CRIME NEWS
-
तरबूज में मिला चूहा मारने का जहर, विसरा रिपोर्ट आई सामने; मुंबई में 4 लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा
मुंबई में तरबूज खाने से परिवार के 4 लोगों की मौत के मामले में पुलिस को विसरा रिपोर्ट मिल गई है। विसरा रिपोर्ट के अनुसार तरबूज के अंदर केमिकल एनालिसिस के दौरान जिंक फॉस्फाइड मिला है।
महाराष्ट्र | May 07, 2026, 06:23 PM IST -
शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश ने 3 राउंड फायरिंग की
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल | May 07, 2026, 12:09 AM IST -
'तुम 12 दिन तक मेरे केशव के साथ रहना', सूदखोरों से तंग जीजा ने सुसाइड से पहले साले को भेजा दर्द भरा VIDEO
भीलवाड़ा में सूदखोरों से परेशान LDC के पद पर कार्यरत शख्स ने जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने अपने साले के नाम एक वीडियो सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें उन्होंने अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई है।
राजस्थान | May 06, 2026, 08:54 PM IST -
'मेरी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर, नहीं तो देख लूंगा', नाबालिग ने दूसरे नाबालिग को घोंप दिया चाकू
नागपुर में लव ट्रायंगल में नाबालिग लड़के की क्रूर हत्या कर दी गई। मृतक और आरोपी का एक ही युवती से लव अफेयर था। युवती ने कुछ दिन पहले ही मृतक के साथ ब्रेकअप कर लिया था और आरोपी के साथ अफेयर था।
क्राइम | May 06, 2026, 07:32 PM IST -
कक्षा 8 की छात्रा ने रेप के बाद लगाई फांसी, आरोपी जीशान गिरफ्तार, दहला देगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के बरेली में कक्षा 8 की छात्रा के साथ रेप की वारदात सामने आई है। बाद में बच्ची ने सदमे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और शारीरिक चोटों की पुष्टि हुई है।
उत्तर प्रदेश | May 06, 2026, 01:48 PM IST -
पत्नी गई मायके तो पीछे से पिस्तौल लेकर पहुंचा पति, समझाने आईं 2 सालियों को गोलियों से भूना
विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई, जहां पति लाइसेंसी पिस्तौल लेकर पहुंच गया और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। इस दौरान उसने दो सालियों को गोली मार दी, जिनकी मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ | May 06, 2026, 01:41 PM IST -
भाई की पत्नी ने स्वीकार नहीं किया प्रपोजल तो जेठ ने उतार दिया मौत के घाट, पढ़ें ये खौफनाक मामला
ओडिशा के बलांगीर में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, महिला ने आरोपी का प्रेम निवेदन स्वीकार नहीं किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्राइम | May 06, 2026, 07:13 AM IST -
रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना! चिता जल रही थी और खोपड़ी निकाल ली, गर्लफ्रेंड के 'वशीकरण' के लिए तांत्रिक अनुष्ठान
यूपी के हापुड़ में श्मशान घाट से खोपड़ी चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए।
उत्तर प्रदेश | May 05, 2026, 05:26 PM IST -
मुंह बोले बेटे ने मां को मारकर शव को कार में घुमाया, फिर रेलवे ट्रैक पर फेंका; नगर निगम में संविदा कर्मी है वरुण
यूपी के बरेली में एक मुंह बोले बेटे ने ना केवल मां की हत्या की बल्कि उस परिवार के विश्वास का भी कत्ल कर दिया जिसे उन्होंने इतना प्यार दिया था। वरुण पारासरी पहले परिवार के करीब आया, उनका भरोसा जीता और फिर मौका देखकर शारदा यादव का कत्ल कर दिया।
उत्तर प्रदेश | May 05, 2026, 03:57 PM IST -
लड़की से फोन पर प्यार का इजहार करना पड़ा महंगा, युवक को खंभे से बांधकर इतना पीटा कि हो गई मौत
ओडिशा के बालासोर में एक लड़की से प्यार का इजहार करना एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
क्राइम | May 05, 2026, 02:55 PM IST -
200 रुपये के लिए पेंटर की हत्या, आरोपियों ने लोहे की चेन से पीट-पीटकर ले ली जान
बदायूं में महज 200 रुपये के लिए हुए विवाद में एक पेंटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक 300 रुपये पहले ही लौटा चुका था, लेकिन बाकी बचे 200 रुपये को लेकर विवाद बना हुआ था।
उत्तर प्रदेश | May 04, 2026, 02:02 PM IST -
बदमाशों ने छोटे भाई की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, सदमे में बड़े भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी; 5 गिरफ्तार
बदमाशों ने एक युवक का अपहरण किया और सुनसान जगह ले जाकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
राजस्थान | May 03, 2026, 03:10 PM IST -
महिला की हत्या कर शव को रसोई के फर्श में दबाया, 5 महीने बाद कंकाल मिला तो कातिल का हुआ खुलासा
एक प्लंबर ने महिला मजदूर की हत्या कर उसके शव को रसोई के फर्श के नीचे ईंटों से चुनकर छिपा दिया और फिर फरार हो गया। दोनों की मुलाकात एक मजदूर अड्डे पर हुई थी। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और वे अक्सर साथ में शराब पिया करते थे।
क्राइम | May 03, 2026, 02:15 PM IST -
दहीबड़ा खाना पड़ा महंगा, 27 बच्चों समेत 58 लोगों की हालत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया
ओडिशा के जाजपुर में दहीबड़ा खाना लोगों को इतना महंगा पड़ गया कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। भर्ती होने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे भी हैं।
राष्ट्रीय | May 03, 2026, 08:20 AM IST -
सोशल मीडिया से चल रहा था हनीट्रैप का खौफनाक खेल, झारखंड पुलिस ने आरोपी महिला को धर दबोचा
सरायढेला के एक व्यवसायी से सोशल मीडिया पर एक महिला ने दोस्ती की, मिलने बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। फिर उसका एक युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। हनीट्रैप में फंसाने वाली आरोपी महिला ने बताया पूरा किस्सा...
झारखण्ड | May 02, 2026, 08:07 AM IST -
2 किलो सोना, 15 गोल्ड लोन अकाउंट, घर में पाले 15 खूंखार कुत्ते; दिल्ली की नौकरानी का खुला रहस्य
नौकरानी चोरी के गहनों को बैंक में गिरवी रखकर लोन लेती थी। पुलिस को अंदर आने से रोकने के लिए उसने खूंखार पिटबुल, अमेरिकन बुली और हाइब्रिड कुत्तों का एक सुरक्षित किला बनाया हुआ था।
क्राइम | May 01, 2026, 12:02 PM IST -
'न्याय नहीं तो मौत!' गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर गेट पर गूंजी रेप पीड़िता की चीखें, आत्मदाह के प्रयास ने मचाया हंगामा
गुरुग्राम में गुरुवार दोपहर को एक रेप पीड़िता पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस के गेट पर पहुंची। रो-रोकर चीखती हुई उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश की।
हरियाणा | May 01, 2026, 07:54 AM IST -
चरित्र पर संदेह में पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, 5 साल पहले हुई थी दोनों की शादी
चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद में एक महिला की उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया।
क्राइम | Apr 30, 2026, 11:55 PM IST -
बहन की मौत का गुस्सा जीजा पर निकाला, घर से उठा ले गया, किया ऐसा हाल कि लाश देख कांप उठे लोग
उदयपुर में एक भाई ने अपनी बहन की मौत का बदला इतने क्रूर तरीके से लिया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक ने अपने जीजा को घर से 15 किमी दूर जंगल ले जाकर पत्थर से कुचलकर मार डाला।
क्राइम | Apr 30, 2026, 08:56 AM IST -
बीजेपी के पूर्व MLC के रिश्तेदारों पर चलीं अंधाधुंध गोलियां, भांजे की गई जान, बहनोई घायल, एक आरोपी का हाफ एनकाउंटर
बीजेपी के पूर्व एमएलसी के रिश्तेदारों पर गोलियां तब बरसाई गईं, जब वह किसी शादी में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। तभी कार में सवार कुछ बदमाश आए और एक मामूली सी कहासुनी के बाद उनपर गोलियां बरसा दीं।
बिहार | Apr 30, 2026, 09:16 AM IST