FARMERS
-
सड़क खुलते ही संसद लेकर जाएंगे धान के ट्रैक्टर, वहीं बेचेंगे फसल: राकेश टिकैत
राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों ने नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस ने रास्ते को रोक रखा है। दिल्ली पुलिस बैरिकेड हटा रही है तो किसान भी दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
राष्ट्रीय | Oct 29, 2021 10:59 am IST -
अमरिंदर सिंह गुरुवार को अमित शाह से करेंगे मुलाकात, किसान आंदोलन पर होगी चर्चा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा, मैं समझता हूं कि मैं समाधान तलाशने में मदद कर सकता हूं क्योंकि मैं पंजाब का मुख्यमंत्री रहा हूं एवं कृषक भी हूं।
राजनीति | Oct 27, 2021 09:32 pm IST -
अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसान करेंगे प्रदर्शन, विधानसभा चुनाव में बीजेपी का विरोध
इसके अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को उनके पद से हटाने की मांग के साथ सरकार को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा उन्होंने कहा कि विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन से जुड़े सभी किसान समूह अखिल भारतीय प्रदर्शन का समर्थन करेंगे।
उत्तर प्रदेश | Oct 25, 2021 09:36 pm IST -
लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की दोबारा रिमांड मंजूर
आशीष को पिछली नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक 10 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं। इस घटना में कथित तौर पर भीड़ में लोगों के ऊपर एसयूवी (थार जीप) चढ़ा देने से जहां चार किसानों की मौत हो गई थी।
उत्तर प्रदेश | Oct 22, 2021 10:30 pm IST -
संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 अक्टूबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया
केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं- सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर डेरा डाले हुए हैं।
राष्ट्रीय | Oct 22, 2021 09:54 pm IST -
मानवता के नाते बीजेपी कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात की थी, SKM से निलंबन पर बोले योगेंद्र यादव
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसा में कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी। जिले के तिकुनिया गांव में एक केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा कथित रूप से चलाई जा रही एक जीप से कथित रूप से कुचले जाने से चार किसानों और एक पत्रकार की मौत हो गई थी।
राष्ट्रीय | Oct 22, 2021 06:48 pm IST -
सिंघू बॉर्डर: निहंग ने चिकन के चक्कर में तोड़ दी मजदूर की टांग, आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित ने यह दावा किया कि वह एक फार्म से चिकन लेकर प्रदर्शन स्थल के पास डिलिवरी के लिए जा रह था। उसी समय सरदार जी आए और उससे चिकन की मांग करने लगे।
दिल्ली | Oct 22, 2021 12:01 pm IST -
किसानों ने दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर सर्विस रोड का हिस्सा खाली किया
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों द्वारा नीचे की सर्विस रोड वाले हिस्से को खोला जा रहा है। जो रोड गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ जाती है, उसके सर्विस लेन वाले हिस्से को खोला जाएगा जिस पर मीडिया सेंटर बना था और जहां लंगर लगते थे। अब किसान सिर्फ ऊपर फ्लाईओवर वाले हिस्से पर बैठे रहेंगे।
न्यूज़ | Oct 21, 2021 02:08 pm IST -
गाजीपुर बॉर्डर: सर्विस रोड खाली कर रहे हैं किसान, राकेश टिकैत बोले- अब दिल्ली जाएंगे
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को कहा कि 'हमने कहां रास्ता रोक रखा है, पुलिस ने रास्ता रखा है, हम पूरा रास्ता खोलेंगे, दिल्ली जाएंगे, हमने तो दिल्ली जाना है।'
राष्ट्रीय | Oct 21, 2021 03:59 pm IST -
किसान आंदोलन: बॉर्डर पर डटे किसानों पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- सड़क जाम नहीं कर सकते
दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के सड़कें बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। दिल्ली के बॉर्डर से किसानों को हटाने के लिए दायर याचिका पर कोर्ट ने समय देते हुए 7 दिसंबर को अगली सुनवाई तय की है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एसके कौल ने कहा कि सड़कें साफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम बार-बार कानून तय करते नहीं रह सकते। आपको आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन सड़क जाम नहीं कर सकते।
राष्ट्रीय | Oct 21, 2021 12:38 pm IST -
Kisan Andolan: किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही है सुनवाई, बंद रास्ते खोलने को लेकर दायर है याचिका
नए कृषि कानूनों को लेकर देशभर में जारी किसान आंदोलन के कारण बंद रास्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। मोनिका भारद्वाज और हरियाणा सरकार की याचिका पर सुनवाई शुरू हो चुकी है।
राष्ट्रीय | Oct 21, 2021 12:04 pm IST -
गहलोत सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, बारिश से फसलों के नुकसान का मिलेगा मुआवजा
गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा, प्रदेश के विभिन्न जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बेमौसमी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान अत्यंत चिंतनीय है।
राजस्थान | Oct 20, 2021 07:37 pm IST -
राकेश टिकैत Exclusive: सिंघू बॉर्डर पर हुई हत्या सरकार का षड्यंत्र, पहले बताया था धार्मिक मामला
राकेश टिकैत ने कहा कि सिंघु बॉर्डर पर मर्डर के पीछे बड़ी साजिश है। गिरफ्तारी हुई अब कानून अपना काम करेगा। सिंघु बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन के सामने हत्या की गई।
राष्ट्रीय | Oct 18, 2021 07:19 pm IST -
किसानों ने बंद कर दिया था चिल्ला बॉर्डर, नोएडा एक्सप्रेस वे लगा भीषण जाम
प्रदर्शनकारी किसानों ने सोमवार को चिल्ला बॉर्डर बंद कर दिया, जिसके बाद नोएडा एक्सप्रेस वे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस के मनाने पर किसान मान गए और सेक्टर 6 अथॉरिटी में सीईओ से मिलने के लिए राजी होने के बाद किसान सड़क से हट गए।
उत्तर प्रदेश | Oct 18, 2021 04:06 pm IST -
चुनाव व किसानों के मुद्दों पर BJP की अहम बैठक, SKM का सोमवार को ‘रेल रोको’ आंदोलन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सोमवार को बैठक होगी, जिसमें पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से लेकर किसानों के आंदोलन तथा कोविड-19 महामारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय | Oct 17, 2021 11:53 pm IST -
सिंघू बॉर्डर हत्याकांड: 3 आरोपी पुलिस रिमांड में भेजे गये, जांच में जुटी SIT की 2 टीम
सिंघू बॉर्डर के पास किसानों के प्रदर्शन स्थल पर एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या करने में कथित तौर पर संलिप्त रहे तीन लोगों को सोनीपत की एक अदालत ने छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
राष्ट्रीय | Oct 17, 2021 07:37 pm IST -
महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरते दिखे अखिलेश यादव, किसानों को लेकर दिया बड़ा बयान
अखिलेश ने योगी से लेकर मोदी सरकार पर चुन-चुनकर निशाना साधा. महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है, अखिलेश ने पेट्रोल और एलपीजी सिलेंडर की रोज बढ़ती कीमतों पर सरकार से जवाब मांगा।
न्यूज़ | Oct 17, 2021 03:00 pm IST -
सिंघु बॉर्डर की घटना के बाद विरोध स्थलों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे: किसान नेता
सिंघु बॉर्डर पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या को लेकर आलोचना झेल रहे किसान नेताओं ने शनिवार को कहा कि वे प्रदर्शन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर तथा स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाकर सुरक्षा चौकस करेंगे और इस घटना का केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
राष्ट्रीय | Oct 16, 2021 06:51 pm IST -
Rajat Sharma’s Blog | बर्बर हत्या: किसान नेता असली हत्यारे को पुलिस के हवाले करें
इस घटना से किसान आंदोलन की साख कम हुई है। अब किसान संगठनों के नेताओं को चाहिए कि वो पुलिस का सहयोग करें।
राष्ट्रीय | Oct 16, 2021 06:07 pm IST -
Singhu Border Murder Case: सिंघू बॉर्डर हत्याकांड के आरोपी सरबजीत को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, सिंघू बॉर्डर हत्याकांड में दो आरोपियों की पहचान हुई है। वहीं कुंडली में एक व्यक्ति का शव मिलने के मामले में हरियाणा पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
राष्ट्रीय | Oct 15, 2021 10:44 pm IST