दरभंगा जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया में करंट उतर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कुल 24 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
आरोपी ने अपने पिता का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया और अनुकंपा नियुक्ति के लिए अपनी सिफारिश करवा ली। उसे नौकरी मिल भी जाती, लेकिन तभी उसके पिता जिला कार्यालय पहुंच गए। अब पूरे परिवार के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है।
इस साल जून माह से ही दीपावली और छठ महापर्व के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू है। दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु हवाई मार्ग पर आने वाले यात्रियों को हवाई किराए में राहत नहीं है।
बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव मारपीट के एक मामले में जेल भेज दिए गए हैं। कोर्ट ने उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई है।
राहुल गांधी गुरुवार को दरभंगा जिले के आंबेडकर छात्रावास पहुंचे। प्रशासन की आपत्ति के बावजूद भी राहुल गांधी छात्रावास पहुंचे और उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस मामले के बाद अब प्रशासन ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
राहुल गांधी के दरभंगा दौरे को लेकर आज पूरे दिन बवाल मचा रहा। आंबेडकर छात्रावास में छात्रों से बातचीत करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद कुछ देर तो वह अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे लेकिन फिर गाड़ी से निकलकर पैदल ही आंबेडकर छात्रावास की ओर चल पड़े।
बिहार के दरभंगा में प्रसाद खाने के विवाद में एक युवक की तलवार से हमला करके हत्या कर दी गई है। इस घटना में 5 लोग गिरफ्तार हो गए हैं।
दरभंगा में कलश स्थापना कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर अचानक एक घर की छत से पथराव होने के बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। नवरात्रि के पहले दिन हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
होली को लेकर दरभंगा की मेयर पर BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर बुरी तरह से भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है कि मेयर गजवा ए हिंद और आतंकवादी मानसिकता की महिला हैं।
बिहार के दरभंगा जिले की मेयर अंजुम आरा ने होली और रमजान की टाइमिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि होली के कारण रमजान में जुम्मा का समय नहीं बदला जाना चाहिए। जानें उन्होंने क्या कहा?
इस शुरुआत के बाद यह एयरलाइन के लिए 28वां डेस्टिनेशन बन जाएगा। एयरलाइन के पास 23 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए फ्लाइट्स हैं।
राज्यसभा में शुक्रवार को बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे का नाम बदलने की मांग की गई है। JDU सांसद संजय झा ने शून्यकाल के दौरान ये मांग उठाई है।
दरभंगा में शनिवार की सुबह लहेरियासराय थाने की पुलिस दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची तो परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया।
बिहार के दरभंगा जिले में एक सिपाही की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिपाही वॉलीबॉल खेलने गया हुआ था, तभी उसे हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
बिहार के दरभंगा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई। वहीं ट्रक भी पलट गया।
पुलिस पत्थरबाजों की पहचान के लिए अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस की टीम अभी भी इलाके में तैनात है।
बिहार के दरभंगा में अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
दरभंगा में एक पुलिसकर्मी को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा। दरअसल पुलिसकर्मी आपत्तिजनक हालत में एक लड़की के साथ पकड़ा गया। पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
काजिम अंसारी की पत्नी ने दावा किया कि मुखिया बिनोद बंपर ने जीतन की हत्या के बाद पुलिस के आने से पहले वहां पर मौजूद शराब की बोतलें और अन्य चीजों को हटाकर नदी में फेंकवा दिया था।
परीक्षार्थियों ने महिला शिक्षक को घेर लिया और जमकर हंगामा करने लगे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला शिक्षक को अपने साथ ले गई और पूछताछ की।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़