CWC MEET
-
G-23 नेताओं की नाराजगी के बीच CWC की बैठक जारी, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर होगा फैसला?
‘जी 23’ गुट के नेताओं के बगावती सुर और राज्यों में कांग्रेस में हो रही लड़ाई का समाधान निकालने के लिए भी ये बैठक हो रही है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष और संगठन चुनाव के मुद्दे पर मंथन किया जा सकता है।
राजनीति | Oct 16, 2021, 12:00 PM IST -
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक शनिवार को, संगठनात्मक चुनाव को लेकर निर्णय की संभावना
CWC की बैठक ऐसे समय होने जा रही है जब सुष्मिता देव, जितिन प्रसाद, लुईजिन्हो फालेरियो और कई अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हुए हैं।
राजनीति | Oct 15, 2021, 08:50 PM IST -
कांग्रेस ने 16 अक्टूबर को सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई, संगठनात्मक चुनावों और विधानसभा चुनावों पर होगी चर्चा
के सी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय 24 अकबर रोड पर बुलाई गई है, ताकि मौजूदा राजनीतिक हालात, आगामी विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा की जा सके।’’
राजनीति | Oct 09, 2021, 03:38 PM IST -
दबाव में आया कांग्रेस आलाकमान, सुरजेवाला ने कहा-जल्द बुलाई जाएगी CWC की बैठक
सिब्बल ने भी पार्टी की पंजाब इकाई में मचे घमासान और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर बुधवार को पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाकर इस स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए तथा संगठनात्मक चुनाव कराये जाने चाहिए।
राजनीति | Sep 30, 2021, 09:46 PM IST -
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अशोक गहलोत और आनंद शर्मा के बीच तीखी बहस: सूत्र
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत और आनंद शर्मा के बीच तीखी बहस हो गई।
राजनीति | Jan 22, 2021, 03:08 PM IST -
कांग्रेस के 'असंतुष्ट' कार्यसमिति की बैठक में लेटर के कॉन्टेंट पर चर्चा न होने से नाराज
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के अगले दिन मंगलवार को पार्टी के असंतुष्टों का कहना है कि उनके लिखे पत्र के कंटेंट पर बैठक में कोई चर्चा ही नहीं हुई।
राजनीति | Aug 25, 2020, 02:46 PM IST -
“आखिर बेटा हूं मैं”, चिट्ठी की टाइमिंग को लेकर भावुक होते हुए CWC में राहुल ने कहा
इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान राहुल गांधी ने भावुक होते हुए चिट्ठी की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हुए कहा कि ‘आखिर बेटा हूं मैं।’
राष्ट्रीय | Aug 24, 2020, 06:54 PM IST -
आखिर CWC की बैठक में बात क्या हुई थी? गुलाम नबी आजाद ने दी जानकारी
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की आज हुई बैठक में आखिर क्या बात हुई थी, जिसको लेकर बाद में कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा सफाई देना पड़ रही है।
राजनीति | Aug 24, 2020, 04:32 PM IST -
CWC में उल्टा ‘रायता’ बिखरना शुरू हो गया, कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम का बयान
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस कार्यसमिति के कामकाज को लेकर भी सवाल उठाए और कहा, “कांग्रेस ‘कार्यसमिति’ महान है, जो भीतर बोला जा रहा है वह अविलंब As it is मीडिया में आ रहा है।”
राजनीति | Aug 24, 2020, 02:38 PM IST -
भड़कने के बाद कपिल सिब्बल ने वापस लिया अपना ट्वीट, कहा- राहुल गांधी ने खुद की उनसे बात
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने अपना वो ट्वीट हटा दिया है जिसमें वे राहुल गांधी पर भड़क गए थे। कपिल सिब्बल ने कहा कि जिस बयान के आधार पर उन्होंने ट्वीट किया था, राहुल गांधी ने खुद उन्हें फोन करके बताया है कि ऐसा कोई बयान उन्होंने नहीं दिया है और इसलिए वे अपना पुराना ट्वीट हटा रहे हैं।
राजनीति | Aug 24, 2020, 02:07 PM IST -
कपिल सिब्बल भड़के तो राहुल गांधी के बचाव में आए सुरजेवाला, कहा-'उन्होंने एक भी ऐसा शब्द नहीं कहा'
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के अंदर का कलह खुलकर बाहर आ गया है।
राजनीति | Aug 24, 2020, 02:50 PM IST -
राहुल गांधी के आरोप पर भड़के कपिल सिब्बल, कहा- “हम BJP से मिले हुए हैं”?
कपिल सिब्बल कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं और उन्होंने अपना यह ट्वीट वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान ही किया है। बैठक में गुलाम नबी आजाद ने भी राहुल गांधी के इस आरोप पर पटलवार करते हुए कहा कि यह आरोप सिद्ध हो जाए तो वे कांग्रेस पार्टी के सारे पद छोड़ देंगे।
राजनीति | Aug 24, 2020, 01:33 PM IST -
राहुल के आरोप पर गुलाम नबी का पलटवार, कहा-BJP से मिले होने की बात साबित हुई तो सारे पद छोड़ दूंगा
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 नेता भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं।
राजनीति | Aug 24, 2020, 01:25 PM IST -
राहुल गांधी के नेतृत्व से हर कार्यकर्ता की होगी बब्बर शेर जैसी पहचान: यादव
कांग्रेस की कार्यसमिति की बुलाई गई बैठक और नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चाओं की संभावनाओं के बीच मध्य प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने राहुल गांधी से पार्टी की कमान संभालने की अपील की है।
राजनीति | Aug 24, 2020, 01:04 PM IST -
सोनिया गांधी ने बोला - I want to be relieved, CWC के सदस्य बोले आप बने रहें मैडम
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है, सोनिया गांधी ने बैठक के दौरान पार्टी नेताओं से कहा I Want to be Reliveved, यानि मैं पद से मुक्त होना चाहती हूं।
राजनीति | Aug 24, 2020, 12:51 PM IST -
CWC बैठक: राहुल गांधी ने पत्र लिखने की टाइमिंग पर उठाए सवाल, पूछा क्या जरूरत थी इसे लिखने की
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के अलावा कई और नेताओं ने भी पत्र लिखने की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं, ऐसे नेताओं में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हैं। कुछ अन्य नेता पहले ही पत्र को लेकर सवाल कर चुके हैं।
राजनीति | Aug 24, 2020, 12:13 PM IST -
CWC के इन सदस्य के ऊपर होगी अगले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी
कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर मचे घमासान के बीच आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हो रही है और सीडब्ल्यूसी के कुल 48 सदस्यों के ऊपर आगे की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी होगी।
राजनीति | Aug 24, 2020, 11:37 AM IST -
सोनिया गांधी अगर पद छोड़ती हैं तो कौन होगा अंतरिम अध्यक्ष? इन 2 नामों पर चर्चा तेज
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से ठीक पहले चर्चा तेज हो गई है कि सोनिया गांधी आज सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे सकती हैं। देशभर में कई कांग्रेस नेताओं की तरफ से मांग उठ रही है कि राहुल गांधी एक बार फिर से आकर अध्यक्ष पद को संभालें।
राजनीति | Aug 24, 2020, 10:47 AM IST -
CWC की बैठक शुरू, कांग्रेस अध्यक्ष के मुद्दे पर सियासी बवंडर, दो खेमों में बंटी पार्टी
दिल्ली में आज कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हो रही है, जिसके हंगामेदार रहने के आसार हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
राजनीति | Aug 24, 2020, 11:38 AM IST -
सोनिया गांधी सोमवार को CWC मीटिंग में दे सकती हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र: सूत्र
सोनिया गांधी सोमवार (24 अगस्त) को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे सकती हैं।
राष्ट्रीय | Aug 23, 2020, 08:21 PM IST