CORONAVIRUS CASES IN DELHI
-
Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 30% तक पहुंची, 24 घंटे में 34 और मरीजों की मौत
दिल्ली में अभी कोरोना के 92,273 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 30.64 फीसदी तक पहुंच गई है जबकि 34 और मरीजों की मौत के साथ मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत पर है। दिल्ली में अभी तक कोरोना के कुल 1670966 मामले सामने आ चुके हैं।
दिल्ली | Jan 14, 2022, 07:00 PM IST -
Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के 28,867 नए मामले आए, 31 और मरीजों की मौत
दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 28,867 नए मामले सामने आए हैं, 22,121 लोग कोरोना से ठीक हुए और 31 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अभी कोरोना के 94,160 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में पिछले साल 20 अप्रैल को संक्रमण के 28,395 मामले दर्ज किए गए थे।
दिल्ली | Jan 13, 2022, 08:42 PM IST -
दिल्ली में कोरोना मामलों में डराने वाला उछाल, 24 घंटे के भीतर 27561 नए केस, 40 और लोगों की मौत
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज ही कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या स्थिर हैं, जिससे प्रतीत होता है कि कोरोना वायरस की मौजूदा लहर संभवत: चरम पर पहुंच चुकी है और दो-तीन दिन में मामले कम हो सकते हैं।
दिल्ली | Jan 12, 2022, 07:59 PM IST -
'दिल्ली में आ गया कोरोना की मौजूदा लहर का पीक, अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की संख्या स्थिर'
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगर दो-तीन दिन में संक्रमण के मामले कम हो गए तो, पाबंदियां हटा दी जाएंगी। मंत्री ने कहा कि संक्रमण से हाल ही में जिन लोगों की मौत हुई उनमें से अधिकतर पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और कुछ ही लोगों की मौत केवल कोरोना वायरस के कारण हुई।
दिल्ली | Jan 12, 2022, 04:07 PM IST -
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित, खुद को घर में किया आइसोलेट
राम निवास गोयल ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का आग्रह भी किया है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी संक्रमित हुए थे लेकिन वह ठीक हो गए हैं।
दिल्ली | Jan 12, 2022, 03:23 PM IST -
दिल्ली में कोरोना मामलों में डराने वाला उछाल, 24 घंटे के भीतर 21259 नए केस
कोरोना के बढ़ते खतरे की वजह से दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तर बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। दिल्ली में अब सिर्फ इमरजेंसी सेवा से जुड़े प्राइवेट दफ्तर ही खुलेंगे। बाकी सबको वर्क फ्रॉम होम करना होगा।
दिल्ली | Jan 11, 2022, 07:00 PM IST -
Delhi Corona Update: दिल्ली में टेस्टिंग घटी तो केस कम आए, फिर भी संक्रमण दर बढ़कर 25% पहुंची
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के अभी 65,806 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना के अबतक कुल 15,68,896 मामले सामने आ चुके हैं।
दिल्ली | Jan 10, 2022, 08:05 PM IST -
दिल्ली में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में 22,751 नए मामले आए, संक्रमण दर 23% तक पहुंची
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के अभी 60,733 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना के अबतक कुल 15,49,730 मामले सामने आ चुके हैं।
दिल्ली | Jan 10, 2022, 12:00 AM IST -
कोरोना ने मचाया 'कोहराम': संसद भवन के 400 से ज्यादा कर्मचारी हुए संक्रमित
दिल्ली में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,181 नए मामले सामने आए और सात रोगियों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर बढ़कर 19.60 प्रतिशत तक पहुंच गई।
दिल्ली | Jan 08, 2022, 11:38 PM IST -
दिल्ली में पाबंदी के बाद भी फैल रहा कोरोना, 20 हजार से ज्यादा नए मामले, मई जैसे हालात
दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर बढ़कर 19.60 प्रतिशत तक पहुंच गई।आंकड़ों के अनुसार एक दिन पहले 1,02,965 कोविड जांच की गई। इनमें 79,946 आरटी-पीसीआर जबकि शेष रैपिड एंटीजेन जांच शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से राजधानी दिल्ली में दो दिनों का कर्फ्यू लगा दिया गया है।
दिल्ली | Jan 08, 2022, 08:15 PM IST -
कोरोना वायरस: दिल्ली में DDMA ने नई गाइडलाइंस जारी की, जनवरी के पहले 6 दिन में 20 की मौत
दिल्ली में कोरोना की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, गैर-जरूरी सामानों वाले बाजारों/परिसरों और मॉल में दुकानों को सुबह 10 से रात 8 बजे के बीच ऑड-ईवन के आधार पर खोलने की अनुमति होगी। वहीं प्रतिदिन क्षेत्र में केवल एक अधिकृत साप्ताहिक बाजार की अनुमति होगी, लेकिन उसमें भी सामान्य समय पर अनुमत विक्रेताओं की 50% सीमा से अधिक संख्या नहीं होनी चाहिए।
दिल्ली | Jan 07, 2022, 05:46 PM IST -
Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 6% के पार पहुंची, 4 हजार से ज्यादा मामले आए
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि जब से ओमिक्रोन आया है तब से दिल्ली में 10-15 दिनों में तेज़ी से मामले बढ़ रहे हैं। लोगों में बहुत मामूली लक्षण है। मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ रहे हैं। पिछले 2 दिन में 84% मामले ओमिक्रोन के थे।
दिल्ली | Jan 03, 2022, 05:40 PM IST -
Delhi Corona Update: दिल्ली में 1 दिन में 51% बढ़े कोरोना के मामले, पॉजिटिविटी रेट 3.64 प्रतिशत हुआ
दिल्ली में शनिवार को कोरोना संक्रमण के मामले 2700 के पार पहुंच गए। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID19) संक्रमण के 2,716 नए मामले सामने आए हैं, जो बीते दिन (शुक्रवार) आए संक्रमण के मामलों से 51 प्रतिशत ज़्यादा है। गत 21 मई के बाद से मामलों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
दिल्ली | Jan 01, 2022, 07:28 PM IST -
दिल्ली में कोरोना से फिर बढ़ी चिंता, 13 जून के बाद एक दिन सबसे ज्यादा 249 नए केस आए
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 24 घंटे में 96 मरीज स्वस्थ हुए जिसके बाद यहां एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 934 हो गई है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है।
दिल्ली | Dec 25, 2021, 07:20 PM IST -
दिल्ली में एक दिन में आए कोरोना के 180 नये मामले, टूटा पिछले 6 माह का रिकॉर्ड
दिल्ली में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट Omicron के मामले बढ़ने के बीच पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को 180 नये मामले सामने आए, जबकि संक्रमण की दर 0.29 प्रतिशत रही।
दिल्ली | Dec 24, 2021, 07:22 PM IST -
दिल्ली में ओमीक्रोन के 54 मामले, तीन मरीजों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है: सत्येंद्र जैन
सत्येंद्र जैन ने कहा, “एलएनजेपी अस्पताल ने अब तक ओमीक्रोन के 34 मामलों की सूचना दी है। उनमें से 17 को छुट्टी दे दी गई है। 34 रोगियों में से तीन का यात्रा इतिहास नहीं है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वे विदेश से लौटे ओमीक्रोन से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे।”
दिल्ली | Dec 21, 2021, 11:19 PM IST -
Omicron ने दिल्ली में पकड़ी रफ्तार, सामने आए 6 नए मामले, संक्रमितों की कुल 28 हुई
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 28 में से 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इस वक्त 12 मरीज एलएनजेपी और चार मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। आज सुबह आए दो मामलों एक 47 वर्षीय व्यक्ति ब्रिटेन से और 22 वर्षीय दूसरा व्यक्ति घाना से आया था।’’
दिल्ली | Dec 20, 2021, 02:48 PM IST -
Delhi Corona Cases: दिल्ली में फिर गहराया कोरोना का खतरा, 5 महीने बाद रिकॉर्ड नए केस आए
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में रविवार (19 दिसंबर, 2021) को कोरोना वायरस के 107 नए मामले सामने आए, 50 रिकवरी हुईं और कोरोना से एक मौत हुई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के अबतक कुल 14,42,197 मामले सामने आ चुके हैं।
दिल्ली | Dec 19, 2021, 07:36 PM IST -
दिल्ली में सामने आए कोविड-19 के 57 नए मामले, संक्रमण दर 0.10 फीसदी हुई
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कारण 25,100 लोगों की जान जा चुकी है। एक दिन पहले 48,120 नमूनों की जांच की गई। उसमें बताया गया है कि शहर में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 428 है जो एक दिन पहले 407 थी।
दिल्ली | Dec 15, 2021, 09:00 PM IST -
बढ़ी चिंता: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, संक्रमण दर बढ़कर 0.11 प्रतिशत हुई
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ ही दिल्ली में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14,41,358 हो गई है जिनमें से 25,098 मरीजों की जान जा चुकी है। विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में उपचाराधीन मरीजों (एक्टिव केस) की संख्या 370 है, जिनमें से 144 का गृह पृथक-वास में इलाज चल रहा है।
दिल्ली | Dec 05, 2021, 08:59 PM IST