1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. नारियल से इस तरह तैयार करें नेचुरल स्क्रबर, शीशे की तरह चमकेंगे बर्तन

नारियल से इस तरह तैयार करें नेचुरल स्क्रबर, शीशे की तरह चमकेंगे बर्तन

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 18, 2026 12:27 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 12:27 pm IST

प्लास्टिक के स्क्रबर न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं, बल्कि कभी-कभी बर्तनों पर खरोंच भी डाल देते हैं। नारियल के रेशों से बना स्क्रबर पूरी तरह से नेचुरल, सस्ता और टिकाऊ विकल्प है। ऐसे में यहां जानिए नारियल से स्क्रबर कैसे तैयार करें।

नारियल से इस तरह तैयार करें नेचुरल स्क्रबर- India TV Hindi
नारियल से इस तरह तैयार करें नेचुरल स्क्रबर Image Source : FREEPIK

बर्तन साफ करने के लिए ज्यादातर लोग प्लास्टिक वाले स्क्रबर का इस्तेमाल करते हैं। ये सस्ते होते हैं और आसानी से बर्तनों की सफाई भी कर देते हैं। लेकिन लगातार इस्तेमाल होने से ये स्क्रबर जल्दी घिस जाते हैं और कुछ समय बाद इनसे बदबू आने लगती है। प्लास्टिक से बने होने की वजह से ये पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में कुछ देसी चीजों से आप घर पर नेचुरल स्क्रबर बना सकते हैं। नेचुरल स्क्रबर बनाने के लिए आप नारियल के रेशों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये इको-फ्रेंडली हैं और इससे बर्तन भी आसानी से साफ हो जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं किस तरह आप नारियल के रेशों से स्क्रबर तैयार कर सकते हैं। 

नारियल से घर पर तैयार करें नेचुरल स्क्रबर

छिलके उतारें: सूखे नारियल से रेशों को सावधानी से अलग कर लें। कोशिश करें कि रेशे लंबे और गुच्छों में निकलें।

सफाई करें: रेशों के बीच में जो बारीक बुरादा होता है, उसे झाड़कर निकाल दें। आप इन्हें हल्के पानी से धोकर सुखा भी सकते हैं ताकि धूल निकल जाए।

आकार दें: रेशों के एक बड़े गुच्छे को अपनी हथेली के आकार में गोल या अंडाकार मोड़ लें।

बांधें: गुच्छे के बीचों-बीच सुतली या जूट के धागे से मजबूती से गांठ लगा दें। सुनिश्चित करें कि यह ढीला न हो, वरना इस्तेमाल करते समय रेशे बाहर निकलेंगे।

फिनिशिंग: कैंची की मदद से बाहर निकले हुए ऊबड़-खाबड़ रेशों को काट लें ताकि स्क्रबर दिखने में साफ और पकड़ने में आरामदायक लगे। इस्तेमाल से पहले इसे 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें, इससे रेशे थोड़े लचीले हो जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल