CORONAVIRUS CASES IN DELHI
-
दिल्ली में कोरोना से लगातार तीसरे दिन किसी की मौत नहीं हुई, 29 नए मामले आए
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन शनिवार को कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई तथा संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.74 दर्ज की गई। दिल्ली में कोरोना के अभी 393 सक्रिय मामले हैं।
दिल्ली | Aug 28, 2021 05:15 pm IST -
दिल्ली में कोविड-19 के 46 नये मामले, किसी मरीज की नहीं हुई मौत, खुले स्कूल
दिल्ली सरकार ने घोषणा की कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लंबे समय तक बंद रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कक्षा 9-12 के लिए स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान एक सितंबर से फिर से खुलेंगे। इस संबंध में फैसला दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की एक बैठक में लिया गया।
दिल्ली | Aug 27, 2021 08:09 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में सामने आए कोरोना वायरस के 35 नए मामले, एक की मौत
पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से दिल्ली में अब तक कोविड-19 के 14.3 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इस बीमारी के कारण 25,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली | Aug 25, 2021 10:29 pm IST -
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर दिल्ली में तैयार किए जा रहे 37,000 बेड: जैन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में जैन के हवाले से कहा गया है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं और दिल्ली सरकार कोविड-19 की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और अन्य राज्यों की स्थिति को भी देख रही है जहां स्कूलों को खोल दिया गया है।
दिल्ली | Aug 24, 2021 08:17 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में 23 अगस्त से रात 8 बजे के बाद भी बाजार खुले रह सकते हैं: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बताया कि कोरोना की वजह से अभी तक दिल्ली के बाज़ारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाज़त थी। लेकिन अब कोरोना के मामले कम होने की वजह से सोमवार से समय सीमा हटाई जा रही है। अब बाज़ार अपने सामान्य समयानुसार खुल सकेंगे।
दिल्ली | Aug 21, 2021 06:23 pm IST -
दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं, 57 नये मामले आए
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी 459 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 14,37,274 मामले सामने आ चुके हैं जबकि दिल्ली में अबतक कुल 14,11,736 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
दिल्ली | Aug 23, 2021 11:39 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली में कोरोना वायरस के 25 नये मामले सामने आये, दो की मौत
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पिछले साल मार्च के बाद अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को उन्हीं स्कूलों में समायोजित किया जाए।
दिल्ली | Aug 19, 2021 09:34 pm IST -
दिल्ली में सामने आए कोविड-19 के 36 नए मामले, 4 और मरीजों की मौत
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 27 नए मामले आए और मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। सोमवार को भी संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत थी।
दिल्ली | Aug 18, 2021 10:04 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में सामने आए कोरोना वायरस के 27 नए मामले, एक दिन में किसी की मौत नहीं
दिल्ली सरकार ने प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीटीई) के तहत आने वाले विभिन्न संस्थानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों को कोविड-19 का वैक्सीन लगवाने का आदेश दिया है।
दिल्ली | Aug 16, 2021 11:02 pm IST -
दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए, 1 और मरीज की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 50 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 0.07 फीसदी पहुंच गई है। इस दौरान 1 मरीज की कोरोना की वजह से मौत भी हुई है, इसके साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 25,069 हो गई।
दिल्ली | Aug 14, 2021 09:05 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में कोरोना वायरस के 50 नये मामले, पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं
राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 14.11 लाख से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।
दिल्ली | Aug 13, 2021 11:19 pm IST -
दिल्ली में कोरोना वायरस से नहीं हुई किसी की मौत, सामने आए 37 नए मामले
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण के कारण किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत रह गई है।
दिल्ली | Aug 11, 2021 08:23 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में सामने आए कोविड-19 के 52 नए मामले, एक मरीज की मौत
दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 से एक मरीज की मौत हो गई और 52 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमण दर 0.08 फीसदी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
दिल्ली | Aug 10, 2021 05:23 pm IST -
दिल्ली में कोरोना के 24 घंटे में 39 नए मामले आए, संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत पहुंची
दिल्ली में सोमवार (9 अगस्त) को कोरोना वायरस संक्रमण के बीते 24 घंटे में कुल 39 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 76 लोग कोरोना से ठीक हुए जबकि 1 कोरोना मरीज की मौत दर्ज की गई है।
दिल्ली | Aug 09, 2021 03:28 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत पहुंची, फिर बढ़ने लगे मामले
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत रही।
दिल्ली | Aug 07, 2021 08:12 pm IST -
दिल्ली में कोरोना वायरस के 44 नये मामले सामने आये, 5 और मरीजों की मौत
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो गई और इस महामारी के 44 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण की दर कम होकर 0.06 प्रतिशत रह गई।
दिल्ली | Aug 06, 2021 05:15 pm IST -
Advertisement
-
कोविड की बुरी से बुरी स्थिति के मद्देनजर कर रहे तैयारी, संक्रमण बढ़ने पर होगा लॉकडाउन: जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर में बुरी से बुरी स्थिति के मद्देनजर तैयारी कर रही है और कोविड-19 के मरीजों के वास्ते 37,000 बिस्तरों की व्यवस्था कर रही है।
दिल्ली | Aug 05, 2021 10:34 pm IST -
केजरीवाल सरकार ने 17 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रु का मुआवजा दिया
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोना वायरस के कारण ड्यूटी पर जान गंवाने वाले 17 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा दिया है। इनमें डॉक्टर, शिक्षक और सफाई कर्मी शामिल हैं। सरकार ने यह जानकारी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दायर आवेदन के जवाब में दी है।
दिल्ली | Aug 05, 2021 06:50 pm IST -
दिल्ली में सामने आए कोरोना वायरस के 61 नए मामले, दो और मरीजों की मौत
दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई तथा महामारी के 61 नए मामले सामने आए। संक्रमण की दर मामूली गिरावट के साथ 0.08 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
दिल्ली | Aug 05, 2021 06:37 pm IST -
दिल्ली में सामने आए कोरोना के 67 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 73 मरीज हुए ठीक
दिल्ली में रोजाना के कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में कमी देखी जा रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान किसी की मौत कोरोना संक्रमण से नहीं हुई।
दिल्ली | Aug 04, 2021 08:17 pm IST