शिक्षा निदेशालय दिल्ली के स्कूलों के नई गाइडलाइन जारी की हैं। ये फैसला बढ़ती गर्मी के कारण लिया गया है और ये सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।
दिल्ली के स्कूली बच्चों को लेकर रेखा गुप्ता सरकार ने परिवहन विभाग से अपील की थी कि जल्द सरकारी स्कूलों को डीटीसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिसपर विभाग ने अपना जवाब भी दिया है।
दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस को लेकर शिक्षा क्षेत्र में मनमानी चल रही है। इस पर सीएम रेखा गुप्ता ने सख्त एक्शन लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों से मुलाकात की है। मनमानी करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की है।
दिल्ली में पढ़ने वाले हर बच्चे के मन में गर्मी की छुट्टियों को लेकर प्रश्न होगा ही, जो कि लाजमी है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने इसकी घोषणा कर दी है।
दिल्ली में इन दिनों तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है, ऐसे में सरकार ने स्कूलों को बच्चों को हीटवेव से बचाने के उपाय अपनाने को कहा है।
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त नजर आ रही है। शिक्षा मंत्री ने लोगों से जल्द इसका समाधान निकालने का वादा किया है।
दिल्ली की भाजपा सरकार पर आम आदमी पार्टी ने स्कूलों में फीस बढ़ाने को लेकर निशाना साधा है। आप ने कहा कि भाजपा सरकार निजी स्कूलों में मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने की अनुमति दे रही है।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना है तो जान लें कि कक्षा 6-9 में एडमिशन के लिए नॉन प्लान एडमिशन बस शुरू ही होने वाले हैं।
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों व उनके माता-पिता अभिभावक के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसने के लिए एक आदेश जारी किया है।
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में EWS सीटों के एडमिशन के लिए ड्रा लॉटरी निकली गई। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस साल से दिल्ली के स्कूलों में नई SOP भी लागू कर दी गई है।
21 फरवरी को नाबालिग अपने घर से निकला और उसने अपने पिता को संदेश भेजा कि वह घर से जा रहा है और कोई उसकी तलाश न करे। उसने बेंगलुरु में एक परिचित व्यक्ति से संपर्क किया और ट्रेन से वहां पहुंचा।
राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण विरोधी प्रतिबंधों और उपायों को रद्द किए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने का निर्देश देते हुए एक नोटिस जारी किया है।
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम की धमकी देने के आरोपी को पकड़ा है। चौंकाने वाली बात है कि आरोपी 12वीं कक्षा का छात्र है।
दिल्ली पुलिस ने जांच में यह पाया है कि तीन स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल उनके खुद के छात्रों द्वारा ही भेजे गए थे। इसकी जो वजह सामने आई है वह हैरान करने वाली है।
दिल्ली के स्कूलों को लगातार बम से उड़ाने की झूठी धमकियां मिल रही हैं। इस वजह से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और स्कूल प्रशासन को भी परेशानी हो रही है।
दिल्ली के छह स्कूलों में बम की धमकी मिली है। दमकल विभाग और पुलिस मौके पर है। स्कूलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अभी तक कुछ नहीं मिला है।
दिल्ली में ग्रैप 3 और 4 के प्रदूषणरोधी उपायों को रद्द कर दिया गया है। इस बीच दिल्ली सरकार ने आदेश जारी करते हुए दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर से खोलने का फैसला किया है।
दिल्ली के प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ने वाले एक छात्र की अचानक मौत पर परिजनों ने कई सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि लड़के को विद्यालय में ही किसी सहपाठी ने पीटा था।
दिल्ली में प्रदूषण अभी और बढ़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद आज से दिल्ली, नोएडा ही नहीं, गुरुग्राम, मेरठ तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण हवा इतनी जहरीली हो गई है कि सरकार ने ग्रैप का चौथा चरण लागू कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 11वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़