दिल्ली ब्लास्ट के बाद कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी मॉड्यूल पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। अनंतनाग, पुलवामा और कुलगाम से 10 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। बारामूला में 22 OGWs और कई UAPA आरोपियों पर कार्रवाई हुई है।
खुफिया एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद की टॉप कमांडर डॉ. शाहीन उर्फ 'मैडम सर्जन' से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। वह 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत लड़कियों की ब्रेनवॉशिंग कर भर्ती कर रही थी। यूपी एटीएस ने उसकी ‘टीम डी’ को डिकोड किया है। बैंक खातों और फंडिंग की जांच जारी है।
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को हुए ब्लास्ट की जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, इस धमाके के तार अब तुर्की से भी जुड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे मिला है ये लिंक।
दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद असम पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा कि हिंसा का महिमामंडन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। खुफिया एजेंसियों ने बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया है।
लाल किले ब्लास्ट में शामिल आतंकी उमर, वारदात को अंजाम देने से पहले दिल्ली की कई जगहों पर घूमा था. वह खास तौर पर ईस्ट और नॉर्थ एंड सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट गया था।
दिल्ली में लाल किला के पास धमाके पर बड़ा खुलासा हुआ है। जिस i20 कार में धमाका हुआ है वह बीते 11 साल में 5 बार बिक चुकी है। आइए देखते हैं इस कार के खरीदारों की लिस्ट।
दिल्ली के महिपालपुर इलाके में धमाके की आवाज सुनी गई है। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, इस घटना नें अब तक कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है।
दिल्ली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त जांच में खुलासा हुआ कि डॉक्टरों की आड़ में आतंकी देशभर में धमाके की साजिश रच रहे थे। उमर, डॉ. मुजम्मिल और साथियों ने NPK उर्वरक से IED बनाने की योजना बनाई थी।
Delhi Blast Live: राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए बम ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। देश में बड़े धमाकों की बहुत बड़ी प्लानिंग थी। सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि अयोध्या-प्रयागराज समेत कई जगह आतंकियों के निशाने पर थे।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दिल्ली ब्लास्ट को आतंकी हमला बताया और भारत की पेशेवर जांच की सराहना की है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत कर संवेदना जताई है। प्रारंभिक जांच में पाकिस्तानी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद का लिंक सामने आया है।
राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए धमाके के मामले की जांच लगातार जारी है। अब एजेंसियों की जांच में दिल्ली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा हो गया है।
दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, लाल किला के पास जिस कार में धमाका हुआ उसे कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर उमर ही चला रहा था।
जुम्मन की बहन नजमा ने कहा कि मेरे भाई का ई-रिक्शा जीपीएस से लैस था। उनकी आखिरी लोकेशन लाल किले के पास थी। इसलिए हम वहां गए, लेकिन पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। न सिर था, न हाथ, न पैर। हमने उनके कपड़ों से उनके धड़ की पहचान की।
दिल्ली में बम ब्लास्ट की घटना को सरकार ने आतंकी हमला बताया है। इस मामले की आरोपी डॉक्टर शाहीन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जानें उसके पूर्व पति, भाई और पिता ने क्या बताया है?
पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आतंकवाद के बढ़ते खतरे पर केंद्र सरकार की आलोचना की। उनका यह बयान दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम विस्फोट के दो दिन बाद आया है जिसमें 12 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।
दिल्ली कार धमाकों का असर फिल्मी दुनिया के कार्यक्रमों पर भी पड़ रहा है। पियूष मिश्रा ने भी अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया है।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में आज कई बड़े खुलासे हुए हैं और पता चला है कि इसकी साजिश पहले से चल रही थी। मामले में प्रयोग की गई लाल रंग की संदिग्ध कार को फरीदाबाद से बरामद किया गया है। जानें अबतक क्या क्या हुआ?
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ड्रोन-पतंगबाजी समेत कई चीजों पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही होटल, साइबर कैफे, होटल और मकान मालिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को एक कार ब्लास्ट ने सभी को दहला कर रख दिया। इसके बाद दक्षिण कश्मीर में भी एकाएक माहौल गर्म हो गया जिसके चलते पुलिस को एडवाइजरी जारी कर लोगों से संयम बरतने की अपील की है।
दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच बुधवार को महानगरी एक्सप्रेस के जनरल कोच के बाथरूम में 'आईएसआई' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखा मिला।
संपादक की पसंद