीति | Dec 19, 2023 10:42 pm IST -
Advertisement
-
'31 दिसंबर तक हो सीटों के बंटवारे पर फैसला', TMC समेत कई पार्टियों ने की मांग: सूत्र
इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक के बाद भी अभी तक सीटों के बंटवारे की बात तय नहीं की जा सकी है। ऐसे में बैठक के बाद बाहर निकले कई पार्टियों के नेताओं ने कहा है कि बहुत जल्द ही सीटों का बंटवारा तय कर लिया जाएगा।
राजनीति | Dec 19, 2023 07:55 pm IST -
MP विधानसभा से नेहरू की तस्वीर हटाने पर भड़की कांग्रेस, कमलनाथ ने कही ये बात
विधानसभा से पंडित नेहरू की तस्वीर हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस घटना को लेकर सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि यह भाजपा की छोटी मानसिकता को दर्शाता है।
मध्य-प्रदेश | Dec 19, 2023 05:54 pm IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | 141 सांसदों का निलम्बन: अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण
चूंकि सरकार के कई महत्वपूर्ण विधेयक लम्बित हैं, सरकार जल्द से जल्द ये सारे बिल पास करवाना चाहती है और विपक्ष सरकार को वॉकओवर देने को तैयार नहीं है।
राष्ट्रीय | Dec 19, 2023 05:20 pm IST -
एमपी: छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि का बेटा गिरफ्तार, कुछ दिन पहले बहू ने फांसी लगाकर दी थी जान
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले उनकी बहू ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसी मामले में ये गिरफ्तारी की गई है।
राष्ट्रीय | Dec 19, 2023 04:18 pm IST -
Advertisement
-
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाई 'नेशनल अलायंस कमेटी', गहलोत-भूपेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी
विपक्षी दलों का गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले आज दिल्ली में चौथी बैठक करने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले कांग्रेस ने 'नेशनल अलायंस कमेटी' का गठन किया है जिसमें गहलोत-भूपेश को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
राजनीति | Dec 19, 2023 03:39 pm IST -
I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक से पहले बीजेपी ने जारी किया मजेदार VIDEO, बताया आज क्या-क्या होगा?
बीजेपी ने एक वीडियो शेयर कर विपक्षी गठबंधन इंडिया की मीटिंग पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन की मीटिंग से पहले ट्रेलर दिखाया है, जो मजेदार है।
राष्ट्रीय | Dec 19, 2023 10:58 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक खत्म, 27 पार्टियों को था न्यौता
दिल्ली के अशोका होटल में आज दोपहर 3:00 बजे से विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक खत्म हो गई है। लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए विपक्षी नेताओं के बीच ये मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में विपक्ष की 27 पार्टियों के नुमाइंदे के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।
राष्ट्रीय | Dec 19, 2023 06:03 pm IST -
यूपी में कांग्रेस कैसे लड़ेगी लोकसभा चुनाव? खरगे, राहुल और प्रियंका के सामने बड़ा प्रस्ताव
साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस लगातार बैठक कर रही है। उत्तर प्रदेश की सीटों पर चुनाव को लेकर आज पार्टी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय पर बड़ी बैठक की है।
राजनीति | Dec 18, 2023 11:50 pm IST -
Advertisement
-
विपक्षी गठबंधन का काम तमाम! TMC ने कहा- कांग्रेस छोड़े अपनी ‘जमींदारी संस्कृति’, ममता को बनाए चेहरा
कल दिल्ली में विपक्ष के I.N.D.I. अलायंस की बैठक होनी है। लेकिन उससे पहले गठबंधन की घटक दल टीएमसी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। टीएमसी ने नसीहत दी है कि कांग्रेस को अपनी ‘जमींदारी संस्कृति’ त्यागकर ममता बनर्जी को गठबंधन का चेहरा बनना चाहिए।
पश्चिम बंगाल | Dec 18, 2023 09:20 pm IST -
कांग्रेस के 'डोनेट फॉर देश' के साथ हुआ खेला, लिंक पर क्लिक करते ही खुल रहा भाजपा का पेज
डोनेट फॉर देश अभियान तो कांग्रेस ने शुरू किया लेकिन अब ये बात सामने आई है कि इस नाम का डोमेन भाजपा ने पहले से ही अपने नाम कर लिया था। आइए समझते हैं ये पूरा माजरा।
राजनीति | Dec 18, 2023 08:51 pm IST -
Advertisement
-
Video: 'एक महीने की तनख्वाह चली गई', कांग्रेस के लिए चंदा देते वक्त ऐसा क्यों बोले खरगे
कांग्रेस ने ऑनलाइन चंदा इकट्ठा करने के लिए ‘डोनेट फोर देश’ नाम का अभियान शुरू किया है। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खरगे ने भी 1 लाख 38 हजार रुपये डोनेट किया है।
राजनीति | Dec 18, 2023 06:05 pm IST -
संसद में हंगामा, लोकसभा से 33 और राज्यसभा से 45 सांसद सस्पेंड, अधीर रंजन पर भी गिरी गाज
बीते लंबे समय से जारी हंगामे के कारण लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि विपक्षी सांसद संसद की सुरक्षा चूक मामले में पीएम और गृह मंत्री से जवाब की मांग कर रहे हैं।
राजनीति | Dec 18, 2023 05:59 pm IST -
Advertisement
-
राहुल गांधी से मिले जीतू पटवारी, कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर कही बड़ी बात
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है। बता दें कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मध्य-प्रदेश | Dec 17, 2023 08:40 pm IST -
छत्तीसगढ़: श्री चरण दास महंत को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी, बनाया नेता प्रतिपक्ष
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री चरण दास महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। खरगे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
छत्तीसगढ़ | Dec 16, 2023 08:52 pm IST -
एमपी: कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया, इस नेता को मिली जिम्मेदारी, नेता प्रतिपक्ष का भी ऐलान
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। जीतू पटवारी को एमपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है और कमलनाथ को इस पद से हटा दिया गया है। बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में जीतू पटवारी भी चुनाव हार गए थे।
राजनीति | Dec 17, 2023 12:15 am IST -
हार के बाद कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित, पूर्व मंत्री पर भी गिरी गाज
कांग्रेस पार्टी ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। इसके साथ ही एक पूर्व मंत्री को भी पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
छत्तीसगढ़ | Dec 15, 2023 10:29 pm IST