बुधवार दोपहर में पुलिस व प्रशासन की टीम छर्रा क्षेत्र के ग्राम धनसारी पहुंची तो भारी संख्या में पुलिस फोर्स व अधिकारियों को देखकर ग्रामीणों में हडकंप मच गया। तहसीलदार अतरौली ऊषा सिंह ने बताया है कि धनसारी निवासी अभियुक्त बबलू उर्फ बबुआ पुत्र मजीद खां के खिलाफ गौवध अधिनियम के अंतर्गत गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। वह लंबे समय से क्षेत्र में गोकशी की वारदात में संलिप्त पाया गया है। जिसके तहत अभियुक्त पर गैंगस्टर की कार्रवाई सुनिश्चित हुई।
सरमा ने सदन में विधेयक पेश करने के बाद यह भी उल्लेखित किया कि "नए कानून का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मवेशियों के वध की उन क्षेत्रों में अनुमति नहीं दी जाए जहां मुख्य रूप से हिंदू, जैन, सिख और बीफ नहीं खाने वाले समुदाय रहते हैं अथवा वे स्थान किसी मंदिर और अधिकारियों द्वारा निर्धारित किसी अन्य संस्था के पांच किलोमीटर के दायरे में आते हैं।"
दिल्ली पुलिस को काफी मशक्कत के बाद एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोहत्या रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है।
जहां कर्नाटक में कांग्रेस गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्तावित विधेयक का पुरजोर विरोध कर रही है, वहीं पार्टी के एक वरिष्ठ नेता सी.एम. इब्राहिम ने शनिवार को राज्य में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के सत्तारूढ़ भाजपा के फैसले का स्वागत किया।
कर्नाटक विधानसभा में बुधवार को हंगामे के बीच गो हत्या रोधी विधेयक पारित हुआ। इसके विरोध में कांग्रेस के विधायक सदन की कार्यवाही छोड़कर चले गए।
श्रीलंका की सरकार ने देश में गोकशी एवं अन्य मवेशियों के वध पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंकाई सरकार ने देश में मवेशियों के वध पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी।
बड़ी बात ये है कि देश के कई बड़े मौलवियों और उलेमा ने बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करके हिंदुओं की धार्मिक भावना का आदर करने की अपील की है।
र्नाटक के पशुपालन मंत्री प्रभु चौहान ने कहा है कि राज्य में गोहत्या, गोमांस की बिक्री और खपत पर जल्दी ही प्रतिबंध लगाा जाएगा।
यूपी कैबिनेट ने गोवध निवारण अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इस अध्यादेश के तहत यूपी में गाय की हत्या पर 10 साल तक की सजा हो सकती है।
नन्हे ने आरोप लगाया कि बशीर के विरोध करने पर पुलिस ने उसे उठा-उठा कर पटका जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
बाराबंकी में मुस्लिम युवक को गोकशी के शक में थर्ड डिग्री देने के विरोध में थाने के बाहर धरने पर बैठे पीएल पुनिया
झारखंड के खूंटी जिले में भीड़ ने गोकशी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।
गुजरात के राजकोट जिले की एक अदालत ने गाय के एक बछड़े को मारने के दोषी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है।
इस संबंध में इसी साल जनवरी में सत्तार कोलिया की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें उसने सलीम पर बछड़ा चुराने और उसे मारकर अपनी बेटी के शादी समारोह में परोसने का आरोप लगाया था। सलीम को दोषी ठहराये जाने और सजा सुनाने से पहले नव संशोधित अधिनियम के तहत गवाहों की गवाही और फोरेंसिक रिपोर्ट पर विचार किया गया।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खरकली गांव में चोरी के गोवंश की कथित हत्या के आरोपी 3 लोगों पर पुलिस ने NSA के तहत कार्रवाई की।
झा ने कहा कि गांव महाब और नयाबांस में इन लोगों के इस कृत्य से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।
स्पेशल टास्क फोर्स ने गोकशी में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उनके राजनीतिक और माफिया संपर्कों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
मेरठ में पुलिसवालों ने लोगों को गोकशी न करने की शपथ दिलाई
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़