CRIME
-
छात्रा ने संबंध बनाने से किया इंकार तो शिक्षक ने फेल करने की दी धमकी, अब हुआ गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में टीचर को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। आरोप है कि शिक्षक ने एक नाबालिग छात्रा को यौन संबंध बनाने के लिए कहा और उसके मना करने फेल करने की धमकी भी दी।
जम्मू और कश्मीर | Apr 20, 2025 06:57 pm IST -
UP: गेहूं काटने गए किसानों को खेत में मिला ट्रॉली बैग, खोलकर देखा तो मिला युवक का शव; मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ट्रॉली बैग में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करा रही है।
उत्तर प्रदेश | Apr 20, 2025 04:51 pm IST -
Advertisement
-
शख्स ने पत्नी और दो बेटियों पर फेंका तेजाब, बेटे की शिकायत पर केस दर्ज; जानें क्या थी वजह
यूपी के शाहजहांपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटियों पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश | Apr 20, 2025 04:08 pm IST -
Video: गल्ला मंडी में ही भिड़ गए जीजा-साले, पहले हुई गोलीबारी फिर चले लाठी डंडे, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश भी की
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी जीजा ट्रैक्टर के जरिए दो बार साले को कुचलने का प्रयास करता है। वहीं, साले के पक्ष में शामिल लोग भी डंडे से जीजा पर हमला करते हैं।
मध्य-प्रदेश | Apr 20, 2025 09:22 am IST -
Advertisement
-
हरियाणा में ढाबा मालिक की हत्या के केस में 8 गिरफ्तार, वारदात को अंजाम दे ग्वालियर भाग गए थे आरोपी
हरियाणा के पटौदी में ढाबा संचालक दीपेंद्र की पुरानी रंजिश में हत्या के मामले में पुलिस ने ग्वालियर से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दीपेंद्र की हत्या 2020 में उसके भाई द्वारा की गई एक हत्या के बदले में की गई।
हरियाणा | Apr 19, 2025 10:26 pm IST -
नोएडा में दांत से काटकर अलग की पत्नी की उंगली, नशे में धुत था शख्स
यूपी के नोएडा में एक शख्स ने अपनी पत्नी को उंगली को दांत से काट लिया। काटने की वजह से उंगली हाथ से अलग हो गई। फिलहाल पीड़ित पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
उत्तर प्रदेश | Apr 19, 2025 04:26 pm IST -
Advertisement
-
कोरबा: आइसक्रीम फैक्टरी के 2 मजदूरों के नाखून उखाड़े, करंट लगाया, चोरी के शक में मालिक ने दी तालिबानी सजा
आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक को दोनों मजदूरों पर चोरी का शक था। इसी वजह से उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। कपड़े उतारकर उन्हें करंट लगाया गया और उनके नाखून उखाड़ दिए गए।
छत्तीसगढ़ | Apr 19, 2025 03:03 pm IST -
पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर बनाया हवस का शिकार, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
युवक ने अपने मोबाइल फोन पर युवती की तस्वीरें लीं। इसके बाद आरोपी ने युवती को कई बार अपने कमरे पर बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
क्राइम | Apr 19, 2025 11:22 am IST -
Advertisement
-
कनाडा: बस का इंतजार कर रही थी भारतीय छात्रा, तभी होने लगी अंधाधुंध फायरिंग, सीने में गोली लगने से चली गई जान
बस स्टैंड पर हुई गोलबारी की घटना से भारतीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। भारतीय छात्रा के सीने में गोली लगी थी। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अमेरिका | Apr 19, 2025 10:27 am IST -
बरेली में मेरठ कांड! प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, चाय में मिलाई चूहे मारने वाली दवा
यूपी के बरेली जिले में मेरठ हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
उत्तर प्रदेश | Apr 18, 2025 07:42 pm IST -
Advertisement
-
जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए, तो बुजुर्ग मां को हथौड़े से मार डाला
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक शख्स ने अपनी ही मां की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, शख्स की मां ने उसे कुत्ता खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था।
छत्तीसगढ़ | Apr 18, 2025 05:39 pm IST -
नोएडा में बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, रास्ता देने को लेकर हुआ था विवाद
यूपी के नोएडा में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक ट्रक ड्राइवर को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की कार बीच रास्ते में खड़ी थी, ट्रक ड्राइवर ने रास्ते देने को कहा तो गुस्साए कार चालक ने उसे गोली मार दी। फिलहाल ट्रक ड्राइवर का इलाज किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश | Apr 18, 2025 04:33 pm IST -
Advertisement
-
सिगरेट पीने के बहाने दोस्त को बुलाया, फिर चाकू मारकर की हत्या; जानें क्या थी वजह
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। युवक ने सिगरेट पीने के बहाने अपने दोस्त को बुलाय और फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्राइम | Apr 18, 2025 03:55 pm IST -
OMG: दो पूर्व मित्रों के बीच हुआ विवाद, युवक चबा गया अंगूठा, हाथ से अलग हुआ अंग
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दो पूर्व मित्रों के बीच मामूली विवाद में बड़ी वारदात हो गई। एक शख्स ने दूसरे युवक का अंगूठा चबा कर हाथ से अलग कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।
मध्य-प्रदेश | Apr 18, 2025 03:46 pm IST -
Advertisement
-
हाथ में पिस्टल.. खतरनाक इरादे.. कौन है लेडी डॉन जिकरा? सीलमपुर कुणाल मर्डर केस में आ रहा नाम
सूत्रों के मुताबिक ज़िकरा के भाई पर कुछ साल पहले हमला किया गया था। उस वक्त कुणाल और उसके जानकारों पर हमला करने का आरोप था। हालांकि ज़िकरा का भाई हमले में बच गया था और 307 का मुकदमा दर्ज हुआ था।
दिल्ली | Apr 18, 2025 03:35 pm IST -
मंगलूरु: नौकरी ढूंढ़ रही महिला को नशीला पेय पिलाकर रेप का आरोप, तीन आरोपी हिरासत में
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसे होश आया तो वह एक कार में तीन लोगों के साथ थी। ऐसे में उसने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जाहिर की है।
राष्ट्रीय | Apr 18, 2025 07:49 am IST -
Advertisement
-
दरभंगा: जिस बच्चे की हत्या पर हुआ था बवाल, थाना प्रभारी सस्पेंड और आरोपी को जेल, वह वापस लौटा, पूरी कहानी बताई
पीड़ित लड़के ने बताया कि उसका अपहरण किया गया था और उसे नेपाल में रखा गया था। यहां से मौका मिलने पर वह एक दिन भाग निकला। वहीं, पुलिस पहले ही इस लड़के की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को जेल भेज चुकी है।
बिहार | Apr 18, 2025 07:07 am IST -
लड़कियों से दोस्ती कर साहिल से मिलवाती थी माशूका, फिर होता था अश्लील वीडियो का धंधा, हैरान कर देगा ये केस
हाजीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। माशूका की मदद से लड़कियों को फंसा साहिल उनके साथ अश्लील वीडियो बनाता था और फिर उसे दूसरे देश में भेजता था।
बिहार | Apr 17, 2025 06:44 pm IST -
खंडाला में गुलाबी रंग के सूटकेस से फैल रही थी दुर्गंध, पुलिस ने खोला तो निकली महिला की सड़ी लाश
खंडाला में पुलिस को एक गुलाबी रंग के सूटकेस से महिला की लाश मिली है। इस बैग से इलाके में दुर्गंध फैल रही थी। जब पुलिस ने बैक को खोला तो इसमें महिला की सड़ी लाश निकली।
क्राइम | Apr 17, 2025 08:42 pm IST -
यूपी: 70 साल के ससुर ने 30 साल की बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद भी पेड़ से लटककर दी जान, मचा हड़कंप
यूपी के शाहजहांपुर में 70 साल के ससुर ने 30 साल की बहू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उत्तर प्रदेश | Apr 16, 2025 04:21 pm IST