MAHAGATHBANDHA
-
बिहार महागठबंधन में फूट? पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर नहीं, तेजस्वी के ताज पर भी संकट
पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर महागठबंधन की पहली रैली आयोजित होने वाली है। इसको लेकर पूर्णिया में जगह-जगह महागठबंधन की प्रस्तावित रैली के पोस्टर लगाए गए हैं। उनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर गायब है।
बिहार | Feb 23, 2023 03:53 pm IST -
बिहार में सियासी पार्टियों की बढ़ी सक्रियता, 25 फरवरी को रैली के जरिए एकजुटता दिखाने की बेचैनी
कांग्रेस भी 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' के जरिये जनता को साथ जोड़ने की कवायद में है। माले भी महाधिवेशन के जरिये शक्ति प्रदर्शन दिखाने की कोशिश में है और इन सब के बीच महागठबंधन के ये तमाम साथी एक मंच पर साथ आने वाले हैं।
बिहार | Feb 17, 2023 08:36 pm IST -
Advertisement
-
नीतीश बोले- मर जाना कबूल लेकिन उनके साथ नहीं जाऊंगा, BJP ने पूछा- पहले भी कहा था फिर क्यों साथ आए
आज जब नीतीश से बीजेपी से फिर गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, बीजेपी जबरदस्ती पीछे पड़ी है, महागठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
बिहार | Jan 30, 2023 02:03 pm IST -
'महागठबंधन के नेताओं का भ्रम तोड़ेगी बिहार की जनता, राज्य को जंगलराज की ओर ले गए नीतीश कुमार'- नित्यानंद राय
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "जब नीतीश कुमार भाजपा के साथ थे, तब यहां विकास हो रहा था। सड़कें और रेलवे लाइनें बनीं, ग्रामीण इलाकों में लोगों को 24 घंटे बिजली दी गई। ये सब भाजपा के कारण हुआ। केंद्र सरकार ने बिहार को आगे बढ़ाया है।"
बिहार | Dec 27, 2022 09:33 am IST -
Advertisement
-
"PFI की मदद से बनी है महागठबंधन सरकार और इससे जुड़े लोग राजद के मतदाता हैं", भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का विवादित बयान
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की मदद से महागठबंधन की सरकार चल रही है।
बिहार | Nov 25, 2022 07:38 am IST -
बिहार में शराबबंदी पर महागठबंधन के नेताओं ने उठाए सवाल, कहा- हम फेल हुए
Liquor Ban in Bihar: बिहार के उद्योग मंत्री ने कहा कि शराबबंदी को लेकर हमलोग आम जनता की अपेक्षा पर खरे नहीं उतर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि सरकार को शराबबंदी नीति में बदलाव करनी चाहिए।
बिहार | Nov 12, 2022 02:47 pm IST -
Advertisement
-
क्या महागठबंधन छोड़कर BJP के साथ फिर से जुड़ सकते हैं नीतीश कुमार?
Bihar Politics: हाल के दिनों में कई बार नीतीश कुमार पर प्रहार कर चुके प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के नाम पर वोट मांगे थे, लेकिन 2 साल बाद जनता को धोखा दिया।
बिहार | Oct 20, 2022 09:19 pm IST -
बिहार उपचुनाव में महागठबंधन से 'दूर' हुई JDU? जानिए आखिर क्या है वजह
Bihar Bypoll: राजद के प्रत्याशियों के नामांकन पर्चा दाखिल करने के समय भी जेडीयू का कोई बड़ा चेहरा उपस्थित नहीं हुआ था, जिस कारण महागठबंधन में जेडीयू की नाराजगी के कयासों को और बल मिला।
बिहार | Oct 19, 2022 07:14 pm IST -
Advertisement
-
बिहार: नेता प्रतिपक्ष का महागठबंधन पर निशाना, कहा- JDU के विधायक सुरक्षित आश्रय ढूंढने में जुटे
Bihar Politics: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंध पर हमला किया। साथ ही नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वे सजायाफ्ता बड़े भाई लालू प्रसाद को क्लीन चिट देने में जुटे हैं।
बिहार | Oct 15, 2022 09:13 pm IST -
2024 को लेकर तेज प्रताप ने किया बड़ा दावा, बोले- चाचाजी को लेकर भविष्यवाणी की थी, अब...
Tej Pratap Yadav: आरजेडी नेता और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। साथ ही उन्होने कहा कि जनता ने बिहार में बीजेपी सरकार को खारिज कर दिया है।
बिहार | Oct 15, 2022 05:17 pm IST -
Advertisement
-
बिहार उपचुनाव में कौन सा खेल करेंगे मुकेश सहनी? गोपालगंज और मोकामा में VIP नहीं उतारेगी अपना उम्मीदवार
Bihar Politics News: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि बिहार की दो विधानसभा सीटों गोपालगंज और मोकामा पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी अपना कैंडिडेट नहीं उतारेगी और वह भाजपा को हराने वाले प्रत्याशी का पूरी तरह से समर्थन करेगी।
बिहार | Oct 13, 2022 07:39 pm IST -
नीतीश की नई सरकार में 2 महीने में 2 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, दोनों सवर्ण, उठने लगे हैं सवाल
Bihar Politics: कार्तिकेय कुमार जहां भूमिहार समाज से आते हैं, वहीं सुधाकर सिंह राजपूत जाति से आते हैं। बीजेपी के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी कहते हैं कि दो माह में टीम नीतीश का दूसरा विकेट गिरा है, इससे नीतीश कुमार की फजीहत बढ़नी तय है।
बिहार | Oct 03, 2022 04:26 pm IST -
Advertisement
-
'लोकसभा चुनाव तक नीतीश और तेजस्वी साथ नहीं रहेंगे', प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं अपनी राजनीतिक समझ के आधार पर इतना जरूर कह सकता हूं कि बिहार में अगला विधानसभा चुनाव इस फॉर्मेशन में नहीं होगा।
बिहार | Sep 10, 2022 06:58 pm IST -
दिल्ली पहुंचते ही राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार, बोले- PM बनने की इच्छा नहीं
Nitish Kumar Delhi Visit: बिहार में एनडीए का साथ छोड़ महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार का ये पहला दिल्ली दौरा है। वहीं, बिहार में नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार और राहुल गांधी की ये पहली मुलाकात है।
राजनीति | Sep 05, 2022 09:01 pm IST -
Advertisement
-
दागी मंत्रियों के मुद्दे पर नीतीश कुमार पर बीजेपी के हमले को लेकर क्या है देश की जनता का राय
Bihar Politics: भाजपा शासित राज्यों में उनके कई मंत्रियों पर आपराधिक आरोप हैं लेकिन महागठबंधन कैबिनेट में बनाए गए दागी मंत्रियों पर बीजेपी का हमलावर होना कितना सही है या गलत इसके सर्वे में देश की जनता का राय जानने की कोशिश की गई। आइए जानते हैं इस मुद्दे पर क्या है लोगों का मूड?
राष्ट्रीय | Aug 20, 2022 06:53 pm IST -
महागठबंधन सरकार में नीतीश, तेजस्वी सहित 72 फीसदी मंत्री दागी, ADR की रिपोर्ट में खुलासा
Bihar News: हाल में बीजेपी का साथ छोड़कर RJD के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार ने मंगलवार को 31 मंत्रियों को शामिल करते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इसके बाद ADR ने सीएम समेत 33 में से 32 मंत्रियों द्वारा 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल एफिडेविट का विश्लेषण किया है।
बिहार | Aug 18, 2022 06:19 am IST -
Advertisement
-
'तुमसे पहले जो तख्तनशीं था, उसको भी खुदा होने पर यकीं था', मंत्रालय बंटते ही JDU में फूट के आसार
Bihar Cabinet Expansion: ऐसे में बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार होते ही मंत्री नहीं बनाए जाने से कई नेता नाराज हैं। अब उन नेताओं की नाराजगी भी सामने आने लगी है।
बिहार | Aug 16, 2022 06:45 pm IST -
‘‘सम्मानजनक प्रतिनिधित्व’’ मिलने पर ही नीतीश के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे, भाकपा ने रखी अपनी ये शर्त
Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि वह नीतीश कुमार के मंत्रीमंडल में तभी शामिल होंगे जब पार्टी को मंत्रीमंडल में सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलेगी।
बिहार | Aug 14, 2022 09:08 pm IST -
महागठबंधन सरकार में 5 मंत्री पद और सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है कांग्रेस
Bihar Politics: बिहार में जल्द ही मंत्रीमंडल का विस्तार होने वाला है। ऐसे में जदयू और राजद सरकार के प्रमुख भूमिका में तो रहेंगे ही लेकिन कांग्रेस भी इस नई सरकार में अपनी सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग कर रही है। Bhakt Charan Das And Laloo Prashad Yadav
राष्ट्रीय | Aug 13, 2022 05:04 pm IST -
बिहार विधानसभा में 24 अगस्त को बहुमत साबित करेंगे नीतीश
Bihar Politics: नीतीश कुमार ने अपना बहुमत साबित करने के लिए 24 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र और 25 अगस्त को विधान परिषद बुलाने का प्रस्ताव पारित किया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को प्रस्ताव से अवगत करा दिया गया है और उनकी मंजूरी का इंतजार है।
राजनीति | Aug 10, 2022 11:49 pm IST