GOVERNMENT SCHOOL
-
मोबाइल ढूंढने के लिए उतरवा दिए 'नाबालिग छात्राओं' के कपड़े, हाई कोर्ट हुआ सख्त
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस कथित तौर पर मोबाइल ढूंढने के लिए नाबालिग छात्राओं के कथित रूप से कपड़े उतरवाने के मामले से जुड़ा है।
मध्य-प्रदेश | Aug 09, 2024 05:15 pm IST -
30,000 सरकारी स्कूलों को फ्री बिजली देगी तेलंगाना सरकार, शिक्षा व्यवस्था सुधारने में जुटे रेवंत रेड्डी
रेवंत रेड्डी ने कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए, जिसमें कंप्यूटर का उपयोग भी शामिल है, बिजली की आपूर्ति अनिवार्य है।
तेलंगाना | Aug 04, 2024 01:27 pm IST -
Advertisement
-
Video: टपकती छतों के नीचे तैयार हो रहा देश का भविष्य, कहीं पॉलीथिन तो कहीं छाते का सहारा
छिंदवाड़ा के बाद राजगढ़ के स्कूल का वीडियो सामने आया है, जहां स्कूल की छत से पानी पक रहा है और बच्चे छाता लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। राजगढ़ में कई साल से स्कूल का यही हाल है।
मध्य-प्रदेश | Jul 28, 2024 08:49 pm IST -
सरकारी स्कूल के हॉस्टल में गर्भवती हुई नाबालिग, चुपचाप करा दिया गर्भपात, छात्रावास अधीक्षक निलंबित
शिकायत में कहा गया है कि छात्रावास की एक छात्रा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गर्भवती कर दिया, जिसके बाद उसका गर्भपात गुप्त रूप से कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लड़की को परीक्षा में बैठने की भी अनुमति नहीं दी गई।
छत्तीसगढ़ | Jul 13, 2024 10:24 pm IST -
Advertisement
-
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 4 लाख फर्जी छात्र, CBI ने दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में फर्जी छात्रों के पाए जाने का मामला 8 साल पुराना है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर ये जांच सीबीआई को सौंपी गई है। सीबीआई ने इस मामले में जांच करते हुए 7 लोगों पर FIR दर्ज की है।
हरियाणा | Jun 29, 2024 07:51 am IST -
एक ही शेड में 52 बच्चे, 3 टीचर और वहीं बन रहा मिड डे मील, बिहार में 18 सालों से ऐसे चल रहा सरकारी स्कूल
बिहार के मधुबनी में जिला परिषद के शेड के एक कमरे में 18 वर्षों से एक सरकारी प्राथमिक स्कूल चल रहा है। 2006 में स्थपित हुए इस स्कूल में 1 से 5 कक्षा के 52 बच्चे पढ़ते हैं। इसी कमरे में तीन शिक्षक, 52 बच्चों के साथ मिड डे मील और स्कूल का कार्यालय भी चलता है।
बिहार | Jan 12, 2024 07:37 pm IST -
Advertisement
-
"हिजाब पहनने से रोका तो सिर काटकर फेंक देंगे", स्कूल के शिक्षकों और प्रिंसिपल को मिली जान से मारने की धमकी
बिहार के शेखपुरा में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने शिकायत दी है कि कुछ ग्रामीणों ने उन्हें और शिक्षकों को सर तन से जुदा करने की धमकी दी है। ऐसे में शिक्षकों ने सामूहिक ट्रांसफर की मांग की है।
बिहार | Dec 04, 2023 11:35 pm IST -
बिहार के स्कूलों में हुई बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले 20 लाख से अधिक बच्चों का कटा नाम
बिहार सरकार ने राज्य में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए कड़े कदम उठाती रही है। कुछ दिनों पहले पढ़ाई को बेहतर करने के लिए स्कूलों की छुट्टियां कम कर दी थी। अब उन बच्चो का नाम काट दिया गया है जो 15 दिनो से गायब हैं।
बिहार | Oct 24, 2023 01:27 pm IST -
Advertisement
-
चुनावी मौसम में तेलंगाना सरकार ने शुरू की ये योजना, सरकारी स्कूल के 23 लाख बच्चों को मिलेगा फायदा
तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले चंद्रशेखर राव की सरकार ने सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए योजना का ऐलान किया है। इसके जरिए सरकारी स्कूल के करीब 23 लाख छात्रों को लाभ पहुंचेगा।
तेलंगाना | Oct 06, 2023 01:08 pm IST -
Aaj Ki Baat: बिहार के सरकारी स्कूल की चौंकाने वाली तस्वीरें
Bihar Government School Condition: क्या आप सोच सकते हैं कि चार कमरों की बिल्डिंग में पांच सरकारी स्कूल एक साथ चल रहे हों....क्या आप यकीन करेंगे कि एक क्लास में पांच स्कूलों के बच्चों को पांच टीचर एक साथ पढ़ा रहे हैं.....बिहार में सरकारी स्कूलों का हाल ऐसा ही है.
आज की बात | Sep 15, 2023 11:50 pm IST -
Advertisement
-
बिहार के स्कूलों का भगवान ही मालिक! एक ही क्लासरूम में एक ही ब्लैकबोर्ड पर एक साथ पढ़ाते हैं 5 स्कूल के 5 टीचर
बिहार के पटना में करबिगहिया इलाके में एक ही बिल्डिंग में 5 स्कूल के बच्चे एक साथ पढ़ते हैं। हालात ये हैं कि यहां एक ही क्लासरूम में एक ब्लैकबोर्ड पर 5 स्कूल के 5 टीचर एक साथ पढ़ाने को मजबूर हैं।
बिहार | Sep 15, 2023 06:02 pm IST -
गुजरात से सामने आया हैरान करने वाला आकंड़ा, 926 प्राथमिक स्कूलों में केवल एक ही टीचर
गुजरात के 926 प्राथमिक स्कूलों में केवल एक ही टीचर है। जी हां, ये हैरान करने वाला आंकड़ा खुद राज्य सरकार ने गुजरात विधानसभा में पेश किया है। साथ ही सरकार ने सदन को आश्वासन दिया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा।
गुजरात | Sep 14, 2023 09:25 pm IST -
Advertisement
-
हरियाणा में आज सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किए निर्देश
राज्य सरकार ने मंगलवार को निर्देश जारी करते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम की वजह से बुधवार को सरकारी और निजी, दोनों स्कूल बंद रहेंगे।
हरियाणा | Aug 16, 2023 07:32 am IST -
लोगों ने टूटे-फूटे सरकारी स्कूल का कराया पुनर्निर्माण, 15 साल से जर्जर हालत में था विद्यालय
राजस्थान के अलवर जिले में कुछ सरकारी अधिकारियों और प्रवासी भारतीयों के एक समूह ने 15 साल से टूटी-फूट हालत में पड़े एक सरकारी स्कूल के पुनर्निर्माण कराया। इन लोगों वने इसके लिए 18 लाख रुपये जुटाए और उनकी कोशिशों से दो वर्ष में नया स्कूल बनकर तैयार हो गया।
नौकरी | Jul 02, 2023 02:53 pm IST -
Advertisement
-
यूपी के स्कूलों की अब बदलेगी तस्वीर, इसके लिए 1 हजार करोड़ से अधिक होंगे खर्च
योगी सरकार इन दिनों प्रदेश के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए की दिशा में जुट गई है। जल्द ही यूपी के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प होगा।
एजुकेशन | Feb 27, 2023 09:52 pm IST -
बांदा के इस स्कूल ने अपने दम पर की बिजली की व्यवस्था
बांदा जनपद के बबेरु तहसील के राजकीय विद्यालय पखरौली में 2010 में विद्यालय की नींव रखी गई थी। लेकिन बिजली सप्लाई विद्यालय में नहीं थी। विद्युत सप्लाई लगवाने को लेकर कई बार प्रधानाचार्य जनप्रतिनिधि अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर विद्युत ट्रांसफार्मर या सप्लाई के लिए गुहार लगा चुके हैं।
एजुकेशन | Jan 29, 2023 08:25 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए वर्चुअल मेगा बुक फेयर का हुआ आयोजन, 300 से ज्यादा पब्लिशर्स ने लिया भाग
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए कल यानी गुरुवार को वर्चुअल मेगा बुक फेयर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। इस वर्चुअल बुक फेयर में 300 से ज्यादा पब्लिशर्स ने भाग लिया।
एजुकेशन | Jan 13, 2023 04:07 pm IST -
26 दिसंबर से बंद हो जाएंगे बिहार के सभी सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Bihar school Closed- कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए बिहार के सभी सरकारी स्कूलों को 26 दिसंबर से बंद किया जा रहा है। ये फैसला शिक्षा विभाग ने ठंड को देखते हुए लिया है।
एजुकेशन | Dec 25, 2022 12:40 pm IST -
चौथी क्लास के छात्र को टीचर ने फावड़े से पीटा, फिर बालकनी से दे दिया धक्का, हुई मौत
बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर ने छात्र पर फावड़े से उस वक्त हमला कर दिया, जब वह अपने दोस्तों से बात कर रहा था। इसके बाद लड़का दौड़कर अपनी मां गीता के पास गया। गीता ने जब अपने बेटे को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।
राष्ट्रीय | Dec 19, 2022 09:09 pm IST -
आंध्र के सरकारी स्कूलों में लागू होगा सेमेस्टर सिस्टम, नए सत्र में इन कक्षाओं से होगी शुरुआत
आंध्र प्रदेश सरकार ने अगले एकेडमिक ईयर से कक्षा 1 से 9 तक के सभी सरकारी स्कूलों में और 2024-25 से कक्षा 10 के लिए दो सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने का निर्देश दिया है।
एजुकेशन | Dec 17, 2022 11:53 pm IST