Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में आज सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किए निर्देश

हरियाणा में आज सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किए निर्देश

Edited By: Adarsh Pandey Published : Aug 16, 2023 06:46 am IST, Updated : Aug 16, 2023 07:32 am IST

राज्य सरकार ने मंगलवार को निर्देश जारी करते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम की वजह से बुधवार को सरकारी और निजी, दोनों स्कूल बंद रहेंगे।

हरियाणा के स्कूलों में आज छुट्टी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA हरियाणा के स्कूलों में आज छुट्टी

15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। हरियाणा में भी सभी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिस कारण स्कूलों में छुट्टी नहीं दी गई। अब इस संबंध में राज्य सरकार ने एक निर्देश जारी करते हुए कहा कि मंगलवार को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण निजी और सरकारी, दोनों स्कूलों में 16 अगस्त को छुट्टी दी गई है।

शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हरियाणा शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। आदेश में लिखा गया है कि 15 अगस्त 2023 को स्कूलों में आयोजित समारोह के कारण राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 अगस्त को बंद रहेंगे।

इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह का समापन होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को गुजरात के अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम से शुरू किया था और देश को 'अमृत काल' में ले जाएगा।

(इनपुट: एएनआई)

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

शिमला से दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने, देखते ही देखते जमींदोज हो गईं इमारतें; चिल्लाते रहे लोग

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement