1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का महागठबंधन पर निशाना, कहा- JDU के विधायक सुरक्षित आश्रय ढूंढने में जुटे

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का महागठबंधन पर निशाना, कहा- JDU के विधायक सुरक्षित आश्रय ढूंढने में जुटे

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 15, 2022 09:09 pm IST,  Updated : Oct 15, 2022 09:13 pm IST

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंध पर हमला किया। साथ ही नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वे सजायाफ्ता बड़े भाई लालू प्रसाद को क्लीन चिट देने में जुटे हैं।

Vijay Kumar Sinha- India TV Hindi
Vijay Kumar Sinha Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • ललन सिंह भी घबराहट और परेशानी में हैं: नेता प्रतिपक्ष
  • जेडीयू के सभी लोगों की बेचैनी बढ़ी है: विजय कुमार सिन्हा
  • 'ज्यादातर विधायक पार्टी छोड़ने का मन मिजाज बना चुके हैं'

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने आज शनिवार को महागठबंघन पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि जेडीयू (JDU) के विधायक अब सुरक्षित आश्रय ढूंढने में जुटे हैं। बीजेपी के नेता ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी घबराहट और परेशानी में हैं। यही नहीं उनके साथ लंबे समय तक सत्ता भोगने वाले जेडीयू के सभी लोगों की बेचैनी बढ़ी है।

जेडीयू के आरजेडी में विलय की चर्चा चली है: विजय सिन्हा 

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब से जेडीयू के आरजेडी में विलय की चर्चा चली है, ज्यादातर विधायक पार्टी छोड़ने का मन मिजाज बना चुके हैं। सिन्हा कहा कि जेडीयू के ये विधायक जंगलराज से गुंडाराज के सफर को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए आश्रम तैयार कर चुका है, ऐसे में विधायक सुरक्षित आश्रय ढूंढ रहे हैं।

'इन लोगों का भी संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास बढ़ गया है'

नेता प्रतिपक्ष ने जेडीयू के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि आज दुर्भाग्य है कि भ्रष्टचारी और जंगलराज को संरक्षित करने वाले पुरोधा की संगति में होने के कारण इन लोगों का भी संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास बढ़ गया है। उन्होंने जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले सीबीआई के पास राजद (RJD) के ही नेताओं के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का सबूत पहुंचाते थे, लेकिन अब इन्हें ही सीबीआई विश्वास नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री बनने की महत्वकांक्षा में तो खैर छोटे भाई (नीतीश कुमार) अपने सजायाफ्ता बड़े भाई (लालू प्रसाद) को क्लीन चिट देने में जुटे हैं, जैसे वे चारा घोटाले में सजायाफ्ता नहीं, बल्कि जेपी आंदोलन या स्वतंत्रता संग्राम के कारण सजायाफ्ता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।